Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी सरकार में ‘आपदा को अवसर’ में बदलने वाले मोदी के गुंडा गैंग एनआईए के खिलाफ जागरूक हों !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 19, 2024
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मोदी सरकार में 'आपदा को अवसर' में बदलने वाले मोदी के गुंडा गैंग एनआईए के खिलाफ जागरूक हों !
मोदी सरकार में ‘आपदा को अवसर’ में बदलने वाले मोदी के गुंडा गैंग एनआईए के खिलाफ जागरूक हों !

भारत की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार ने ‘आपदा को अवसर’ में बदलने का नारा क्या दिया, सरकार के तमाम अंग ‘आपदा’ को भुनाने में लग गया. जहां आपदा नहीं है, वहां भी आपदा को पैदा कर दिया. यूं तो भारत सरकार के तमाम अंग सुप्रीम कोर्ट से लेकर सीबीआई, पुलिस, ईडी के कारनामे आये दिन खबरों की सुर्खियां बनाते ही हैं, इन दिनों इस कड़ी में एनआईए का नाम सुर्खियों में है. ये वही एनआईए जिसे ‘देशविरोधी गतिविधियों’ को रोकने का ठेका दिया हुआ है.

मामला बिहार के गया जिले का है. जहां रिश्‍वत की रकम जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे से मांगी गई थी. डीएसपी अजय प्रताप सिंह ने रिश्‍वत की कुल रकम 2.5 करोड़ रुपये तय की थी. गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर पिछले 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान 4.3 करोड़ रुपये नगद और कई हथियार बरामद किये गए थे. एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. डीएसपी के द्वारा नक्सली मामले में फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये रिश्वत की मांग की गई थी.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह कर खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत सीबीआई से की थी. जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने गया से डीएसपी के दो एजेंट को रिश्वत के 20 लाख रुपये के साथ गुरुवार को देर रात गिरफ्तार किया. वहीं, पटना से एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. सीबीआई के द्वारा डीएसपी के घर सहित यूपी तक के रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गई.

जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पीए रविंद्र यादव ने एनआईए छापेमारी के पीछे किसी राजद के कद्दावर नेता के होने की आशंका जताई है. नक्सल गतिविधि में फंसाने और रॉकी यादव को राहत देने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. इसी के तहत रिश्वत की पहली किस्त 20 लाख रुपये लेने डीएसपी के 2 एजेंट को गया से सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया हैं. सीबीआई की टीम में 6 एसपी और 4 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे.

अब आते हैं इन भ्रष्ट एनआईए अधिकारियों के हत्थे चढ़े वे लोग जिन्हें ‘आपदा’ (नक्सली गतिविधियों में फंसाने का डर) में फंसा कर उगाही करने और उगाही न होने पर जेल में बंद करने का कुकर्म कर रहा है. मनीष आजाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हैं कि ‘एनआईए (NIA) के जिस DSP अजय प्रताप सिंह को सीबीआई ने 20 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है, वह कॉमरेड रितेश विद्यार्थी के भाई कॉमरेड रोहित (जो अभी बिहार के ‘मोतिहारी’ जेल में हैं) के केस का आईओ (IO) है. इसी केस में मेरा भी नाम है. अब आप खुद सोचिए कि ये घूसखोर ऑफिसर किस तरह लोगों को फंसाते होंगे और फर्जी केस बनाते होंगे. और उससे बड़ी बात तो यह है कि इन घूसखोरों के हाथों में देश की तथाकथित राष्ट्रीय सुरक्षा है.’

यही नहीं, इन्हीं एनआईए के भ्रष्ट लोगों ने पटना में एक दूध व्यापारी राजेश सिन्हा को नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का तगमा पहना कर पहले तो आधे दर्जन बार उसके घर पर छापामारी किया, फिर उठाकर उन्हें जेल में बंद कर दिया. अब यह पूरी तरह संभव है कि यह माना जा सकता है कि लेन-देन में असफल होने पर एनआईए ने उन्हें जेल में डाल दिया है. खबर लिखे जाने तक वे दूध व्यापारी जेल में हैं और उनके परिजनों से पूछने पर भयाक्रांत परिजन मूंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं.

एनआईए के भ्रष्टाचार का यह भांडा भी तभी फूटा जब संबंधित पीड़ित सत्ताधारी दल जदयू के पूर्व एमएलसी का बेटा निकाला. अगर वह भी किसी दूध व्यापारी या रोहित जैसा निकलता तो संभव है यह भांडा भी नहीं फूटता और एनआईए का यह कारोबार अनवरत जारी रहता. न जाने इन एनआईए के कितने ही शिकार ‘नक्सली’ बनकर जेलों में बंद होंगे या दुनिया को ही छोड़ चुके हो. हिमांशु कुमार ने ऐसे ही कुछ लोगों का उदाहरण दिया है जो जेलों में बंद हैं.  वे लिखते हैं कि ऐसे ही लोगों में से ‘सात सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई के तलोजा जेल में उपवास शुरू कर दिया है.’

