Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

आज़ादी की मिठाई

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 16, 2020
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज़ादी की मिठाई

मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा, जंगल निवासी, अनपढ़, ग़रीब, जंगली कंद मूल पर जीने वाला हूंं.

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

वे कहते हैं मैं भी आदमी जैसा दिखता हूंं, तब भी, जब सिर्फ एक लंगोट में लिपटा मेरी हड्डियों का ढांंचा चमड़े को तोड़कर बाहर आने की कुलबुलाहट में दांंत निपोरे हुए किसी भिखारियों की बस्ती-सा दिखता है.

मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा, दिन भर अपने जंगल में भारी बूटों की आवाज़ सुनता हूंं और उनके चमकते संगीनों से धुंंधलाई आंंखों को धोने के लिए झरने का रुख़ करता हूंं.

मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा जब अपनी पत्तल की झोंपड़ी में सोता हूंं तो पुलिस बाहर से आवाज़ देती है, ‘कौन है वहांं ?’

मैं रोज़ एक ही जवाब देता हूँ, ‘मैं हूंं, डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा’, और आगे बढ़ जाते हैं वे.

रात में बिना वर्दी वाले आते हैं, बंदूक़ धारी, और फिर पूछते हैं, ‘कौन है वहांं ?’ मैं उनको भी वही जवाब देता हूंं, ‘मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा.’ आगे बढ़ जाते हैं वे.

मैं अनपढ़, गंवार, जंगली, नहीं समझता रोज़ एक ही सवाल क्यों पूछते हैं वे ? वो तो जब मैं बहुत छोटा था, लेकिन इतना भी नहीं कि धान रोपती मांं के बेतरा में समा जाऊंं, तो मांं ने मुझे यह जवाब रटा दिया था कि कभी अगर जंगल में भटक जाऊंं, और कोई पूछ ले तो यही जवाब देना. मैं अनगिनत बार भटका भी, और हर बार कोई अजनबी मेरा जवाब सुनकर मुझे मेरी मांं के पास लौटा दिया.

वे क्यों ऐसा करते थे नहीं मालूम.

कल रात जंगल हिल गया था गोलियों और बमों के धमाकों से.

सुबह जब झोंपड़ी से निकला तो हवा में बारूद की महक तैर रही थी. एक फ़र्लांग दूर एक पेड़ जल गया था.

रात भर डर से, शिकारी के डर से छुपे कुत्ते की तरह झोंपड़ी में पड़ा रहा.

आज शांति है. शहर की तरफ़ जाने का मन हुआ. पैदल निकल पड़ा.

शहर में लोग जगह-जगह तीन रंगों का एक झंडा फहरा रहे थे. मैं अनपढ़ गंवार, जंगली कुछ नहीं जानता. एक मिठाई का पैकेट किसी ने हाथ में थमा दिया. मैंने मांंगा नहीं. मैं पेड़ पौधों से फल छोड़ कर सिर्फ़ नदी से थोड़ा पानी मांंगता हूंं.

मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा, मिठाई मुंंह में डालने ही वाला था कि एक सिपाही आ कर पूछा, ‘क्या नाम है रे ?’

मैंने कहा, ‘मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा.’

‘घर ?’

‘जंगल में पातिपहाड़ गांंव.’

‘तो चल थाने, साला यहांं मिठाई खा रहा है.’

मैं अनपढ़, ग़रीब, जंगली कुछ नहीं समझता. सिपाही ने मेरे हाथ पीछे से बांंध दिए और गाड़ी में बैठा कर थाने ले गया.

थाने में पुलिस वाले वही तीन रंगों का झंडा फहरा रहे थे. सिपाही ने बड़े साहब के कानों में कुछ कहा. बड़े साहब ने लाल लाल आंंखों से मुझे घूरा.

एक बार जंगल में एक लकड़बग्घा इसी तरह से देखा था मुझे. वह चट्टानों के उपर था, मैं नीचे खेतों में. डर के मारे काठ मार गया था मुझे. क्या सोच कर लकड़बग्घा थोड़ी देर घूर कर आगे बढ़ गया, शायद उसे मेरे शरीर पर कोई मांंस नहीं दिखा.

तीन रंगों का झंडा फहर गया था. सबको मिठाई का पैकेट मिल रहा था. मेरे सामने भी आया. मैं अनपढ़, जाहिल, नहीं समझा कैसे लूंं ? मेरे हाथ तो पीछे से बंधे हुए थे. मैं हंस पड़ा.

बड़े साहब ने डांंट कर पूछा, ‘क्यों हंसता है बे ?’

मैंने हिम्मत कर पूछा, ‘साहेब, ये तीन रंगों का लत्ता क्या है ?’

उसके बाद तो प्रलय आ गया.

साहब ने मुझे एक लात मार कर ज़मीन पर गिरा दिया, और फिर लात घूंंसों और डंडे से पिटाई.

साहब चिल्ला रहे थे, ‘साले नक्सली, हरामी … तिरंगा नहीं पहचानता … साले हरामी … इसको आज़ादी कहते हैं रे सुअर … आज़ादी … आज़ादी … आज़ादी …’

मैं डिंकू मुंडा, बाप सिंकू मुंडा, अनपढ़, जाहिल, ग़रीब, जंगली कब का बेहोश हो गया था.

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

क्या आप सोचते हो ?

Next Post

राहत इंंदौरी : मौत पर ठहाके

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

राहत इंंदौरी : मौत पर ठहाके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्कूलों का विलय : देश की आबादी बढ़ रही है स्कूल बंद हो रहे हैं

June 22, 2025

धर्म और भगवान की उत्पत्ति

April 4, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.