Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हिन्दी का ‘क्रियोलाइजेशन’ (हिंग्लिशीकरण) यानी हिन्दी की हत्या

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 21, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिन्दी की लिपि के संदर्भ में फैसला आजादी के समय हो चुका है. रोमन लिपि की तो बात करना ही देश और समाज के साथ धोखा होगा. अर्थात, हिन्दी का ‘क्रियोलाइजेशन’ (हिंग्लिशीकरण) हिन्दी की हत्या है.

 हिन्दी का 'क्रियोलाइजेशन' (हिंग्लिशीकरण) यानी हिन्दी की हत्या

प्रभु जोशी प्रभु जोशी हिंदी के हितैषी लेखक व पत्रकार थे, जिनका कुछ दिन पहले ही आकस्मिक निधन हुआ है.

7वें दशक के उत्तरार्द्ध में प्रकाशित एल्विन टॉफलर की पुस्तक ‘तीसरी लहर’ के अध्याय ‘बड़े राष्ट्रों के विघटन’ को पढ़ते हुए किसी को भी कोई कल्पना तक नहीं थी कि एक दिन रूस में गोर्बाचोव नामक एक करिश्माई नेता प्रकट होगा और ‘पेरोस्त्रोइका’ तथा ‘ग्लासनोस्त’ जैसी अवधारणा के नाम से ‘अधिरचना’ के बजाय ‘आधार’ में परिवर्तन की नीतियां लागू करेगा और 70 वर्षों से महाशक्ति के रूप में खड़े देश के सोलह टुकड़े हो जाएंगे.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

अलबत्ता, राजनीतिक टिप्पणीकारों द्वारा उस अध्याय की व्याख्या ‘बौद्धिक अतिरेक’ से उपजी भय की ‘स्वैर-कल्पना’ की तरह की गई थी लेकिन, लगभग ‘स्वैर-कल्पना’ सी जान पड़ने वाली वह ‘भविष्योक्ति’ मात्र दस वर्षों के भीतर ही सत्य सिद्ध हो गई. बताया जाता है कि उन ‘क्रांतिकारी’ अवधारणाओं के जनक अब एक बहुराष्ट्रीय निगम से सम्बद्ध हैं.

हमारे यहां भी 90 के दशक में ‘आधार’ में परिवर्तन को ‘उदारीकरण’ जैसे पद के अन्तर्गत ‘अर्थव्यवस्था’ में एकाएक उलटफेर करते हुए, बहुराष्ट्रीय निगमों तथा उनकी अपार पूंजी के प्रवाह के लिए जगह बनाना शुरू कर दी गई. कहने की जरूरत नहीं कि ऐसी निगमें और उनकी पूंजी विकसित राष्ट्रों के नव-उपनिवेशवादी मंसूबों को पूरा करने के अपराजेय और अचूक शक्ति केन्द्र हैं, जिसका सर्वाधिक कारगर हथियार है, ‘कल्चरल इकोनॉमी’ और जिसके अन्तर्गत वे ‘सूचना’, ‘संचार’, ‘फिल्म-संगीत’ और ‘साहित्य’ के जरिए ‘अधोरचना’ में सेंध लगाते हैं और फिर धीरे-धीरे उसे पूरी तरह ध्वस्त कर देते हैं.

नव उपनिवेश के शिल्पकार कहते हैं, ‘नाऊ वी डोंट इंटर ए कंट्री विथ गनबोट्स, रादर विथ लैंग्वेज एंट कल्चर’ पहले वे अफ्रीकी राष्ट्रों में उनको ‘सभ्य’ बनाने के उद्घोष के साथ गए और उनकी तमाम भाषाएं नष्ट कर दीं. ‘वी आर द नेशन विथ लैंग्वेज व्हेयरएज दे आर ट्राइब्स विथ डायलेक्ट्स.’ लेकिन भारत में वे इस बार ‘उदारीकरण’ के बहाने उसे ‘सम्पन्न’ बनाने के प्रस्ताव के साथ आए हैं. उनको पता था कि हजारों वर्षों के ‘व्याकरण-सम्मत’ आधार पर खड़ी ‘भारतीय भाषाओं’ को नष्ट करना थोड़ा कठिन है.

पिछली बार वे अपनी ‘भाषा को भाषा’ की तरह प्रचारित करके तथा ‘भाषा को शिक्षा-समस्या’ के आवरण में रखकर भी भारतीय भाषाओं को नष्ट नहीं कर पाए थे, उल्टे उनका अनुभव रहा कि भारतीयों ने ‘व्याकरण’ के ज़रिए एक ‘किताबी भाषा’ (अंग्रेजी) सीखी, ज्ञान अर्जित किया, लेकिन उसे अपने जीवन से बाहर ही रख छोड़ा.

