Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

किसान विरोधी बिल : शहरी मध्यम वर्ग के थाली से खाना गायब होने वाला है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 12, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किसान विरोधी बिल : शहरी मध्यम वर्ग के थाली से खाना गायब होने वाला है

यह बेहद हैरतअंगेज है कि मोदी सरकार के जिस किसान विरोधी कानून के खिलाफ करोड़ों किसान लगातार दिल्ली का घेराव किये हुए हैं, असल में इस किसान विरोधी कानून का सबसे बड़ा असर उस मध्यमवर्गीय लोगों की थाली पर पड़ेगा, जो आज ‘मोदी-मोदी’ करते हुए किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी, अर्बन नक्सल, अल्ट्रा लेफ्ट, चोर-डाकू, धनी-कुलक आदि जैसे न जाने कितने विशेषण से नवाज रहे हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

ये वही मध्यम वर्ग है, जो यह कहते नहीं थकता है कि बाल-बच्चों समेत भूख से मर जायेंगे लेकिन वोट मोदी को देंगे. तो यह नि:संदेश समझ लेना चाहिए कि इस किसान विरोधी कानून का सबसे बड़ा असर भी यह थाली बजाने और मोदी-मोदी करने वाले मध्यम वर्ग पर ही पड़ेगा. अगर किसान आंदोलन किसी भी रुप में असफल हुआ तो मध्यम वर्ग की यह आकांक्षा कि बाल-बच्चों समेत भूख से मर जायेंगे पर वोट मोदी को देंगे, अक्षरसः लागू होगा.

मोदी के गुजरात मॉडल में तो इस मध्यम वर्ग की हालत इससे भी भयानक है. एक रिपोर्ट के अनुसार एक गुजराती महिला अपना जेबर बेचकर आटा-दाल खरीदने पर मजबूर कर दिया गया है, जल्दी ही यही हालत समूचे देश की होने जा रही है. प्रबोध सिन्हा अपने सोशल मीडिया पेज पर इस पीड़ा को जाहिर कर रहे हैं –

आज किसान आन्दोलन का 16 दिन हो चुका है, पर सरकारी महकमा टस से मस नहीं हो रही. बर्फ है कि पिघलता ही नहीं लेकिन एक बात जरूर है कि अहम के वजह से मशीनरी टस से मस नहीं हो रही है. उनको यह नहीं समझ आ रहा है कि वो बरफ का गोला पकड़े हैं, देर सबेर वो पिघल जाएगा और कितना तबाही करेगा, पता नहीं.

जाहिरातौर पर जो कृषि कानून है उनमें सबसे मुख्य जो कानून है अनाज के भंडारण की खुली छूट. उसका असर यह पड़ने वाला है कि शहरों की मध्यम वर्ग के थाली से खाना गायब होने वाला है. मसलन जब यह कानून पास किया गया तो तुरंत ही अपनी शगल अख्तियार कर लिया. आलू आप खुशी से 50 रुपये खा रहे हैं, पर दर्द नहीं होता. प्याज 60 रुपये किलो खा रहे हैं पर आपको दर्द नहीं होता. अभी आज ही मैनें सरसों का तेल लाया वह 175 रुपये प्रति किलो हो चुका है.

इस कानून के अमलियजामा होने के बाद से सबसे ज्यादे असर मध्यम वर्ग पर ही पड़ने वाला है. किसान पर बहुत नहीं पड़ेगा क्योंकि वह सब्जी अनाज स्वयं पैदा करता है. किसान अपने पास अनाज स्टोर नहीं कर सकता और अधिकतर किसान उतना ही पैदा करते हैं कि कुछ अनाज वह अपने लिए साल भर के लिए रख लेते हैं, बाकी बचा अनाज वो बेंच देते हैं ताकि जो पैसा मिले उससे अपने बच्चों की पढ़ाई और लड़कियों की शादी विवाह कर सके.

