Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आपसी नफ़रत कहां ले जायेगी ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 8, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपसी नफ़रत कहां ले जायेगी ?

मुसलमान ये समझता था कि अगर दूसरे मज़हब के बहुसंख्यकों के साथ रहा जाएगा तो उसका जीवन ख़तरे में रहेगा, मार काट होगी और उन्हें दबाया जाएगा. इसी डर में अलग देश मांग लिया. शिफ्ट हो गए और अब मारकाट, बम, गोली, दमन, बलात्कार, आतंक उनके समाज में कहीं ज़्यादा है, जितना वो वहां मर रहे हैं उतना यहां सबके साथ कभी न मारे जाते और न मरते.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

सोचिये अगर दूसरे धर्मों के लोगों से अलग होने में सुकून होता तो पाकिस्तान आज बहुत खुशहाल होता और भारत से कहीं छोटा है तो इस अनुपात में उसे अपने धर्म के लोगों के जीवन से सारी समस्याओं का अंत कर देना चाहिए था. सब सुखी होते जैसे दूसरे यूरोपीय देशों में हैं. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. भारत से भी ज़्यादा वो वहां दुःख, गरीबी, भुखमरी और मौत झेल रहे हैं. तो समस्या कहांं थी और समस्या कहांं है ?

ये पूरी तरह से फ़ेल, बेसलेस और घटिया मान्यता है कि चौदह सौ साल पहले जो क़ाफ़िर, यहूदी, ईसाई और दूसरे तुम्हारे दुश्मन थे, वो आज भी हैं. दरअसल अब आपकी कोई लड़ाई धर्म पर आधारित हो ही नहीं सकती क्यूंकि धर्म का अब जीवन मे वैसा कोई रोल है ही नहीं जो हज़ार साल पहले था. अब साइंस है, टेक्नोलॉजी है और इंसानियत का अलग दर्शन है. जो सोच चौदह सौ साल पहले वालों की थी उस सोच के आधार पर अगर आप आज अपने समाज का डिज़ाइन बनाएंगे तो आपका वो डिज़ाइन बुरी तरह से फ़ेल होगा.

यही हाल यहां भारत के बहुसंख्यकों का हो गया है अब. इनकी नफ़रत बाबर, औरंगज़ेब और तुग़लक़ पर आधारित है, जो कि उतनी ही घटिया और बसेलेस है जितनी यहूदी और ईसाई वाली दुश्मनी. यहां का बहुसंख्यक इस ख़्वाब में जी रहा है कि उसके आसपास से मुसलमान, ईसाई और ये सब खत्म हो जाएंगे तो उसका जीवन स्वर्ग हो जाएगा. शेर और बकरी एक तालाब में पानी पीने लगेंगे और ये सारे भाई-भाई होंगे. अप्सराएं शाम को डांस दिखाएंगी. अभी वो मुसलमानों की वजह से नहीं नाच रही हैं और ये उनके डांस से महरूम हैं.

आपकी असल समस्या जाति, छुवा छूत और इस जैसी बातें हैं. हिन्दू मुसलमान वाले मुद्दे पर अब हिन्दू ख़ुद थक गए हैं क्यूंकि उस नफ़रत का कोई बेस है नहीं. बस थोड़े ही दिनों में ये धुवाँ हो जाएगा. मगर चूंकि अब आपने अपनी कम्युनिटी को दिन रात नफ़रत करना सिखा दिया है, ठीक वैसे ही जैसे मौलानाओं ने क़ाफ़िर और मुशरिकों से नफ़रत सिखाई थी, तो अब वो नफ़रत करने वालों को कोई न कोई चाहिए जिस से वो नफ़रत करें. पाकिस्तानी लोग अहमदिया, शिया, बरेलवी, देवबंदी, बोहरा आदि पंथ वालों से नफ़रत करने लगे क्योंकि ईसाई यहूदी और हिन्दू बचे नहीं वहां. वैसे ही अब आपने जिन्हें यहां नफ़रत सिखाई है वो आज नहीं तो कल आपस मे ही नफ़रत की बीस वजह ढूंढ लेंगे.