उन्होंने देखा, चिकित्सा-शिक्षा का छात्र स्वर्ण-पदक से उत्तीर्ण होकर श्रेष्ठ ‘शल्य-चिकित्सक’ बन जाता है, लेकिन ‘उनकी’ भद्र-भाषा उसके जीवन के भीतर नहीं उतर पाती है. तब यह तय किया गया कि ‘अंग्रेजी’ भारत में तभी अपना ‘भाषिक साम्राज्य’ खड़ा कर पाएगी, जब वह ‘कल्चर’ के साथ जाएगी. नतीजतन, अब प्रथमत: सारा जोर केवल ‘भाषा’ नहीं बल्कि, सम्पूर्ण ‘कल्चरल-इकोनामी’ पर एकाग्र कर दिया गया. इस तरह उन्होंने भाषा के प्रचार को इस बार, ‘लिंग्विसिज्म’ कहा, जिसका सबसे पहला और अंतिम शिकार भारतीय ‘युवा’ को बनाया जाना, कूटनीतिक रूप से सुनिश्चित किया गया.

बहरहाल, भारत में अफ्रीकी राष्ट्रों की तर्ज पर सबसे पहले एफएम रेडियो के जरिए ‘यूथ-कल्चर’ का एक आकर्षक राष्ट्रव्यापी ‘मिथ’ खड़ा किया गया, जिसका अभीष्ट युवा पीढ़ी में अंग्रेजी के प्रति अदम्य उन्माद तथा पश्चिम के ‘सांस्कृतिक उद्योग’ की फूहड़ता से निकली ‘यूरो-ट्रैश’ किस्म की रुचि के ‘अमेरिकाना मिक्स’ से बनने वाली ‘लाइफ स्टाइल’ (जीवनशैली) को ‘यूथ-कल्चर’ की तरह ऐसा प्रतिमानीकरण करना कि वह अपनी ‘देशज भाषा’ और ‘सामाजिक-परम्परा’ को निर्ममता से खारिज करने लगे.

यहां पर रानी ‘रॉयल चार्टर’ वाली सावधानी नहीं थी – ‘दे शुड नॉट रिजेक्ट ‘ब्रिटिश कल्चर’ इन फेवर ऑफ देअर ट्रेडिशनल वेल्यूज.’ खात्मा जरूरी है, लेकिन, ‘विथ सिम्पैथेटिक एप्रिसिएशन ऑव देयर कल्चर.’ इट मस्ट बी लाइक अ डिवाइन इन्टरवेशन. नतीजतन अब सिद्धान्तिकी ‘डायरेक्ट इनवेजन’ की है. ‘देयर स्ट्रांग एडहरेंस टू मदरटंग्स’ हेज टु बी रप्चर्ड थ्रू दि प्रोसेस ऑव ‘क्रियोलाइजेशन’ (जिसे वे रि-लिंग्विफिकेशन ऑव नेटिव लैंग्विजेसेस’ कहते हैं).

क्रियोलीकरण का अर्थ, सबसे पहले उस देशज भाषा से उसका व्याकरण छीनो, फिर उसमें ‘डिस्लोकेशन ऑव वक्युब्लरि’ के जरिए उसके ‘मूल’ शब्दों का ‘वर्चस्ववादी’ भाषा के शब्दों से विस्थापन इस सीमा तक करो कि वाक्य में केवल ‘फंक्शनल वर्डस्’ (कारक) भर रह जाएं, तब भाषा का ये रूप बनेगा. ‘यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक स्टूडेण्ट्स को मार्कशीट इश्यू न किए जाने को लेकर कैम्पस में वीसी के अगेंस्ट जो प्रोटेस्ट हुआ, उससे ला एंड आर्डर की क्रिटिकल सिचुएशन बन गई (इसे वे फ्रेश-लिंग्विस्टिक लाइफ कहते हैं).

उनका कहना है कि भाषा के इस रूप तक पहुंचा देने का अर्थ यह है कि नाऊ द लैंग्वेज इज रेडी फॉर स्मूथ ट्रांजिशन.’ बाद इसके, अंतिम पायदान है-‘फायनल असाल्ट ऑन लैंग्वेज.’ अर्थात् इस ‘क्रियोल’ बन चुकी स्थानीय भाषा को रोमन में लिखने की शुरुआत कर दी जाए. यह भाषा के खात्मे की अंतिम घोषणा होगी और मात्र एक ही पीढ़ी के भीतर.

बहरहाल, हिन्दी का ‘क्रियोलाइजेशन’ (हिंग्लिशीकरण) हमारे यहां सर्वप्रथम एफएम ब्रॉडकास्ट के जरिए शुरू हुआ और यह फार्मूला तुरन्त देश भर के तमाम हिन्दी के अखबारों में (जनसत्ता को छोड़कर) सम्पादकों नहीं, युवा मालिकों के कठोर निर्देशों पर लागू कर दिया गया. सन् 1998 में मैंने इसके विरुद्ध लिखा ‘भारत में हिन्दी के विकास की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका जिस प्रेस ने निभाई थी, आज वही प्रेस उसके विनाश के अभियान में कमरकस के भिड़ गई है जैसे उसने हिन्दी की हत्या की सुपारी ले रखी हो और, इसकी अंतिम परिणति में ‘देवनागरी’ से ‘रोमन’ करने का मुद्दा उठाया जाएगा. क्योंकि यह फार्मूला भाषिक उपनिवेशवाद (‘लिंग्विस्टिक इम्पीयरिलिज्म’) वाली ताकतें अफ्रीका राष्ट्रों की भाषाओं के खात्मे में सफलता से आजमा चुकी हैं.

