Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आंदोलन, आंदोलनजीवी बनाम सत्ता कब्जा की लड़ाई

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 16, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आंदोलन, आंदोलनजीवी बनाम सत्ता कब्जा की लड़ाई

आंदोलन, किसी भी लोकतंत्र की जीवंत आत्मा है, इसमें कोई संदेह नहीं, बशर्ते कि वह लोकतंत्र हो और सत्ता का चरित्र लोकतांत्रिक हो. कोई भी आंदोलन अपने चरित्र से ही लोकतांत्रिक होता है, परन्तु, सत्ता का चरित्र अगर बदल गया हो और सत्ता का चरित्र लोकतंत्रिक न बचे तो कोई भी आंदोलन का कोई मतलब नहीं बच जाता है. तब आंदोलन का भी चरित्र बदल देना होता है, अन्यथा वह आंदोलन एक मजाक बन कर रह जाता है, जैसा कि मौजूदा आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में खुलेआम मजाक बनाया.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

लोकतंत्र में आंदोलन का मुख्यतया एक ही उद्देश्य होता है – वह है जनता की समस्याओं को सत्ता तक पहुंचाना. परन्तु, सत्ता का लोकतांत्रिक चरित्र अगर बदल जाये तब आंदोलन का उद्देश्य बदल जाता है, वह है आंदोलन के माध्यम से समस्याओं और उसके समाधान को लेकर व्यापक जनस्वीकृति हासिल कर सत्ता को या तो मजबूर करना अथवा, उसे उखाड़ कर फेंक देना और नई सत्ता की स्थापना करना.

अगर कोई आंदोलन दीठ अथवा फासिस्ट सत्ता के खिलाफ अपना लक्ष्य मौजूदा सत्ता को उखाड़ फेंककर नई सत्ता की स्थापना को नहीं बनता और इसके लिए केवल  जनसमर्थन तैयार केवल आंदोलन करना ही अपना उद्देश्य रखता है और सत्ता कब्जाने की लड़ाई से दृढ़तापूर्वक इंकार करता है, तब वह अपना अंत न केवल पराजय और दुखांत ही होता है, वरन् हास्यास्पद होकर आंदोलनजीवी बन जाता है.

भारत का यह दुर्भाग्य है कि यहां अधिकांश आंदोलन केवल आंदोलन ही बनकर रह गया है, जिसका अंत पराजय और नेतृत्व की क्रूरतम हत्या में सामने आता है. अधिकांश आंदोलन का उद्देश्य महज आंदोलन करना और केवल आंदोलन करना ही होता है. वह दृढतापूर्वक सत्ता कब्जाने की लड़ाई से न केवल इंकार ही करता है अपितु, वह आंदोलन खुद सत्ता कब्जाने की लड़ाई को कुचल डालने के साथ ही हास्यास्पद होकर खुद को समाप्त कर लेता है.

भारत के इतिहास में सत्ता पर कब्जा करने का उद्देश्य लेकर केवल दो बार आंदोलन किया था. प्रथम बार अमर शहीद भगत सिंह, जिसने अपना उद्देश्य बकायदा अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंककर अपनी यानी जनता की सत्ता के लिए आंदोलन शुरु किया था. दूसरी दफा चारु मजुमदार के नेतृत्व में नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन ने मौजूदा सत्ता को बलपूर्वक उखाड़ फेक कर सत्ता कब्जाने का उद्देश्य सामने रखकर जनान्दोलन शुरु किया था.

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगत सिंह के द्वारा बलपूर्वक सत्ता कब्जाने की लड़ाई को अंग्रेजी हुकूमत ने बलपूर्वक कुचल दिया था और भगत सिंह समेत अनेक यौद्धाओं को मौत के घाट उतार दिया था. जबकि नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन ने सारी दुनिया के सामने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करते हुए सत्ता कब्जाने की लड़ाई को एक नया स्वर दिया. इस आंदोलन को भी तत्कालीन शासक वर्ग ने क्रूरतम तरीके से बलपूर्वक कुचलने की कोशिश की थी, पर उसका परिणाम शासक वर्ग के लिए बेहद ही भयानक रहा और सत्ता कब्जाने की इस लड़ाई ने खुद को समूचे देश में माओवादी आंदोलन के रुप में स्थापित कर लिया.

विदित हो कि जनता द्वारा सत्ता कब्जाने की इन दो महान कोशिशों के बीच एक तीसरी कोशिश भी हुई थी, जो भारत के इतिहास में तेलंगाना किसान विद्रोह के रुप में विख्यात हुआ. परन्तु, इस आंदोलन के साथ सबसे बड़ी समस्या यह हुई कि इस आंदोलन के नेतृत्व ने बलपूर्वक सत्ता कब्जाने की लड़ाई से न केवल खुद को रोक लिया बल्कि सत्ता कब्जाने की लड़ाई के पैरोकारों को निर्मम तरीके से नेहरु की तत्कालीन सरकार से सांठगांठ कर कुचल दिया और इसका ठीकरा मजदूरों के चौथे महान शिक्षक जोसेफ स्टालिन के सर फोड़ दिया. अंततः इस महान तेलंगाना किसान आंदोलन का अंत घोर पराजय और निर्मम कत्लेआम में सम्पन्न हुआ.

