Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मुकदमें का खर्च और टैक्स का पैसा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2017
in ब्लॉग
2
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अरसे पहले मुम्बई पुलिस ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के छात्र-संगठन से जुड़े दो छात्र जिसमें एक छात्रा थी, को उठा कर ले गई. जब पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और कोई भी आरोप तय नहीं कर पायी तब उस छात्र पर उस साथी छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा कर जेल में डाल दिया. जबकि वह साथी छात्रा बार-बार पुलिस और न्यायालय के समक्ष चीख-चीख कर कहती रही कि उक्त छात्र मेरा साथी है और उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है, परन्तु पुलिस और न्यायालय बहरी बनी बैठी रही. उसके कान पर जंू तक नहीं रेंगी और छात्र जेल में सड़ता रहा.

ताजा प्रकरण चुनाव हार चुके अरूण जेटली जैसे महाभ्रष्ट केन्द्रीय वित्त मंत्री के द्वारा मानहानि के मुकदमें में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठतम वकील राम जेठमलानी के ‘‘भारी भरकम’’ फीस (तकरीबन 3.86 करोड़ रूपये) को लेकर है. जेटली और दलाल मीडिया के कोहराम के बीच राम जेठमलानी बार-बार कह रहे हैं कि ‘‘मैं केवल पैसे वालों से फीस लेता हूं. 90 प्रतिशत गरीब क्लांइट्स को मुफ्त सेवा देता हूं. दिल्ली सरकार या केजरीवाल फीस नहीं दे पाते हैं तो मैं मुफ्त में लडूंगा. मैं उन्हें गरीब क्लाइंट मानूंगा. वह जेटली के मुकाबले बेहद पाक-साफ हैं. यह सब अरूण जेटली का किया कराया हुआ है, जो केस में उनके द्वारा किए गए क्राॅस एक्जामिनेशन से डर गए हैं.’’ परन्तु देश के दलाल मीडिया के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है और लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये के ‘‘भारी’’ फीस को ‘‘जनता के टैक्स के पैसे’’ से चुकाने की बात कह कर एंकर गला फाड़ रहा है मानो यह कोई नायाब काम कर दिया गया हो ? शायद जेटली और भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया को मोटी थैली गिफ्ट किया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

बताते चलें कि डी0डी0सी0ए0 में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार के आरोपी अरूण जेटली पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही सांसद कीर्ति आजाद ने ताल ठोक कर जेटली को भ्रष्ट बताया था और सारे पुख्ता सबूत पेश किये थे. पर किसी ने उनकी न सुनी. पर जब भ्रष्टाचार के इस सड़ांध को अरविन्द केजरीवाल ने रि-ट्विट किया तो एकबारगी हंगामा बरपा हो गया. मीडिया के आंखें खुल गयी और तो और पिछले दरवाजे से बने मंत्री बने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली का ‘‘मान-हानि’ भी हो गया और लगे हाथ उसने अरविन्द केजरीवाल पर मान-हानि का मुकदमा दर्ज करा दिया.

मुकदमें के एक सुनवाई के दौरान रामजेठमलानी के एक सवाल के जवाब में अरूण जेटली ने साफ तौर पर कहा था, ‘‘पब्लिक लाईफ में रहने वाले लोगों के लिए सोशल मीडिया पर गैर-जिम्मेदाराना बयान आते रहते हैं लेकिन जब कोई मुख्यमंत्री ऐसे बयानों की पुष्टि करता है तो ये गंभीर अपराध हो जाता है क्योंकि फिर ये बयान सही माने जाते हैं.’’ अर्थात्, अरूण जेटली ने यह मुकदमा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर नहीं वरन् दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर लगाये हैं. तब यह साफ हो जाता है कि इन मुदकमों का खर्च वहन भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ही करेंगे न कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल. अर्थात्, इन मुकदमों के खर्च का वहन दिल्ली सरकार करेंगी क्योंकि कोर्ट के समक्ष जेटली के दिये गये बयान से यह साफ होता है कि अगर अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री न होते तो वे मानहानि का मुकदमा नहीं करते.