आज ‘रोमन लिपि’ को बहस में लाया जा रहा है, अब बारी भारतीय भाषाओं की आमतौर पर लेकिन हिन्दी की खासतौर पर है. हिन्दी के क्रियोलीकरण की नि:शुल्क सलाह देने वाले लोगों की तर्कों के तीरों से लैस एक पूरी फौज भारत के भीतर अलग-अलग मुखौटे लगाए काम कर रही है, जो वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ, ब्रिटिश कौंसिल, बीबीसी, डब्ल्यूटीओ, फोर्ड फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के हितों के लिए निरापद राजमार्ग बना रही हैं.

नव उपनिवेशवादी ताकतें चाहती हैं, ‘रोल ऑव गवर्नमेंट आर्गेनाइजेशंस शुड बी इन्क्रीज्ड इन प्रमोटिंग डॉमिनेंह लैंग्वेज हमारा ज्ञान आयोग पूरी निर्लज्जता के साथ उनकी इच्छापूर्ति के लिए पूरे देश के प्राथमिक विद्यालयों से ही अंग्रेजी की पढ़ाई अनिवार्य करना चाहता है. यह भाषा का विखण्डन नहीं, बल्कि नहीं संभल सके तो निश्चय ही यह एक दूरगामी विराट विखण्डन की पूर्व पीठिका होगी. इसे केवल ‘भाषा भर का मामला’ मान लेने या कहने वाला कोई निपट मूर्ख व्यक्ति हो सकता है, ऐतिहासिक-समझ वाला व्यक्ति तो कतई नहीं.

अंत में मुझे नेहरू की याद आती है, जिन्होंने जान ग्रालब्रेथ के समक्ष अपने भीतर की पीड़ा और पश्चाताप को प्रकट करते हुए गहरी ग्लानि के साथ कहा था, ‘आयम द लास्ट इंग्लिश प्राइममिनिस्टर ऑव इंडिया.’ निश्चय ही आने वाला समय उनकी ग्लानि के विसर्जन का समय होगा, क्योंकि आने वाले समय में पूरा देश ‘इंगलिश’ और ‘अमेरिकन’ होगा पता नहीं, हर जगह सिर्फ अंग्रेजी में उद्बोधन देने वाले प्रधानमंत्री के लिए यह प्रसन्नता का कारण होगा या कि नहीं, लेकिन निश्चय ही वे दरवाजों को धड़ाधड़ खोलने के उत्साह से भरे पगड़ी में गोर्बाचोव तो नहीं होंगे, अंग्रेजी, उनका मोह है या विवशता यह वे खुद ही बता सकते हैं.

यहां संसार भर की तमाम भाषाओं की लिपियों की तुलना में देवनागरी लिपि की स्वयंसिद्ध श्रेष्ठता के बखान की जरूरत नहीं है और हिन्दी की लिपि के संदर्भ में फैसला आजादी के समय हो चुका है. रोमन लिपि की तो बात करना ही देश और समाज के साथ धोखा होगा. अब तो बात रोमन लिपि की वकालत के षड्यंत्र के विरुद्ध, घरों से बाहर आकर एकजुट होने की है- वर्ना हम इस लांछन के साथ इस संसार से विदा होंगे कि हमारी भाषा का गला हमारे सामने ही निर्ममता से घोंटा जा रहा था और हम अपनी अश्लील चुप्पी के आवरण में मुंह छुपाए वह जघन्य घटना बगैर उत्तेजित हुए चुपचाप देखते रहे.

Read Also –

हिन्दी को बांटकर कमजोर करने की साजिश
भगत सिंह के लेख ‘पंजाब की भाषा और लिपि की समस्या’ के आलोक में हिन्दी
हिन्दी पट्टी के शोषित और ठगा जाने वाला नौजवान
राष्ट्रभाषा हिंदी को उसका सही स्थान दिलाने के लिए देशव्यापी आंदोलन की जरूरत
‘कादम्बिनी’ और ‘नंदन’ आखिर लॉकडाउन की बलि चढ़ गई

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

वैक्सीनेशन पास की प्रक्रिया की अनिवार्यता का विरोध

Next Post

राजद्रोह का अपराध : अंगरेज चले गए, औलाद छोड़ गए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

राजद्रोह का अपराध : अंगरेज चले गए, औलाद छोड़ गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

किसान कहीं नहीं जा रहे शासकों

December 13, 2021

भारत में लोग किस मुंह से धर्म, नैतिकता, मानवता और चरित्र की बात कर लेते हैं…?

May 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.