Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आरएसएस का बेशर्म राजनीतिक मुखौटा भाजपा और मोदी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 28, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आरएसएस का बेशर्म राजनीतिक मुखौटा भाजपा और मोदी

आरएसएस का राजनीतिक मुखौटा भाजपा और उसका आपराधिक सरगना नरेन्द्र मोदी झूठ बोलने, बेशर्मी से झूठ बोलने और लगातार झूठ बोलने की मशीन है. एक वक्त उसी ने कहा था कि: एके-47 की तरह धड़ाधड़ झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, बेशर्मी से झूठ बोलो, तब तक झूठ बोलो जब तक कि लोग उसे सच न मानने लगे. हलांकि नरेन्द्र मोदी यह आरोप विपक्षी दलों पर लगा रहे थे, पर यह खुद आरएसएस के एजेंट नरेन्द्र मोदी पर पूरी तरह फिट बैठता है. वह न केवल बार-बार झूठ बोलते हैं बल्कि पूरी बेहयाई से झूठ बोलते हैं. इसके पीछे आरएसएस और मोदी की राजनीतिक समझ काम करती है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

आरएसएस और उसके एजेंट नरेन्द्र मोदी यह मानता है कि भारत की बहुल जनता अशिक्षित और अनपढ़ है. उन्हें इतिहास और विज्ञान की ज्यादा जानकारी नहीं होती है. इसलिए उन्हें जो कुछ भी समझा दिया जाये, बता दिया जाये वह उसे मान लेगी. आरएसएस और भाजपा की भारतीय जनता के प्रति यह समझ बहुत ही गहरी है इसलिए जब उसने देखा कि 1947 के बाद भारतीय शासक प्रधानमंत्री नेहरू के नेतृत्व में देश की आम बहुल जनता को शिक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर स्कूल, विश्वविद्यालय, आईआईटी आदि जैसे उच्च शिक्षण संस्थान का निर्माण कर रही है, जिससे देश की जनता शिक्षित होने लगी है, जातीय भेदभाव, धार्मिक पोंगापंथी कम होने लगे हैं, इन शिक्षण संस्थानों में सदियों से अछूते समूह शामिल होने लगे हैं, तब उसने इसे बहुत बड़ा गड्ढ़ा कहा और इस गड्ढ़े को भरने के लिए आरएसएस और भाजपा पिछले 7 सालों में भारतीय जनता को यह समझाने में कामयाब हो गया कि स्कूल-काॅलेजों और विश्वविद्यालयों ही वह गड्ढ़े हैं, जिसे भरने के बाद ही ‘हम विश्वगुरू’ बन सकते हैं.

एक बार आरएसएस-भाजपा जब भारतीय जनता को यह समझाने में कामयाब हो गया कि शिक्षण संस्थान ही वह गड्ढ़ा है जिसे कांग्रेस ने 70 सालों में खोद है, तो उसे भरना (खत्म करना) ही आरएसएस-भाजपा का मकसद है. परन्तु, बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि पिछले ‘70 साल के गड्ढ़े’ ने देश की विशाल जनमानस को एक हद तक शिक्षित करन में कामयाब हो गया था, जो आरएसएस-भाजपा के रास्ते में रोड़ा बन कर खड़ हो गया. इसलिए आरएसएस-भाजपा के लिए यह जरू री हो गया कि ऐसे रोड़ों को खत्म किया जाये या बदनाम किया जाये.

इसके लिए उसने दो रास्ते अपनाये. पहला तो यह कि आम लोगों की बेहतरीन प्रतिभाओं को शिक्षण संस्थान तक पहुंचने से रोकने के लिए नोटों की बड़ी दीवारें खड़ी की जाये, यानी शिक्षा को मंहगा किया जाये ताकि देश के वंचित या कमजोर पृष्ठभूमि के छात्र यहां तक पहुंच ही न सके. दूसरा तरीका यह अपनाया कि उच्च कोटि के शिक्षण संस्थानों को बदनाम किया जाये ताकि या तो उसे बंद किया जा सके अथवा वह लोगों के घृणा का पर्याय बन जाये और बेहतरीन छात्र वहां तक पहुंचने से खुद को रोक लें. जेएनयू, जामिया, जादबपुर जैसे विश्वविद्यालयों के खिलाफ दुश्प्रचार इसी संघी सोच का परिणाम है.

