Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

हम कभी झूठ नहीं बोलते सरकार हर बार झूठ बोलती है – हिमांशु कुमार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 26, 2022
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हम कभी झूठ नहीं बोलते सरकार हर बार झूठ बोलती है - हिमांशु कुमार
हम कभी झूठ नहीं बोलते सरकार हर बार झूठ बोलती है – हिमांशु कुमार

अगर कोई भी किसी फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ आवाज उठाएगा तो सरकार उसे जेल में डाल देगी. अब पुलिस जितने मुसलमानों को चाहे गोली से उड़ा सकती है. सिर्फ मुसलमान ही नहीं दलितों, आदिवासियों, आंदोलन करने वाले किसानों-मजदूरों पर गोलीबारी करके सरकार उनकी हत्या कर सकती है. अब आप आवाज नहीं उठा पाएंगे. ऐसा मैं किसी कल्पना से नहीं कह रहा हूं. बल्कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने ऐसी एक अर्जी दी है.

इस अर्जी में सरकार की तरफ से की गई मांग इतनी खतरनाक है, अगर सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सरकार को अपनी सहमति दे दी तो भविष्य में कभी भी सरकार द्वारा किये गये किसी भी फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ कभी कोई अदालत में शिकायत नहीं कर पाएगा.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

इस अर्जी में भारत के जितने भी हाईकोर्ट हैं, उनमें जिन लोगों ने भी सरकार द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ याचिका दायर की हैं, उन सभी आवेदकों के खिलाफ एफआईआर करने यानी गिरफ्तार करने और जांच करने की इजाजत मांगी गई है. यह मांग मेरे द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ दायर की गई एक याचिका के संदर्भ में की गई है.

असल में हुआ क्या था ?

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गांव गोमपाड़ में सिपाहियों ने 16 आदिवासियों की हत्या कर दी थी. आदिवासी मेरे साथ दिल्ली आए थे और हमने घटना की जांच की मांग करते हुए यह याचिका दायर की थी. जवाब में सरकार का कहना है कि इस तरह की याचिकाएं सिपाहियों का मनोबल तोड़ने और सरकारी कार्यवाही को रोकने के लिए आतंकवादियों की तरफ से की जाती है. सरकार झूठ बोल रही है

हमारे द्वारा उठाया गया एक भी मामला आज तक झूठा नहीं पाया गया. हमारे द्वारा जितनी भी याचिका डाली गई उनमें से कई में जांच के नतीजे सामने आ चुके हैं. सरकार ने कहा ‘सारकेगुड़ा में हमने 17 माओवादियों को मुठभेड़ में मारा है.’ न्यायिक आयोग ने अपनी जांच में फैसला दिया कि मारे गए सभी लोग निर्दोष नागरिक थे, जिसमें 9 बच्चे भी थे.

एड्समेट्टा में भी सरकार ने कहा हमने माओवादियों को मुठभेड़ में मारा है. जबकि न्यायिक आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि ‘मारे गए लोग पुलिस की गलती से मारे गए थे.’ माटवाड़ा में पुलिस ने कहा ‘माओवादियों ने शिविर के भीतर आकर तीन आदिवासियों की हत्या कर दी है.’ हमने मामला अदालत में दायर किया बाद में उस मामले में तीन पुलिसवाले जेल गए. पुलिस ने ही हत्या की थी.

सिंगारम में सिपाहियों ने 19 आदिवासियों की हत्या कर दी थी. उस मामले को हमने कोर्ट में उठाया. सरकार ने सजा के तौर पर हमारे आश्रम पर बुलडोजर चला दिया था.  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह मुठभेड़ फर्जी थी. सिपाहियों द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ की गई बलात्कार की शिकायतों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट आई कि ’16 महिलाओं के साथ बलात्कार प्राथमिक साक्ष्यों से साबित हो रहा है.’ हम कभी झूठ नहीं बोलते सरकार हर बार झूठ बोलती है.

मतलब उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

2010 में भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मुझे माओवादी कहा. तब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी. 2016 में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मुझ पर और सोनी सोनी पर झूठा मुकदमा करने की सजा के तौर पर जुर्माना लगाने की मांग की थी. कोर्ट ने तब भी सरकार की बात नहीं मानी थी. अब सरकार तीसरी बार कोर्ट में हमारे खिलाफ एफआईआर करने और जांच करने की मांग लेकर गई है.

लेकिन इस मामले पर कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है, यह बहुत चिंताजनक हालत है. क्योंकि सरकार सुप्रीम कोर्ट से जो मांग कर रही है वह सिर्फ मेरे खिलाफ नहीं है बल्कि यह भविष्य में किसी भी फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ उठने वाली हर एक आवाज को दबाने के बारे में सरकार को अधिकार दे देने के बारे में है.

Read Also –

आदिवासियों के कानूनी मददगारों के ही खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को खड़ा करने की कोशिश कर रही है केन्द्र सरकार
उमर खालिद प्रकरण : संघियों के पापों को धोते कोर्ट को बंद करो और माओवादियों की जन अदालतों को मान्यता दो
‘भारतीय पुलिस गुंडों का सबसे संगठित गिरोह है’
रेणु का चुनावी अनुभव : बैलट की डेमोक्रेसी भ्रमजाल है, बदलाव चुनाव से नहीं बंदूक से होगा
मोदी-शाह के दरवाजे पर बंधा कुत्ता बन गई हैं अदालतें
प्रदर्शन करने के अधिकारों के खिलाफ बनता कानून
अब सुप्रीम कोर्ट भी मांगे आजादी !
पहलू खान की मौत और भारतीय न्यायपालिका के ‘न्याय’ से सबक

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ऑनर किलिंग

Next Post

साम्प्रदायिकता (नफरती कानफोड़ू डीजे) की सीढ़ी पर सत्ता हासिल करने की प्रयोगशाला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

साम्प्रदायिकता (नफरती कानफोड़ू डीजे) की सीढ़ी पर सत्ता हासिल करने की प्रयोगशाला

Comments 1

  1. Mustansar Zaidi says:
    4 years ago

    राइट n नाईस पोस्ट

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रहसन

November 18, 2024

टीपु के इतिहास के साथ तथ्यात्मक छेड़छाड़ का एक उदाहरण

September 12, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.