Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

झुकने वाली कौम, जिसने झुक झुक कर अपनी रियासत बचाये रखी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 3, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
झुकने वाली कौम, जिसने झुक झुक कर अपनी रियासत बचाये रखी
झुकने वाली कौम, जिसने झुक झुक कर अपनी रियासत बचाये रखी

एक हजार साल की गुलामी के दंश को रोती कौम, जिसने झुक झुक कर सलाम कर अपनी रियासत बचाये रखी. इतिहास में हम विदेशी आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ते हैं. आर्यो का आक्रमण, सिकन्दर का हमला, शको, हूण, कुषाण, मुहम्मद बिन कासिम…गजनवी और घोरी हों, खलजी या बाबर, तैमूर हो, अब्दाली या फिर अंग्रेज…, कब हुआ कि हिंदुस्तान ने एक होकर सर उठाया हो ?? मार भगाया हो ??

चंद्रगुप्त हो, स्कन्दगुप्त हो या, दाहिर, हेमू, सांगा और शिवाजी…टीपू से सिराजूउद्दौला और लक्ष्मीबाई से हजरत महल तक, सब अकेले ही लड़े. राष्ट्र चेतना के नाम पर इक्का दुक्का छोड़, कौन साथ खड़ा हुआ ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

अंग्रेजी राज को लीजिए. प्लासी और बक्सर के अलावे कितनी लड़ाइयां याद हैं आपको ?? अगर कोई बड़ी नहीं लड़ाई हुई, तो कैसे 1757 से 1857 के बीच पूरा देश अंग्रेजों के शिकंजे में आ गया ?? जवाब मिलेगा- सहायक संधि !! मुफ्त का राज मिलेगा, अय्याशी के तमाम साधन मिलेंगे. सेना, प्रशासन और सुरक्षा के झमेले ब्रिटिश के जिम्मे… ! इस नीति से तमाम हिंदुस्तान अंग्रेजी राज के तले आया.

और यही नीति तो मुगलों की थी- मनसबदारी प्रथा. दिल्ली दरबार में ऊंचा रसूख और इलाके में अर्धस्वायत्त सत्ता. यह चुग्गा मिला, तो मुगलिया हरम की सुरक्षा, बारी बारी से राजपूत करते. जी हां-मुगलों को उज्बेक, ताजिक, अफगान, पठान औऱ ममलूको का भरोसा न था. वे हरम की सुरक्षा में राजपूत राजाओं की सेना लगाते और इस भरोसे की वजह…मनसबदारी प्रथा.

जिन महाराणा प्रताप को कागजी शेर बनाकर मेरी जाति वाले सोशल मीडिया पर वीरता का झन्डा लहराते हैं, इतिहास कहता है कि वे तो केवल मानसिंह से ज्यादा ऊंचा मनसब चाहते थे. न मिला तो लड़ पड़े. और जब बेटे को मनचाहा मनसब मिल गया, तलवार खूंटी पर टांग दी. अपना राजपाट धन दौलत बना रहे, दिल्ली में कौन है, इससे क्या मतलब ???

मायावती पहले ही नतमस्तक हैं. केजरीवाल, या ममता सेटलमेंट मॉड में है. हो सकता है नीतीश भी इसमें जुड़ जाएं. गद्दी बनी रहे, रसूख बना रहे, तो अनावश्यक दांत और नाखून अड़ाने तक लड़ाई की जरूरत क्या है ? ये वही क्षेत्रीय क्षत्रप है, छोटे छोटे इलाकों और तबकों के नायक हैं, जो मुगलिया दरबार के नवरत्न थे, और किंग जॉर्ज के सामने दुम हिलाते थे. ये वही मध्यकालीन साइकोलॉजी है.

पर एक बार हमने सर उठाया. बस एक बार. जब हमने, हम भारत के लोगों ने नायकों का, कुलीनों का, राजाओं का मुंह ताकना बन्द किया. एक कृशकाय बूढ़े की महीन सी आवाज सुनकर हम अपने घरों से निकल पड़े. तीन हजार साल के इतिहास में एक बार हिंदुस्तान की प्रजा ने मामला अपने हाथ में लिया. और उस बार, बस एक बार हमने अपने गले से गुलामी का जुआ उखाड़ फेंका. हम प्रजा न रहे, हम नागरिक हुए.

आज ही के दिन, सदियों की कालिख हमने मुख से धो डाली थी. जय हिंद का नारा गुंजाया, तिरंगा लहरा, गणतंत्र के नाम का. ये तीन पीढ़ी पुरानी बात है.

कृशकाय बूढ़े की आवाज मद्धम हो चुकी है. क्षितिज पे युद्ध के नाद गूंज रहे हैं. एकमुखी सत्ता का शिकंजा कस रहा है. राम के मन्दिर में शहंशाह की गद्दी सजी है. हमारे नायक झुक रहे हैं. मनसबदारी माथे से लगा रहे हैं. सारे एक एक कर दरबार में सलामी बजा रहे हैं. रण नही, याचना का दौर है. यही इतिहास था, यही मौजूदा दौर है. झुकने वाली कौम का दौर है.

  • मनीष सिंह

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

तीसरे विश्वयुद्ध की रिहर्सल में तबाह यूक्रेन इजरायल

Next Post

एकबार फिर पलटी के बाद नीतीश कुमार का कोई भविष्य शेष नहीं रहेगा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

एकबार फिर पलटी के बाद नीतीश कुमार का कोई भविष्य शेष नहीं रहेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नीतीश कुमार अपने अतीत की छाया नहीं, वर्तमान की त्रासदी

May 25, 2024

इस गणतंत्र में तो सिर्फ तंत्र बचा है गण को तो साफ़ कर दिया है तंत्र ने

January 22, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.