Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

खतरनाक संघी मंसूबे : 50 साल राज करने की कवायद

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 11, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खतरनाक संघी मंसूबे : 50 साल राज करने की कवायद

गुरूचरण सिंह

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

दुनिया के ताकतवर मुल्क भी अपनी बेकार की दुश्मनी खत्म करने की कोशिश करते हैं, जैसे ट्रंप ने भारत से लौटते समय अफगानिस्तान में तालिबान से समझौता करके 19 साल पुरानी उस ख़ूनी जंग को खत्म कर दिया, जिसमें अमरीका और नाटो के 3500 सैनिक और अफ़ग़ानिस्तान के एक लाख नागरिक मारे गए थे और अमरीका को दो हज़ार अरब डॉलर का आर्थिक नुक़सान भी उठाना पड़ा था. लेकिन शायद संघ-भाजपा ने कसम खा रखी है अपनी अढ़ाई चावल की खिचड़ी अलग पकाने की.

हमेशा से जिन मुल्कों के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते रहे है मसलन, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे उन पड़ोसी मुल्कों को भी हमने CAA लाकर अपने खिलाफ बोलने का मौका दे दिया है. सभी सरकारें थोड़ा बहुत पक्षपात तो करती ही हैं लेकिन दिखावे के लिए ही सही, कोई सिद्धांत तो उन्हें उसके लिए भी गढ़ना पड़ता है. लेकिन मौजूदा सरकार तो उसकी भी कोई जरूरत नहीं समझती. किसी भी शंका का समाधान उसकी कार्य संस्कृति में है ही नहीं. नागरिकता कानून के संशोधन में सभी पड़ोसी देश क्यों नहीं शामिल किए गए ? भारत में रह रहे श्रीलंका के तमिल शरणार्थी क्यों भुला दिए गए ?

CAA, NPA और NRIC लाकर एक सियासी तूफान को क्यों दावत दी गई, इसे समझने से पहले इस साधारण से गणित को समझना बहुत जरूरी है :

• वाजपेयी की अध्यक्षता में मानवीय चेहरे के साथ चुनाव में उतरी भाजपा का वोट शेयर जब 29% था तो लोकसभा में उसे मात्र दो ही सीट मिल पाई थी.

• 1989 में राम मंदिर के मुद्दे पर उसे सीट मिली 86 और वोट शेयर का प्रतिशत था 30 यानि 1984 से 1% अधिक.

• जब यह वोट शेयर 1% बढ़कर 31 हो गया तो तो लोकसभा में उसके सांसद भी 86 से बढ़कर 112 हो गए.

• 2014 में मीडिया और कार्पोरेट के जबरदस्त समर्थन के बावजूद यह वोट शेयर महज़ एक फीसदी ही और बढ़ा लेकिन सीट बढ़ कर हो गईं 282.

• 2019 में तेज राष्ट्रवादी बुखार के बावजूद वोट शेयर तो एक प्रतिशत ही (34%) लेकिन सीटें रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े को छू गईं यानि 303 हो गईं.

वोट शेयर 34 फीसदी हो जाने की कामयाबी भी मीडिया के 24×7 प्रचार, कार्पोरेटी दोस्तों की खुली तिजोरी, चुनाव आयोग के आत्मसमर्पण, न्यायालय के संरक्षण, नौकरशाही और पुलिस प्रशासन की ‘जी-हजूरी’ रवैये के चलते ही मिल पाई है. यानि 66% वोटर आज भी या तो उसके खिलाफ हैं या अवसाद के चलते मतदान ही नहीं करते. सबसे बड़ी बात उन्हें विकल्प भी नहीं सूझ रहा है और मौजूदा विपक्ष उम्मीद जगा पाने में असमर्थ रहा है.

खैर, संघ-भाजपा अच्छी तरह जानता है कि उसका अपना पारंपरिक वोट बैंक 30 से 32 प्रतिशत के बीच ही झूलता रहता है. रिकॉर्ड जीत के लिए मिला 2% की बुनियाद तो झूठ और मक्कारी पर टिकी हुई है, कभी भी खिसक सकती है लेकिन संघ की योजना तो 50 साल तक सत्ता से चिपके रहने की हैं. उसके लिए जरूरी अतिरिक्त 3% वोटर कहां से आएंंगे ? जाहिर है कि ये नए वोटर यहां के तो हो नहीं सकते, उन्हें तो विदेश से ही लेकर आना होगा. CAA उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है.

