Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मरती नदियां और बोतलबंद पानी के खतरे

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 22, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मरती नदियां और बोतलबंद पानी के खतरे

बोतलबन्द पानी की उपलब्धता और उसे सफर में साथ रखना जितना आसान है, उसे पीना उतना ही सेहत के लिये हानिकारक है. दुनिया भर में इस पानी की गुणवत्ता को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे होते रहे हैं किन्तु इस बार जो खुलासा हुआ है, वह और भी ज्यादा डराने वाला है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

न्यूयॉर्क की स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधार्थी ने अपने अध्ययन में पाया था कि 90 प्रतिशत बोतलबन्द पानी में प्लास्टिक के बारीक कण घुले हुए हैं. इनमें दुनिया के नौ देशों के 11 नामी ब्रांड शामिल हैं जिनमें भारत की बिस्लेरी, एक्वाफिना और ईवियन जैसी कम्पनियांं भी हैं. इन ब्रांड की 259 बोतलों के निरीक्षण में पाया है कि इस पानी में 90 प्रतिशत पानी पीने लायक नहीं है. ये नमूने दिल्ली, चेन्नई, मुम्बई, कोलकाता समेत दुनिया के 19 शहरों से लिये गए थे. इन बोतलों के एक लीटर पानी में 10.4 माइक्रो प्लास्टिक के कण पाये गए हैं.

यह पानी नल से मिलने वाले पानी की तुलना में भी प्लास्टिक अवशेष मिले होने के कारण दोगुना खराब है. इन अवशेषों में पॉलीप्रोपाइलीन, नायलॉन और पॉलीइथाईलीन टेरेपथालेट शामिल हैं. इन सबका इस्तेमाल बोतल का ढक्कन निर्माण करते वक्त किया जाता है. बोतल भरते समय ही प्लास्टिक के कण पानी में विलय हो जाते हैं.

प्रचार माध्यमों के जरिए बोतलबन्द पानी को पेयजल स्रोतों से सीधे पीने की तुलना में सेहत के लिये ज्यादा सुरक्षात्मक विकल्प बताया जाता है किन्तु नए अध्ययनों में इसे खतरनाक बताया जा रहा है. भारत में विभिन्न ब्रांडों का जो बोतलबन्द पानी बेचा जा रहा है, वह शरीर के लिये हानिकारक है. इसकी गुणवत्ता इसे शुद्ध करने के लिये इस्तेमाल किये जा रहे रसायनों से भी होती है.




भारतीय अध्ययनों के अलावा अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इस सिलसिले में जो अध्ययन किये हैं, उनसे भी साफ हुआ है कि नल के मुकाबले बोतलबन्द पानी ज्यादा प्रदूषित और नुकसानदेह है. इस पानी में प्लास्टिक कणों के अलावा खतरनाक बैक्टीरिया इसलिये पनपे हैं, क्योंकि नदी और भूजल ही दूषित हो गए हैं. इन स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने के कोई ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं, बावजूद बोतलबन्द पानी का कारोबार सालाना 15 हजार करोड़ से भी ज्यादा का हो गया है.

ऐसी पुख्ता जानकारियांं कई अध्ययनों से आ चुकी हैं कि देश के कई हिस्सों में धरती के नीचे का पानी पीने लायक नहीं रह गया है, इससे छुटकारे के लिये ही बोतलबन्द पानी चलन में आया था. इसकी गुणवत्ता के खूब दावे किये गए, पर अब बताया जा रहा है कि यह भी मानव शरीर के लिये मुफीद नहीं है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचे जा रहे बोतलबन्द पानी में उपलब्ध रासायनिक तत्वों, जीवाणुओं और विशाणुओं की जांंच से भी पता चला था कि यह पानी पीने के लायक नहीं है.

हालांकि अब इस तरह के इतने अध्ययन आ चुके हैं कि न तो किसी नए अध्ययन की जरूरत है और न ही इन पर अविश्वास करने की जरूरत है. पंजाब के बठिंडा जिले में हुए एक अध्ययन से जानकारी सामने आई थी कि भूजल और मिट्टी में बड़ी मात्रा में जहरीले रसायन घुले हुए हैं. इसी पानी को पेयजल के रूप में इस्तेमाल करने की वजह सेे इस जिले के लोग दिल और फेफड़ों से सम्बन्धित गम्भीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं. इसके पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के गंगा के तटवर्ती इलाकों में भूजल के विषाक्त होने के प्रमाण सामने आये थे.

