Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अल्पसंख्यक

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 19, 2020
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अल्पसंख्यक

मैं पाकिस्तान में सताया गया हिंदू हूं
मैं हिंदुस्तान में दबाया गया मुस्लिम हूं
मैं इज़रायल का मारा फ़िलिस्तीनी हूं
मैं जर्मनी में कत्ल हुआ यहूदी हूं
मैं इराक का जलाया हुआ कुवैती हूं
मैं चीन द्वारा कुचला गया तिब्बती हूं
मैं अमेरिका में घुटता हुआ ब्लैक हूं
मैं आइसिस से प्रताड़ित यज़ीदी हूं

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

मैं अशोक से हारा कलिंगी हूं
मैं रशिया से त्रस्त सीरियन हूं,
पॉलिश हूं,
हंगेरियन हूं,
यूक्रेनी हूं.
मैं अकबर से परास्त मेवाड़ी हूं
मैं ब्रिटेन के हाथों लुटा एशियाई हूं,
अफ़्रीकी हूं,
ऑस्ट्रेलियाई हूं,
उत्तरी और दक्षिणी अमेरिकी हूं
मैं अमेरिका के हथियारों से तबाह किया गया इराकी हूं,
वियतनामी हूं,
लीबियन हूं,
अफ़ग़ानिस्तानी हूं,
लगभग 70 नागरिकताओं की जलती हुई कहानी हूं

मैं म्यांमार से भगाया गया रोहिंग्या हूं
मैं श्रीलंका से मिटाया गया तमिल हूं
मैं चौरासी का सिख हूं
मैं भारत के जंगलों से उजाड़ा गया आदिवासी हूं
मैं अपनी धरती पर कैद कश्मीरी हूं
मैं कश्मीर से बेघर किया गया कश्मीरी पंडित हूं
मैं असम का बंगाली हूं
मैं ख़ुद के देश में रंगभेद झेलता पूर्वोत्तर का वासी हूं

मैं पितृसत्ता से जान बचाती हुई लड़की हूं
मैं परिवार से निकाला हुआ समलैंगिक हूं
मैं शोर में दबाया गया सवाल हूं
मैं वेदों से बहिष्कृत एक जाति हूं
मैं सामाजिक सम्मान के लिए मारा गया प्रेमी हूं
मैं धर्मांधों से धमकाया गया नास्तिक हूं
मैं भीड़ से बाहर धकेली गयी चेतना हूं
मैं तर्कहीनों से सहमा हुआ तर्कवादी हूं
मैं कभी किसी गांव का, कभी किसी राज्य का,
कभी किसी देश का, कभी किसी समाज का,

कभी किसी संस्था का, तो कभी पूरी दुनिया का अल्पसंख्यक हूं
मैं बहुसंख्यकों को दिखाया गया खतरा हूं
मैं लुटेरी सत्ता का सबसे आसान मोहरा हूं
और मैं जानता हूं कि ये दोनों हंसेंगे
अगर मैं खुद को निर्दोष कहूंगा
तो फिर मेरी धरती कौन-सी है
मेरा देश किधर है
मेरा घर कहां है
क्या मैं इस पृथ्वी पर हमेशा खानाबदोश रहूंगा ?

  • पुनीत शर्मा

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

आंतरिक मामला

Next Post

निवाला

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

निवाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंदुस्तान की कहानी : मतिबर रहमान के शंकर भगवान

January 20, 2020

ब्राह्मणवादी अहंकार की शिकार दलित युवती

September 12, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.