जैसे दुनिया भर के यहूदियों को लाकर ‘इस्राइल’ बसाया गया, ठीक वैसे ही विदेशों में बसे हिंदुओं को लाकर भारत एक ओर दुनिया को ठेंगा दिखाना चाहता है और दूसरी ओर इस 3% वोट शेयर की कमी पूरा करना चाहता है. पहले चरण में इसके लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को चुना गया है, जहां काफी हिंदू आबादी है.

अब इन्हें शरणार्थी कहिए या कुछ और, इन्हें बसाने के लिए मकान तो चाहिए ही. विभाजन के समय बड़े पैमाने पर कई शरणार्थी कॉलोनियों को बनाया गया था लेकिन यहां तो आबादी पहले से ही ज्यादा है, इसलिए इन ‘विदेशियों’ को भारतीय नागरिकता देना तो आसान होगा नहीं. उसका एक रास्ता है मकान खाली करवाना. NPR और NRIC यही काम तो करने वाले हैं.

विदेश में बसे हिंदू बिना किसी लालच क्यों आएंगे यहां ? देशभक्ति की बात होती तो बेहतर जीवन शैली, नौकरी और कारोबार के लिए विदेश में बसते ही क्यों ? बने बनाए घर, दुकान, व्यापार कारखाने तो उन्हें देने ही होंगे. ये तभी दे पाएंगे जब आबादी के एक हिस्से की नागरिकता खत्म कर दी जाएगी. इन देशों के लगभग 5 करोड़ हिंदुओं को यहां लाकर बसाने की योजना है.

आज जब देशभर में सीएए-एनआरसी के खिलाफ जनता मैदान में डट गई है, लेनिन यह यह कविता आह्वान करती प्रतीत होती है. फिनलैंड में भूमिगत जीवन बिताते हुए सन् 1907 में लेनिन ने आह्वान के रूप में एक लंबी कविता लिखी थी, प्रस्तुत है उस कविता का एक अंश :

निर्वासित लोग अंतहीन दर्द से कराह रहे हैं.
गोलियों की बौछार रात के सन्नाटे को चीर डालती है. 
फिर एक दहशत भरी शांति छा जाती है.

खाते-खाते गिद्धों को अरुचि हो गयी है.
वेदना और शोक मातृभूमि पर पसर गये हैं. 
जो दुख में डूबा हुआ न हो, ऐसा कोई परिवार नहीं.

अपने जल्लादों को लेकर,
ओ तानाशाह ! चलाओ अपना खूनी उत्सव,
मनाओ हत्या का जश्न.
ओ खून चूसने वालों.
अपने लालची कुत्तों को लगा कर,
जनता का मांस नोच-नोच कर खाओ.

अरे तानाशाह !
बेशक आग फैला दो हमारी बस्तियों में,
चाहे हमारा खून पीयो,
हैवान ! हमें कितना भी लहूलुहान कर दो.

पर मुक्ति ! तुम जागो.
लाल निशान तुम लहराओ.

फैसले की घड़ी आ रही है, याद रखो.
मुक्ति के लिये,
हम मौत के मुंह में भी जाने को तैयार हैं. 
हांं ! मौत के मुंंह में भी !
हम लडे़ंगे मुक्ति के लिए
और हासिल करेंगे सत्ता,
उस संघर्ष के बाद दुनियांं जनता की होगी.

गैर-बराबरी को खत्म करने की लडा़ई में,
अनगिनत लोग मारे जाएंगे, हमें मालूम है.
फिर भी यह कारवांं रुकेगा नहीं.
अनेकों-अनेक मुक्ति की आकांक्षा के लिए,
बढे़ चलो !
ओ मेहनतकश ! यह आह्वान तुम्हारे लिए है.

बढे़ चलो !
वाजिब मेहनताने के लिए
आगे बढो़.
आंंखों में अंगारे लिए
चेतावनी के साथ,
ओ श्रमिक साथियों !
आसमान थर्राते हुए,
चोट करो लगातार श्रम के औजारों से,
हथौडे़ की चोट और हंसिये की निरंतर गति से !!

(कविता हिंदी दर्शन से साभार)

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

यस बैंक का बचना मुश्किल लग रहा है

Next Post

दिल्ली के दंगे और उसकी चुनौतियों को याद रखा जाना चाहिए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

दिल्ली के दंगे और उसकी चुनौतियों को याद रखा जाना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सेना का राजनीतिकरण !

December 9, 2018

कहां रुकेगा भारत का पीछे खिसकता लोकतंत्र ?

May 27, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.