नरौरा परमाणु संयंत्र के अवशेष इसी गंगा में डालकर इसके जल को जहरीला बनाया जा रहा है. कानपुर के 400 से भी ज्यादा कारखानों का मल गंगा में बहुत पहले से प्रवाहित किया जा रहा है. गंगा से भी बदतर हाल में यमुना है इसीलिये इसे एक मरी हुई नदी कहा जाने लगा है. यमुनोत्री से लेकर प्रयाग के संगम स्थल तक यह नदी करीब 1400 किमी का रास्ता नापती है.




इस धार्मिक नदी की यह लम्बी यात्रा एक गन्दे नाले में बदल चुकी है. इसे प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये इस पर अभी तक करोड़ों रुपए खर्च किये जा चुके हैं, लेकिन बदहाली जस-की-तस है. गन्दे नालों के परनाले और कचरों के ढेर इसमें बहाने का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है.

यमुना में 70 फीसदी कचरा दिल्लीवासियों का होता है, रही-सही कसर हरियाणा और उत्तर प्रदेश पूरी कर देते हैं. गन्दे पानी को शुद्ध करने के लगाए गए संयंत्र अपनी क्षमता का 50 प्रतिशत भी काम नहीं कर रहे हैं. यही कारण है कि मथुरा के आसपास के इलाकों में यमुना के दूषित पानी के कारण चर्मरोग, त्वचा कैंसर जैसी बीमारियांं लोगों के जीवन में पैठ बना रही हैं. पशु और फसलें भी अछूते नहीं रह गए हैं. जांंचों से पता चला है कि इस इलाके में उपजने वाली फसलें और पशुचारा जहरीले हैं.

उत्तरी बिहार की फल्गू नदी के बारे में ताजा अध्ययनों से पता चला है कि इस नदी के पानी को पीने का मतलब है, मौत को घर बैठे दावत देना, जबकि सनातन हिन्दू धर्म में इस नदी की महत्ता इतनी है कि गया में इसके तट पर मृतकों के पिंडदान करने से उनकी आत्माएंं भटकती नहीं हैं, उन्हें मोक्ष प्राप्त हो जाता है. भगवान राम ने अपने पिता दशरथ की मुक्ति के लिये यहीं पिंडदान किया था. महाभारत युद्ध में मारे गए अपने वंशजों का पिंडदान युधिष्ठिर ने भी यहीं किया था. वायु पुराण के अनुसार फल्गू नदी भगवान विष्णु का अवतार है. इस नदीं के साथ यह दंतकथा भी जुड़ी है कि एक समय यह दूध की नदी थी लेकिन अब यह बीमारियों की नदी है.

मध्य-प्रदेश की जीवनरेखा मानी जानी वाली नर्मदा भी प्रदूषित नदियों की श्रेणी में आ गई है जबकि इस नदी को दुनिया की प्राचीनतम नदी घाटी सभ्यताओं के विकास में प्रमुख माना जाता है लेकिन औद्योगिक विकास की विडम्बना के चलते नर्मदा घाटी परियोजनाओं के अन्तर्गत इस पर तीन हजार से भी ज्यादा छोटे-बड़े बांंध बनाए जा रहे हैं. तय है, पानी का बड़ी मात्रा में दोहन नर्मदा को ही मौत के घाट उतार देगा.




नर्मदा-सागर, महेश्वर और ओमकारेश्वर जैसे बड़े बांंध बनने के बाद इसकी अविरलता खत्म हो गई है. मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है, इसके उद्गम स्थल अमरकंटक में भी यह प्रदूषित हो चुकी है. तमाम तटवर्ती शहरों के मानव मल-मूत्र और औद्योगिक कचरा इसी में बहाने के कारण भी यह नदी तिल-तिल मरना शुरू हो गई है.