यानि किसान हैंड टू माउथ है. रही बात शहरी वर्ग का उसे अभी नहीं पता चल रहा है कि क्या स्थ्ति आने वाली है. यही आलू कुछ दिनों में 100 रुपये किलो भी हो सकती है और दाल 200 रुपये प्रति किलो. बाकी चीजों पर आप नजर डालिए एक ब्रेड का पैकेट 30 या 35 रुपये में आप लाते हैं वो अब 80 या 90 रुपये पैकेट हो सकता है. कितना भी पैसा वाला इंसान हो पर एक दिन कुएं का पानी भी खत्म हो जाता है. और हम न चाहते हुए भी मरने को बाध्य होंगे. ये चीज जितना जल्दी समझ आ जाये तभी अच्छा है.

अब आते हैं प्रादेशिक स्तर पर और विश्लेषण करते हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार मजदूरों के रूप में कच्चे माल का मुख्य उत्पादनकर्ता है. अगर इस बात से किसी को ठेस लगे तो क्षमा चाहूंगा पर यह सच है. देश के दो ऐसे प्रदेश हैं जो सभी प्रदेशों को मजदूरों को पूर्ति करता है. शिक्षा के स्तर पर सबसे पिछड़ा प्रदेश है. मोबाइल होना, टीवी होना, फ्रिज होना यह किसी के विकास का पैमाना नहीं. विकास का पैमाना है पठन पाठन से और शैक्षिक स्तर से हैं.

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ ये सब ऐसे प्रदेश हैं जहाँ शाम होते ही अँधेरा का शासन चलता है. शहर को छोड़ दीजिए गाँव पर आइये और टाउन एरिया पर आइये. वहाँ खण्ड-खण्ड में बिजली आती है. इंटरनेट का स्तर शहर में ही बहुत खराब है. गाँव और टाउन एरिया का वहाँ तो इंटरनेट का कोई व्यवस्था भी नहीं है. ऑनलाइन पढाई की नौटंकी हर जगह है, जब जिसकी मोबाइल खरीदने की औकात नहीं फिर ऑनलाइन पढाई का क्या मतलब ? बहुत ऐसे बच्चे इस व्यवस्था से फ्रस्टेशन के शिकार हो रहे. ऐसी व्यवस्था जो हम सब में खाई पैदा करे, उसका क्या मतलब.

कुछ न मिलना बच्चे बड़े और फिर मजदूर के रूप में कच्चा माल बना दिये जाते हैं, जिसकी अन्य राज्यों और अन्य देशों में खपत है. इतनी बुरी स्थिति है. बनिस्बत पंजाब और हरियाणा का किसान कुछ हद तक पढा-लिखा है तो वह अपने हक समझता है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के किसान फटेहाल रहता है. उसके शरीर पर बमुश्किल ही अच्छे कपड़े होते हैं. गाल पर दाढ़ी बढ़ी हुई और धोती कुछ फ़टी हुई, इसी को किसान कहते हैं. जब जो किसान इतनी दुर्दिन्ता देखता हो तो उसका दिमाग चलेगा कैसे ?

शायद आपको जानकारी हो या न हो पर देश में बहुत वेयरहाउस बन चुके हैं और उसमें इतने अनाज रक्खें जा सकते हैं कि उससे 10 साल की देश की भूख मिट सकती हैं और यहाँ का किसान फटेहाल. क्या किसान इस वेयरहाउस से मुकाबला कर सकते हैं ? कतई नहीं. इसलिए मेरे नजर में अनाज भंडारन भी बहुत अहम मुद्दा है. इसे हल्के से लेने का अर्थ हम सब के दुर्दिन भरे दिन की आहट.

सोचियेगा जरूर. जो विरोध कर रहे किसानों का उनको किसान दयनीय के रूप में और मजबूर के रूप में अच्छे लगते हैं. यही दुःखद पहलू है. मेरी अपील है कि ऐसे किसी भी विचार से बचना चाहिए. किसानों के बारे में ठंडे से सोचिये.

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

यह मेरा देश है…

Next Post

तलवार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

तलवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कनाडा प्रकरण : मोदी-शाह ने पूरे भारत को माफ़िया बना कर रख दिया है

October 18, 2024

कांग्रेस को हटा कर भाजपा को सत्ता क्यों सौंपी थी ?

December 22, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.