शिक्षण संस्थानों को बदनाम करने और उसे बंद करने के राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा बनकर उभरा वह था – पिछले 70 सालों में शिक्षित हुए वंचित और कमजोर पृष्ठभूमि से आये लोग. उससे निपटने के लिए आरएसएस-भाजपा और उसके सबसे बड़े एजेंट नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का दुरूपयोग करते हुए उन शिक्षित लोगों के विशाल रोड़ों को खत्म करने का फैसला किया और उन्हें या तो गोली मार कर हत्या कर दी अथवा जेलों में डाल कर सड़ा दिया. बहाना यह बनाया कि ‘ये लोग हत्यारा और आतंकी नरेन्द्र मोदी की हत्या करना चाहते हैं.’

इस मामले में जेलों में बंद किया उच्च कोटि के विद्वान और सामाजिक कार्यकत्र्ताओं को, जिसमें लेखक और मुंबई स्थित दलित अधिकार कार्यकर्ता सुधीर धावले, नागपुर के वकील सुरेंद्र गाडलिंग, विस्थापन के मुद्दों पर काम करने वाले गढ़चिरौली के युवा कार्यकर्ता महेश राउत, जिन्हें पूर्व में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री रूरल डेवलपमेंट फेलोशिप भी मिल चुकी है, नागपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य विभाग की प्रमुख प्रोफेसर शोमा सेन और दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता रोना विल्सन, जो राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए बनी समिति (कमेटी फॉर रिलीज ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स- सीआरपीपी) की कोर कमेटी के मेंबर, आदि हैं. इसके अलावे अनेकों विद्वानों और लेखकों-पत्रकारों को गोलियों से उड़ा दिया, जिसमें पनसारे, गौरी लंकेश प्रमुख यादगार हैं.

आलम यहां तक पहुंचा दिया गया कि पढ़ना-लिखना, पुस्तकें रखना तक देशद्रोही जैसे संगीन मामलों के लिए पर्याप्त कारण बन गया. मोदी सरकार की नीचता यह पराकष्ठा ही कही जायेगी कि सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने तो विश्वविख्यात लेखक लियो टाॅल्सटाॅय लिखित पुस्तक ‘युद्ध और शांति’ को भी देशद्रोह के लिए पर्याप्त मान लिया. यह आरएसएस और भाजपा के गठजोर और गिद्ध मीडिया के शिक्षा और शिक्षण संस्थानों के खिलाफ किये गये धुंआधार दुश्प्रचार से ही संभव हो पाया है. शिक्षा के खिलाफ इसी दुश्प्रचार का परिणाम है कि देश में शिक्षा ग्रहण करना एक अपमान और मूर्खता का द्योतक बन गया, जब 30 साल तक पढ़ाई करने को जनता के पैसों को दुरूपयोग और देशद्रोह की संज्ञा से नवाजा जाने लगा.

आरएसएस और भाजपा को अपने 7 साल के दुश्प्रचार पर इतना भरोसा हो गया है कि अब वह ऐतिहासिक तथ्यों को भी झूठ के पैकिंग में परोस रहा है. मसलन, 2019 में राजस्थान के नौंवी कक्षा के प्रश्न कि गांधी ने आत्महत्या क्यों की थी ? का जवाब इस प्रकार दिया, ‘गांधी आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित थे और वे आएसएस में शामिल होना चाहते थे परन्तु जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. नेहरू के द्वारा गांधी को रोकने से गांधी इतना निराश हुए कि उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.’

ये तो एक ऐतिहासिक तथ्यों को उलटकर प्रस्तुत किया गया, अब तो विज्ञान जैसी वस्तुपरक सैद्धांतिक सवालों को भी नकारा जाने लगा है. मसलन, एक विज्ञान कांग्रेस में यह बताया गया कि कोई वस्तु उपर से नीचे गुरूत्वाकर्षण बल के कारण नहीं अपितु ‘मोदी-इफेक्ट’ के कारण गिरती है. इतना ही नहीं नाली के गैस से चाय बनाना, बादलों में रडार के काम नहीं करने आदि जैसे झूठ परोसे गये हैं. अब तो हालत यह हो गई है डार्विन को पागल, न्यूटन को चोर और आईंस्टीन को बेवकूफ बताया जाने लगा है. यही है विश्वगुरू होते भारत की संघी असलियत.