किसी भी आंदोलन का केन्द्रीय बिन्दु अगर सत्ता पर कब्जा करना नहीं है, तो वह महज फैशन बनकर रह जाता है, जिसका संज्ञान लेना भी शासकीय सत्ता के लिए जरुरी नहीं होता है, चाहे वह आंदोलन कितना ही भीषण, व्यापक क्यों नहीं हो. दुनिया के इतिहास में जर्मनी इसका शानदार उदाहरण है, जिसने दृढ़तापूर्वक आंदोलन को सत्ता कब्जाने से रोककर हिटलर जैसे फासिस्ट का मार्ग प्रशस्त कर दुनिया में हत्याकांडों का भयानक उदाहरण पेश किया.

किन्तु, किसी भी आंदोलन का केन्द्रीय उद्देश्य जब सत्ता पर कब्जा करना होता है तब वह चाहे कितना ही कमजोर अथवा छोटा ही क्यों न हो, दुनिया में मिसाल पैदा कर जाता है, मसलन, मार्क्स-एंगेल्स के नेतृत्व में स्थापित पेरिस कम्युन, लेनिन द्वारा स्थापित सोवियत सत्ता. यहां तक कि भगत सिंह और नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन के द्वारा लड़ी गई या लड़ी जा रही आंदोलन, अपनी छोटी ताकत के वाबजूद शासकीय सत्ता की हड्डियों में सिहरन पैदा कर चुकी है या कर रही है.

कोई भी आंदोलन जब अपनी स्वतंत्र चेतना के साथ आगे बढ़ता है, तब उसका केन्द्रीय उद्देश्य निश्चित तौर पर सत्ता कब्जाना हो जाता है, इसका बेमिसाल उदाहरण पेश किया है अन्ना हजारे के मुखौटा तले अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में चला आंदोलन. अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में लाखों लोगों के विशाल आंदोलन भी जब सत्ता के चेहरे पर सिकन तक नहीं ला सकी, तब यह समझ विकसित होने लगी कि सत्ता पर कब्जा करना प्राथमिक जरुरत है. इसके बाद का इतिहास सभी जानते हैं कि मौजूदा सत्ता अरविन्द केजरीवाल के इस सत्ता कब्जाने की कोशिश से किस कदर बौखला उठा.

अरविन्द केजरीवाल कोई कम्युनिस्ट नहीं हैं और न ही उनका उद्देश्य बलपूर्वक सत्ता पर काबिज होना है, परन्तु, अरविन्द केजरीवाल का उत्थान यह बताने के लिए सबसे सटीक उदाहरण है कि बिना सत्ता कब्जाने की लड़ाई को केन्द्रीय उद्देश्य बनाये न तो कोई आंदोलन जीत सकता है और न ही वह अपने लक्षित उद्देश्यों की ही पूर्ति कर सकती है.

यही कारण है कि पिछले छह माह से लगातार चल रहे किसान आंदोलन की विशालता के वाबजूद केन्द्र का फासिस्ट शासक नरेन्द्र मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उल्टे वह संसद में खुलेआम मजाक उड़ाते हुए इन आन्दोलनकारियों को परजीवी आन्दोलनजीवी कहता है और ऐसा कहते हुए तनिक भी लज्जा महसूस नहीं करता.

महीनों से चल रहे किसान आंदोलन में 250 से अधिक किसानों की मृत्यु हो चुकी है. इसके वाबजूद केन्द्र की सत्ता पर इसका कोई असर नहीं है तो इसका एकमात्र कारण है कि इस किसान आंदोलन का उद्देश्य सत्ता को उखाड़ फेक कर सत्ता पर काबिज होना नहीं है. जब तक यह किसान आंदोलन अपने आंदोलन का केन्द्रीय उद्देश्य सत्ता पर काबिज होना घोषित नहीं करता, तब तक न तो इस किसान आंदोलन का कोई मायने है और न ही कोई मतलब. यह महज एक रक्तपिपासु तमाशा बन गया है, जिसका मजाक एक हत्यारा प्रधानमंत्री उड़ा रहा है.

Read Also –

 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

गोगोई ने पद स्वीकार कर अवाम के मन में न्यायपालिका के प्रति एक तरह का अविश्वास पैदा कर दिया है

Next Post

भारत की सत्ता से टकराते जनान्दोलन के एक सदस्य का साक्षात्कार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

भारत की सत्ता से टकराते जनान्दोलन के एक सदस्य का साक्षात्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

5 सितंबर शिक्षक दिवस : हलो शिक्षक ! हाउ डू यू डू ?

September 5, 2020

रविशंकर प्रसाद : अर्थशास्त्र का एक नया मॉडल

October 23, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.