Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भ्रष्ट भाजपा, चुनाव आयोग की दलाली और संदिग्ध समूची चुनाव प्रणाली

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 1, 2017
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली सरकार के जल बोर्ड मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली की जनता के नाम एक विडियो संदेश जारी किया है. इस संदेश में उनका दावा है कि दिल्ली एम.सी.डी. चुनाव के उपरान्त भारतीय जनता पार्टी अगर चुनाव जीत जाती है तो बिजली और पानी के विभाग आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के हाथों से छीन कर केन्द्र अपने अधीन कर लेने का मन बना चुकी है ताकि बिजली और पानी की दाम दलालों के हित में बढ़ा सके ताकि आम जनता के जेबें काट कर दलालों की जेबें भरी जा सके. इसके उलट आम आदमी पार्टी अब बिजली-पानी के मौजूदा स्थिति के साथ-साथ आवासीय शुल्क से भी दिल्ली को मुक्त करना चाह रही है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

कपिल मिश्रा की आशंकायें या उसके दावे मौजूदा हालात को देखते हुए आधारहीन तो नहीं ही कहा जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी के पिछले तीन वर्षों के क्रियाकलापों पर अगर भोथरी नजर ही डाली जाये तो यह साफ दिखता है कि इसके खाने के और दिखाने के और दांत है. आधारभूत जन हितों के कामों के वजाय केवल भविष्य के सुनहले सपने दिखा-दिखा कर लोगों की जेब काटी जा रही है. विपक्षी राज्य सरकारों को येन-केन-प्रकारेण सत्ता से बेदखल करने में सारी ताकत लगा रही है, जिसे बेदखल नहीं किया जा पा रहा है उसे अपने तोता-मैना के माध्यम से नित परेशान किया जा रहा है. झूठे आरोपों की बौछार की जा रही है. शिक्षण संस्थानों पर हमले किये जा रहे हैं. छात्रों को देशद्रोही बता कर बिना वजह जेलों में बंद किया जा रहा है. बुद्धिजीवियों पर हमले किये जा रहे हैं. आरक्षण जैसी जरूरी व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है. काॅरपोरेट घरानों के लाखो करोड़ रूपये के भारी भरकम कर्जों को माफ किया जा रहा है, जबकि छोटे-मोटे कर्ज में दबे किसान नित आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं. भ्रष्टाचार के सबसे बड़ा मामला बन चुके नोटबंदी के माध्यम से आम जनता को आत्महत्या या मौत के मूंह में धकेल कर उसकी आखिर कमाई तक पर गिद्ध दृष्टि डाली जा चुकी है.

अब इस सब से बढ़कर चुनाव की बुनियादी प्रणाली को ही ब्लैकमेल करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है. विगत 5 राज्यों में होने वाली ई0वी0एम0 मशीन से होने वाली वोटिंग प्रणाली ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में वोट डालना केवल एक दिखावी प्रक्रिया है. इसमें जनता की अथवा वोटरों की कोई भागीदारी नहीं.

यह बात खुलकर स्पष्ट तब हो गई जब मध्यप्रदेश के भिंड जिले में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जायजा लेने पहुंची मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने शुक्रवार को वोटर वेरीफाईड पेपर आॅडिट ट्रायल (वी0वी0पी0ए0टी0) जैसी आधुनिक कही जाने वाली मशीन के डेमो के लिए दो अलग-अलग बटन दबाए तो कमल के फूल की पर्ची निकली. जब इस नजारे को देख पत्रकार ने सवाल पूछा तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने उलटे पत्रकारों को ही धमका दी कि अगर यह खबर बाहर गयी तो थाने में बंद करवा देंगे.

इतनी निर्लज्जतापूर्वक जब चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के हाथों अपना ईमान बेच कर खुल्लमखुल्ला दलाली पर उतर आई है तो अन्य और किस महकमें की बात की जाये. शायद यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के एम0सी0डी0 चुनाव को लेकर निश्चिंत है कि जीत तो भारतीय जनता पार्टी की ही होगी. अरविन्द केजरीवाल ने इस सवाल पर स्पष्ट लिखा है कि ‘‘दिल्ली में इस तरह चुनाव एम0सी0डी0 के चुनाव नहीं हो सकते. असम और मध्यप्रदेश में ई0वी0एम0 केवल बीजेपी को वोट कर रही है, यह तकनीकि गड़बड़ी नहीं हो सकती.’’

ई0वी0एम0 की तो बात खैर छोड़ ही जाये क्योंकि उसमें कोई सबूत नहीं मिलता है, आधुनिक कहे जाने वाले वी0वी0पी0ए0टी0 के साथ छेड़छाड़ की खबर ने समूची चुनाव प्रक्रिया को ही संदेह के घेरे में ला दिया है जो चुनाव विरोधी संगठनों की बातों को सच साबित करती है कि चुनाव महज एक ढकोसला है.

कहा जाता है कि देश की सर्वोच्च न्याय संस्थान उच्चतम न्यायालय तक के न्यायधीश भी अपना ईमान बेच कर खुल्लमखुल्ला दलाली पर उतर आये हैं. इससे पहले कि देश की तमाम संस्थान जनता के नजर में बदनाम हो जाये और जनता विद्रोह पर उतारू हो जाये वक्त रहते शासक वर्ग को दिखावा के लिए ही सही, कुछ तो करना चाहिए.

Previous Post

चोरों और दलालों का देश भारत

Next Post

वर्तमान समय में अप्रासांगिक होता चुनावी व्यवस्था

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

वर्तमान समय में अप्रासांगिक होता चुनावी व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पूंजीपतियों के मुनाफे व दौलत में वृद्धि की बाधाएं हटाने वास्ते ही आता है फासीवाद

June 1, 2023

किसान आन्दोलन : सत्ता पर कब्जा करो, भले ही माध्यम चुनाव ही क्यों न हो

December 6, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.