अब ताजा मामला पश्चिम बंगाल के चुनाव के दौरान का है. गुजरात को सोने का गुजरात बनाते-बनाते अब वह पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बंगला’ बनाने के लिए और पश्चिम बंगाल में वोटों की फसल खड़ी करने के लिए निर्लज्जता की हद पार करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कल बांग्लादेश के दौरे के पर पहुंच गये. ढाका में एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने निर्लज्ज संघी झूठ को बेशर्मी से एक बार फिर अन्तर्राष्र्टीय पटल पर लहराते हुए बताया कि बांग्लादेश की आजादी के उस संघर्ष में शामिल होना भी मेरे जीवन के पहले आंदोलनों में से एक था. मेरी उम्र 20-22 साल रही होगी जब मैंने और मेरे साथियों ने बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था. तब मैंने गिरफ्तारी भी दी थी और जेल जाने का अवसर भी आया था.

अपूर्व भारद्वाज सोशल मीडिया के पेज पर लिखते हैं कि –

मुद्दा यह नहीं है कि मोदी जी ने बांग्लादेश की आजादी के लिए कोई सत्याग्रह या आंदोलन किया था या नहीं ? मुद्दा यह भी नही है कि वो जेल गए कि नहीं ? मुद्दा उन लाखों मुक्ति वाहनी के शहीद सैनिकों की वीरता, त्याग और समर्पण का है, जिन्हें एक ही झटके में साहब ने हंसी का पात्र बना दिया है.

आज से पहले कोई मुझे बोलता था कि उसके पुरखों ने आजादी की लड़ाई में भाग लिया था या आजाद हिंद फौज में उनका कोई बुजुर्ग शामिल था तो यकीन मानिए मेरा सर श्रध्दा से उस आदमी के सामने झुक जाता था. यह प्रतिक्रिया बहुत ही नेचुरल होती थी क्योंकि आपको विश्वास होता था कि वो आदमी कम से कम इस बात पर तो झूठ नहीं बोलेगा.

कोई आम आदमी इतनी बड़ी बात अचानक बोलता तो आप उस को बिना सच या झूठ जाने इग्नोर कर सकते थे लेकिन यह क्या कि सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री आज तक यह बात किसी को नहीं बताता औऱ दूसरे देश में जाकर बिना कोई तथ्य के एक जुमला मार देता है, और वो भी इतने आत्मविश्वास से कि उनकी जीवनी लिखने वाले को भी अभी तक इस बात कोई जिक्र नहीं मिलता है.

अब पूरी आईटी सेल लग गई है कि कैसे भी साहब की इस बात को सच बताया जाए. तमाम किताबें खंगाली जा रही है. सारे इतिहास के पन्ने पलटे जा रहे है केवल यह बताने के लिए कि जो साहब ने कहा है वो 100 टका सही है. बात सही है या गलत वो आज नहीं तो कल पता चल जायेगा लेकिन अपने ‘मैं’ ‘मैं’ के चक्कर में साहब ने उन लाखों लोगों की शहादत का अपमान किया है जिन्होंने अपना तन, मन, धन देकर बंगलादेश को मुक्त कराया था.

मैं हमेशा से कहता हूं कि इस देश को पढे-लिखे नकली वामपंथियों, अनपढ़ दक्षिणीपंथियों से ज्यादा खतरा बड़बोले जुमलापंथियों से है. यह देश समाजवाद को छोड़कर घोर पूंजीवाद की सारी सीमाएं तोड़कर व्यक्तिवाद की पराकाष्ठा पर पहुंच चुका है. आपको अभी भी लोकतंत्र लग रहा है तो मैं कुछ नहीं कर सकता.

यह सब झूठ बोलने के लिए निश्चय ही मोदी को जरा भी झिझक न आई होगी, परन्तु अन्तर्राष्र्टीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को जो आंच आयेगी, उसकी इसे जरा भी लाज नहीं आयेगी, इतना तो तय है. आखिर अनपढ़ भारत ही तो विश्वगुरू भारत का परचम लहरा सकता है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

भगत सिंह की विचारधारा ही शोषणमुक्त समाज बनायेगी

Next Post

कोरोना टीकों पर सवालिया निशान : चुनाव ही कोरोना वायरस का इलाज है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

कोरोना टीकों पर सवालिया निशान : चुनाव ही कोरोना वायरस का इलाज है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंदुत्व के वसुधैवकुटुम्बकम की अग्नि परीक्षा

April 8, 2018

देश, देशभक्ति और तिरंगा

January 31, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.