Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

यदि शर्म आये तो अपने निर्लज्ज गालों पर खुद तमाचे मार लीजियेगा !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 2, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यदि शर्म आये तो अपने निर्लज्ज गालों पर खुद तमाचे मार लीजियेगा !

तीन मिनट की जुम्मे की नमाज़ को सड़क, पार्क और सार्वजनिक प्रॉपर्टी के कब्ज़े का मुहीम बता नमाज़ रोकने वाले हरियाणे के लौंडे आजकल कांवड़ कंधे पर रख हरिद्वार को कूच किये हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

तीन दिन पहले मेरठ की लोकल बस बन्द करने की खबर थी. पूरे मेरठ के रुड़की रोड के कट, चौराहे, U टर्न आदि पर बेरिकेडिंग लगाकर तीन दिन पहले से ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद किये जा चुके हैं. रोड किनारे के सारे पार्क, फुटपाथ, सार्वजनिक भूमि पर गड्ढे कर तंबू लगा कांवड़ सेवा पंडाल खड़े होने लगे हैं. शीघ्र ही कांवड़ मार्ग के सभी जिलों के स्कूलों की छुट्टी हो जाएगी क्योंकि शिक्षक और छात्र कावंड़ियों के उत्पात के कारण विद्यालय जाने हेतु सड़क पर पैर तक न रख सकेंगे.

जैसे-जैसे उत्पात बढेगा सड़क के एक तरफ चलने वाला ट्रैफिक भी तोड़ फोड़ के बाद रोक दिया जाएगा. तब तक कांवड़ियों द्वारा कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नागरिक भी पीटे जा चुके होंगे.

दिल्ली से हरिद्वार तक के समस्त ज़िलों का जीवन कई दिन तक बंधक की तरह गिरवी रख लिया जाएगा. मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ, मोदी पुरम, खतौली, मुज़्ज़फरनगर पुरकाजी जैसे शहरों कस्बोंं आदि में मुर्गा, बकरा, मछली, अंडा, मांस, नॉन वेज आदि का व्यवसाय करने वालों की रोज़ी रोटी भी ठप्प. अंतिम पड़ाव पर दिल्ली हरिद्वार रोड के सभी रोडवेज और उनकी बसें भी ठप्प.

सड़कों पर गांंजा, चरस, भांग और नशे में झूमते, कानफोडू संगीत बजाते डी जे, डाक कांवड़ और बेसबॉल के बल्लों से लैस आस्थावान लौंडे. त्रिशूल और तिरंगे का घालमेल करते आस्थावान लौंडे.

शिव जी के जलाभिषेक के उपरांत हर की पौड़ी हरिद्वार से दिल्ली गुड़गांव तक गंदगी और धार्मिक प्रतीकों के अवशेषों व धार्मिक कचरे का अंबार !

रास्ते के पेड़ों पर टंगी बेबस कावडें. किसी कारणवश यात्रा पूरी करने में असमर्थ श्रद्धालु इन्हें पेड़ों की डाल पर लटका छोड़ भागे. ये साल भर यूं ही टंगी रहेगी. कोई पाप लगने के डर से इन्हें हटाएगा भी नहीं. समय के साथ सड़-गल जाने पर ही पेड़ उनसे छुटकारा पा पाएगा.

और योगी जी के नए कानून के तहत कांवड़ मार्ग पर लगे गूलर के पेड़ चूंकि अब धर्म विरुद्ध ठहराए गए हैं, अतः सरकारी अफसरों के द्वारा हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर निर्मम हत्या को भी इस उत्पात में जोड़ लीजिये.

उपरोक्त तथ्यों को कावंड़ मार्ग पर उपस्थित किसी भी शहर के किसी भी धर्म के संतुलित नागरिक से पूछ क्रॉस चेक कर खुद जांच लीजिये. नए पुराने लोकल अखबार ही बांच लीजिये. मेरे बताये का विश्वास तो बिल्कुल मत कीजिये.

उत्तर प्रदेश भर में ऐसी कितनी छोटी बड़ी कांवड़ यात्राएं होंगी ? देश भर में फिर कितनी होंगी ? सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अंदाज़ा खुद लगाइएगा !

रोड निर्माण, सुरक्षा, चिकित्सा आदि पर सरकारी टैक्स के पैसे का इन्वेस्टमेंट भी गिन लीजियेगा. यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं के कारण मानव क्षति को भी एस्टिमेट कीजियेगा.

कई दिन तक … रात दिन लगातार बजने वाले कानफोडू धार्मिक संगीत से हुए प्रदूषण के नुकसान का भी एस्टिमेट कीजियेगा. गनीमत है सोनू निगम के घर के मार्ग पर शायद कोई यात्रा नहीं जाती होगी वरना वे अवश्य उन यातना के अनुभव को ट्वीट देते.

इस सब खर्च की तुलना मुसलमानों द्वारा छोड़ दी गई हज सब्सिडी से अवश्य कर लीजियेगा.

हफ्ते के चार जुमे और साल की दो ईद की दो रकअत नमाज़ जो औसतन दो से तीन मिनट में सम्पन्न हो जाती है. जानमाज, चटाइयां और चादरे नमाज़ी खुद अपनी लाते हैं, सड़क साफ कर बिछाते हैं, नमाज़ उपरांत उठा ले जाते हैं. साफ की हुई सड़क प्रशासन को मिलती है. इस नुकसान से भी कांवड़ यात्रा के सार्वजनिक फायदे का तुलनात्मक अध्ययन कीजियेगा.

यदि शर्म आये तो अपने निर्लज्ज गालों पर खुद तमाचे मार लीजियेगा !

– तनवीर अल हसन फरीदी के वाल से

Read Also – 

योग दिवस, प्रधानमंत्री और पहाड़धार्मिक नशे की उन्माद में मरता देश
हिंदुत्व के वसुधैवकुटुम्बकम की अग्नि परीक्षा

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ प्रतिभा एक डायरी ब्लॉग वेबसाईट है, जो अन्तराष्ट्रीय और स्थानीय दोनों ही स्तरों पर घट रही विभिन्न राजनैतिक घटनाओं पर अपना स्टैंड लेती है. प्रतिभा एक डायरी यह मानती है कि किसी भी घटित राजनैतिक घटनाओं का स्वरूप अन्तराष्ट्रीय होता है, और उसे समझने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखना जरूरी है. प्रतिभा एक डायरी किसी भी रूप में निष्पक्ष साईट नहीं है. हम हमेशा ही देश की बहुतायत दुःखी, उत्पीड़ित, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं और उनकी पक्षधारिता की खुली घोषणा करते हैं. ]

Tags: कांवड़नमाज़
Previous Post

शोषण और बलात्कार का केन्द्र बना बाल गृह

Next Post

अंबानी : एक समानान्तर सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

अंबानी : एक समानान्तर सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बाबा का पूरा साम्राज्य ठगी पर टिका है और उसे सत्ता का अभयदान प्राप्त है

June 25, 2022

नीतीश कुमार की बेचारगी और बिहार की सत्ता पर कब्जा करने की जुगत में भाजपा

April 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.