देखिये कंगना शुरू हुई थीं एक पार्टी के ख़िलाफ़, फिर मुद्दे को हिन्दू-मुस्लिम बनाने लगी, मगर वो चला नहीं. फिर राजपूत और मराठा मुद्दा बन गया. फिर अब सारे बॉलीवुड के पीछे लग गयी हैं. सब हिन्दू हैं जिस से वो लड़ रही हैं और सारे हिन्दू ही हैं, जो उनसे लड़ रहे हैं. ऐसे ही वो चाहे अर्णब हों या रवीश, गुट अब बन चुका है हिंदुओं का हिंदुओं के ख़िलाफ़. अब बस लड़ाई ये है कि कौन ज़्यादा बड़ा हिन्दू हैं. अब सब धीरे-धीरे ऐसे ही गुटों में बटेंगे क्योंकि जो नफ़रत इन्हें सिखा दी गयी है, वो ये निकालेंगे ही कहीं न कहीं. अब हिंदुओं में अहमदिया, बरेलवी, शिया गुट बनेंगे यहां.

असल मुद्दे अब निकालकर आ रहे हैं, और वो है हिंदुओं की आपसी भीतरी नफ़रत. इन्होंने सोचा था कि योगी जी से बड़ा हिन्दू कौन होगा, आख़िर जो इनकी रक्षा करेगा ? मगर योगी जी की सरकार हिंदुओं को हिंदुओं के ख़िलाफ़ ही न्याय नहीं दिला पा रही है. दमन हो रहा है. एनकाउंटर हो रहा है और अब जाति का असल मुद्दा उभर कर सामने आ चुका है. सवर्ण लामबंद हो रहे हैं दलितों के ख़िलाफ़ और दलित सवर्णों के ख़िलाफ़. और यही अब असल मुद्दा है और यही आपकी भीतरी नफ़रत है, जिस पर आपको सदियों पहले काम करना चाहिए था.

मुसलमानो को डिटेंशन कैम्प में डालने से आपकी समस्या का कोई समाधान नहीं होगा और न ही अलग देश बना लेने से आप सुखी होंगे. ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका बहुत पहले समझ चुके हैं कि उन्हें किस मुद्दे पर और किस तरह से राज करना है. वो चाहें तो अपने देशों को ईसाई मुल्क बना दें, मगर वो इन बेवकूफियों से आगे निकल चुके हैं. वो अपनी नस्लों को मार्स से लेकर दूसरे ग्रहों तक बसाने में फ़िक्रमंद हैं और आप हज़ारों साल पुरानी आदिम सोच को लागू करने पर आमादा हैं.

आप अपनी असल नफ़रत और मुद्दों पर काम नहीं करेंगे तो चाहे आप पचास हिन्दू राष्ट्र बना लें कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा. बस कुछ ही सालों में सब ख़त्म हो जाएगा. और वो कोई और नहीं करेगा, आपकी अपनी नस्ल और अपने लोग ही करेंगे और इल्ज़ाम बाबर से लेकर औरंगज़ेब पर मढेंगे, जैसे वो यहूदियों और ईसाईयों पर मढ़ते हैं. ऐसे धीरे-धीरे आप तबाह और बर्बाद होते जाएंगे

  • सिद्धार्थ ताबिश

Read Also –

पालघर लिंचिंग : संघ के भय संचारी कारोबार का नतीजा
नफरत की प्रयोगशाला
धर्म और राष्ट्रवाद का मतलब दलितों को मारना और पड़ोसी राष्ट्र से नफरत नहीं होना चाहिए

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

बिहार : एक पैराग्राफ की कहानी

Next Post

ये मोदी सरकार नहीं, अडानी और अम्बानी की सरकार है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

ये मोदी सरकार नहीं, अडानी और अम्बानी की सरकार है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिमाचल इन्वेस्टर्स मीट : देश महज भाषण से नहीं चलता

November 8, 2019

नेहरु के जन्मदिन पर : भगत सिंह और नेहरु

November 14, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.