यह तो हुई मुद्दों की बात. देखते हैं आखिर क्यों भारतीय जनता पार्टी अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ अपराध के स्तर तक जाकर गुनाह कर रही है ? दरअसल भारतीय जनता पार्टी को अरविन्द केजरीवाल के रूप में अपना अंत दिख रहा है. अतएव वह अरविन्द केजरीवाल से जुड़े किसी भी मामले को तिल से ताड़ करने में नहीं चूकता. रेत से तेल निकालने की कोशिश करता रहता है. विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी ने डी0डी0सी0ए0 के भ्रष्टाचार में फंसे अपने भ्रष्ट वित्त मंत्री जेटली को दिल्ली के मुख्यमंत्री के जांच से बचाने के लिए ही सी0बी0आई0 सहित सभी महकमों का इस्तेमाल किया है, जिसमें अरविन्द केजरीवाल के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर प्रताड़ित करना और जेल में डालने जैसे मामले सामने आये हैं. वकौल राजेन्द्र कुमार उन पर किसी भी मामले में अरविन्द केजरीवाल का नाम लेने का बार-बार दबाव बनाया जाता रहा ताकि अरविन्द केजरीवाल को पकड़ कर जेल में डाला जा सके और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को कुन्द किया जा सके और भारतीय जनता पार्टी का जीवन कुछ और लम्बा किया जा सके.

मामले पर पुनः आते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह पर एक नजर डालते हैं, जिसके कोर्ट में पैरवी हेतु नियुक्त किये गये वकील के एक पेशी की फीस 11 लाख रूपये है, जिसका भुगतान सरकारी पैसों से किया जाता है. वहीं 2014 ई0 में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने 100 करोड़ रूपये का निजी इस्तेमाल हेतु जेट विमान सरकारी पैसों से ही खरीदा था. पर शायद यह ‘‘जनता के टैक्स’’ पैसा नहीं था. भ्रष्टाचार करके करोड़ों डकार जाने वाला पैसा भी शायद जनता के टैक्स का पैसा नहीं होता. उससे भी अब्बल विज्ञापन के नाम पर करोड़ों निगल जाने वाला मीडिया और 100 करोड़ का घूस मांगने वाला पत्रकार का पैसा भी ‘‘जनता के टैक्स का पैसा नहीं होता. जनता के टैक्स का पैसा होता है तो केवल भ्रष्टों के खिलाफ लड़ने वाले अरविन्द केजरीवाल द्वारा कोर्ट में दिये जाने वाला ही पैसा ही !!

आखिर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय मीडिया अपने झूठ से पुलिंदों से किसको मूर्ख बनाना चाहती है ?

Tags: हमारा देश
Previous Post

वर्तमान समय में अप्रासांगिक होता चुनावी व्यवस्था

Next Post

दिल्ली एम.सी.डी. चुनाव और शुंगलु कमिटी की रिपोर्ट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

दिल्ली एम.सी.डी. चुनाव और शुंगलु कमिटी की रिपोर्ट

Comments 2

  1. Nashim Ansari says:
    9 years ago

    फासीवाद सबसे पहले न्याय को मारता है और अंततोगत्वा यही न्याय फासीवाद को मारता है संघर्ष जारी रहनी चाहिए

    Reply
  2. Vinod Pandey says:
    9 years ago

    अरुण जेटली की भ्रष्टता जग जाहिर है,हर ब्यापारी अपने माल को अच्छा बताता है,वही बीजेपी कर रही है

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

टैक्स चोरों का एक और पेपर्स – पैंडोरा पेपर्स

October 10, 2021

प्रधानमंत्री पद पर बैठा टपोरी छाप गली के गुंडे

April 13, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.