Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दमन के दौर में झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरीडीह का सम्मेलन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 6, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दमन के दौर में झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरीडीह का सम्मेलन
दमन के दौर में झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरीडीह का सम्मेलन

झारखंड में झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरीडीह का सम्मेलन 12 सितम्बर 2022 को आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मेलन प्रशासनिक दमन, मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की खुली घोषणा है. विदित हो कि झारखंड की जुझारू जनता लगातार अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर संघर्षशील रही है, जिस कारण उन पर शासक वर्ग द्वारा अकथनीय जुल्म भी ढ़ाये गये. वाबजूद इसके झारखंड की जनता ने अपने संघर्ष की धार को मद्धिम नहीं पड़ने दिया है.

झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरीडीह की तदर्थ कमिटी ने अपने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक पर्चा भी जारी किया है, जिसमें उसने मौजूदा परिस्थिति का संक्षिप्त ब्यौरा देते हुए बताया है कि अंग्रेजों के शासन से लेकर आज तक हमारे देश में जो भी सरकार बनी, वे जनता के संसाधनों से लेकर उनके मेहनत तक की लूट के व्यवस्थापक के रूप में पेश आते रहे हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

वर्तमान में केन्द्र में बैठी भाजपा-नित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 2 की सरकार द्वारा देश की आमजनता के उपर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है, जिसमें मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड, छात्र विरोधी नई शिक्षा नीति, सार्वजनिक क्षेत्रों की कम्पनियों का धड़ल्ले से निजीकरण, अल्पसंख्यक विरोधी CAA-NRC-NPR, दमनकारी कानून (UAPA) में खतरनाक संशोधन आदि लाकर आम आदमी का जीना दुर्लभ कर दिया है.

झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरीडीह द्वारा जारी पर्चा

इसके साथ ही मंहगाई आसमान छु रहा है. पेट्रोल-डीजल सहित दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं में लगातार वृद्धि हो रही है और आम मेहनतकश जनता के रोजगार के अवसर लगातार छीनी जा रही है. छोटी-बड़ी सभी कल्याणकारी योजना भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों एवं बिचौलियों की भेंट चढ़ गई है. वहीं केन्द्र सरकार के इन जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

महागठबंधन (UPA) की झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपनी चुनावी घोषणापत्र को भुल गये हैं, जैसा कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में दावा किया था कि नई शिक्षा नीति, बेरोजगारों को रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार, किसानों की समुचित व्यवस्था, CNT व SPT एक्ट सख्ती से लागू करना, पेशा कानून, पांचवीं एवं छठी अनुसूची, वन कानून 2006 का पालन करवाना आदि. लेकिन सत्ता पर आने के बाद इसके ठीक उल्टा हो रहा है.

पुरे झारखंड में आदिवासी एवं मूलवासी जनता के उपर लगातार वन विभाग के अधिकारियों द्वारा फर्जी मुकदमों दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं जंगल से नहीं लेने दिया जा रहा है वहीं नक्सलवादी एवं माओवादी के नाम पर फर्जी मुठभेड़ में हत्या किया जा रहा है. जेल अधिकारियों द्वारा बंदियों को प्रताड़ित करना आदि धड़ल्ले से चल रहा है, अर्थात हेमंत सोरेन की सरकार लाल फिताशाही एवं अफसरशाही पर लगाम लगाने पर विफल हो रही है.

झारखंड जन संघर्ष मोर्चा के सदस्य भगवान दास किस्कू की गिरफ्तारी एवं अपने अधिकार की मांग के लिए लड़ रही उस क्षेत्र की आम जनता की अंधाधुंध गिरफ्तारी हो रही है. गिरिडीह में स्पंज आयरन के कारखानों द्वारा प्रदूषण फैलाकर आम मेहनतकश जनता का जीविका की एक मात्र संसाधन जल, जंगल, जमीन को बंजर किया जा रहा है जिस कारण बड़े पैमाने पर क्षेत्र की आम निर्दोष जनता जनता जानलेवा बीमारी का शिकार हो रहे हैं.

ऐसी विषम परिस्थितियों में भी झारखंड के आदिवासी-मूलवासी एवं समस्त शोषित-पीड़ित जनता अपने अधिकारों के संघर्ष के रास्ते पर एकजुटता के साथ चलना बंद नहीं किया है. वे अपने मूलभूत मांगों के साथ कदम बढ़ाते हुए आदिवासी-मूलवासी का जल-जंगल-जमीन एवं समस्त प्राकृतिक संसाधनों पर हक-अधिकार कायम करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इसी दृढता का प्रतीक है 12 सितम्बर 2022 को झारखंड जन संघर्ष मोर्चा, गिरिडीह के जिला कमिटी का सम्मेलन.

Read Also –

झारखंड : आदिवासी क्षेत्र में सीआरपीएफ के बंदूक के साये (सरकारी आतंक) के बीच एक दिन
अंतरिम फैक्ट फाईडिंग रिपोर्ट : किस्कू की फर्जी गिरफ्तारी और पुलिस के मनगढ़ंत कहानी पर कब कार्रवाई करेगी झारखंड सरकार ?
झारखंड : आदिवासी पर हो रहे हैं पुलिसिया दमन – किस्कू की अवैध गिरफ्तारी पर खामोश सरकार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

शिक्षक दिवस पर विशेष : शिक्षा, शिक्षक और लोकतंत्र की चुनौतियां

Next Post

शिक्षक दिवस के उत्तरार्द्ध पर गुरुओं से जुड़ी खट्टी मीठी यादें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

शिक्षक दिवस के उत्तरार्द्ध पर गुरुओं से जुड़ी खट्टी मीठी यादें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रधानमंत्री का सम्बोधन और मध्यवर्ग का वैचारिक खोखलापन

July 2, 2020

ओलम्पिक्स : मित्रता नहीं झूठ, पाखण्ड और लूट का ध्वज है

March 28, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.