भारतीय प्राणीशास्त्र सर्वेक्षण द्वारा किये एक अध्ययन में बताया गया है कि यदि यही सिलसिला जारी रहा तो इस नदी की जैवविविधता 25 साल के भीतर पूरी तरह खत्म हो जाएगी. इस नदी को सबसे ज्यादा नुकसान वे कोयला विद्युत संयंत्र पहुंंचा रहे हैं जो अमरकंटक से लेकर खंबात की खाड़ी तक लगे हैं.

इन नदियों के पानी की जांंच से पता चला है कि इनके जल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोराइड, डिजॉल्वड ऑक्सीजन, पीएच, बीओडी, अल्केलिनिटि जैसे तत्वों की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ रही है. ऐसा रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों का खेती में अंधाधुंध इस्तेमाल और कारखानों से निकलने वाले जहरीले पानी व कचरे का उचित निपटान न किये जाने के कारण हो रहा है.

बीते कुछ सालों में जीएम बीजों का इस्तेमाल बढ़ने से भी रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की जरूरत बढ़ी है. यही रसायन मिट्टी और पानी में घुलकर बोतलबन्द पानी का हिस्सा बन रहा है, जो शुद्धता के बहाने लोगों की सेहत बिगाड़ने का काम कर रहा है. कीटनाशक के रूप में उपयोग किये जाने वाले एंडोसल्फान ने भी बड़ी मात्रा में भूजल को दूषित किया है. केरल के कसारगोड जिले में अब तक एक हजार लोगों की जानें जा चुकी हैं और 10 हजार से ज्यादा लोग गम्भीर बीमारियों की चपेट में हैं.




हमारे यहाँ जितने भी बोतलबन्द पानी के संयंत्र हैं, वे इन्हीं नदियों या दूषित पानी को शुद्ध करने के लिये अनेक रसायनों का उपयोग करते हैं. प्रक्रिया में इस प्रदूषित जल में ऐसे रसायन और विलय हो जाते हैं, जो मानव शरीर में पहुंंचकर उसे हानि पहुंंचाते हैं. इन संयंत्रों में तमाम अनियमितताएंं पाई गई हैं. अनेक बिना लाइसेंस के पेयजल बेच रही हैं, तो उनके पास भारतीय मानक संस्था का प्रमाणीकरण नहीं है. जाहिर है, इनकी गुणवत्ता संदिग्ध है.

गोया, बोतलबन्द पानी में एक तो नदियों का दूषित पानी भरा जा रहा है, दूसरे बोतल के ढक्कन से इस पानी में प्लास्टिक के कण भी घुल रहे हैं. इस कारण इस पानी की जांंच में दूषित पाया जा रहा है, तो इन जांंचों में शक या अविश्वास की कोई गुंजाइश ही नहीं है. हमने जिन देशों से औद्योगीकरण का नमूना अपनाया है, उन देशों से यह नहीं सीखा कि उन्होंने अपने प्राकृतिक संसाधनों को कैसे बचाया. यही कारण है कि वहांं की नदियांं, तालाब, बांंध हमारी तुलना में ज्यादा शुद्ध और निर्मल हैं.

स्वच्छ पेयजल देश के नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसे साकार रूप देने की बजाय केन्द्र व राज्य सरकारें जल को लाभकारी उत्पाद मानकर चल रही हैं। यह स्थिति देश के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है. अब मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बरसाती पानी के संग्रह के लिये प्लास्टिक के तालाब खेतों में बनाए जा रहे हैं. जाहिर है, पेयजल को और सेहत के लिये खतरनाक बनाए जाने के उपाय सरकारों द्वारा किये जा रहे हैं.

  • प्रमोद भार्गव (इंडिया वाटर पोर्टल)




Read Also –

सेना अमीरों के मुनाफे के लिए युद्ध लड़ती है
जल संकट और ‘शुद्ध‘ पेयजल के नाम पर मुनाफे की अंधी लू




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]




Previous Post

लुप्त होती हिमालय की जलधाराएंं

Next Post

पानी का अर्थशास्त्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

पानी का अर्थशास्त्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

…हमने स्वीकार कर लिया है !

September 2, 2023

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव का फर्जी आरोप और संजय सिंह का करारा जवाब

February 22, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.