हिमांशु कुमार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हैं कि इन सात अनशनकारी सामाजिक कार्यकर्ताओं में ‘नागपुर हाई कोर्ट के वकील सुरेंद्र गाडलिंग, विद्रोही पत्रिका के संपादक सुधीर धवले, दलित अधिकार एवं सांस्कृतिक कर्मी रमेश गायचोर और सागर गोरखे, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तथा कैदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले रौना विल्सन और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैनी बाबू, आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता महेश राउत शामिल हैं. इन सभी को 6 साल पहले बनाए गए एक फर्जी मामले में जेल में डाल दिया गया था.

‘इस मामले में कुल 16 सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था, जिसमें से फादर स्टैन स्वामी की मृत्यु हो गई तथा बाकी सामाजिक कार्यकर्ता जमानत पर बाहर आ गए हैं. आज तक इन लोगों के खिलाफ एनआईए कोर्ट में चार्ज शीट भी फाइल नहीं कर पाई है क्योंकि इन्होंने ना कोई अपराध किया है, ना ही कोई सबूत है. केंद्र सरकार की जांच एजेंसी एनआईए कहती है कि इन्होंने षड्यंत्र बनाया लेकिन सवाल यह है जब कोई अपराध ही नहीं हुआ तो षड्यंत्र किस बात का ?

‘एनआईए के पास कोई जवाब नहीं है इसलिए वह चार्ज शीट भी फाइल नहीं कर पा रही है. इतना ही नहीं अदालत द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद इन सातों को तीन पेशियों पर एनआईए द्वारा कोर्ट में पेश नहीं किया गया है. इसे केंद्र सरकार के मामले को गैर कानूनी तरीकों से लंबा खींचने की हरकत के रूप में देखा जा रहा है. यह पूरा मामला तब बनाया गया जब भीमा कोरेगांव नाम के स्थान पर जहां दलितों की महार सेना ने ब्राह्मणों की पेशवा सेना को युद्ध में हरा दिया था उस वीरता को याद करने के लिए हर साल शौर्य दिवस मनाया जाता है.

‘नरेंद्र मोदी के गुरु साभांजी भिड़े और दूसरे हिंदुत्ववादियों ने दलितों की इस रैली पर हमला किया और सरकार ने उल्टा इन्हीं सामाजिक कार्यकर्ताओं को फर्जी मामला बनाकर जेल में भी डाल दिया. असली बात यह है कि भाजपा और आरएसएस ब्राह्मणों और सवर्णों तथा अमीरों की पार्टी है जो परंपरागत शासक वर्ग माना जाता है. यह लोग भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और प्रशासन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं और इनका यह कब्जा हजारों सालों का है. अगर दलित हिंदुत्व का साथ छोड़ देंगे तो यह सवर्ण सत्ता भरभरा कर गिर जाएगी. इसलिए दलितों के इस आयोजन पर इन हिंदुत्ववादियों ने हमला किया और भाजपा सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया ताकि आगे से कोई भी दलितों को भाजपा और आरएसएस से दूर ले जाने के लिए कोई आयोजन करने की ज़ुर्रत ना कर सके. पूरे देश के समानता और न्याय पसंद लोगों को जेल में बंद इन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अपना नैतिक समर्थन देना चाहिए.’

एनआईए, सीबीआई, पुलिस, सरकारी माफियाओं के ‘आपदाओं’ को अवसर में बदलने वाले इन सरकारी गुंडों के खिलाफ लोगों को जागरूक होना चाहिए. इसके साथ ही न्यायालय के नाम पर जो भ्रष्टाचार का अंतहीन खेल खेला जा रहा है, उसका भी पर्दाफाश करना चाहिए. और इसके पीड़ितों के समर्थन में नैतिक समर्थन देना इस देश के स्वतंत्र नागरिकों का नैतिक दायित्व भी है.

Read Also –

NIA के नेगी गिरफ्तार : दविंदर सिंह के ‘गेम’ का असली राजदार तो नहीं
‘आपकी कलम हथियार के अधिक खतरनाक है’ – NIA
क्रांतिकारी कवि वरवर राव की नजरबंदी त्रासदपूर्ण अन्याय रही !
स्टेन स्वामी की लाश में कानून का मवाद
जुर्मानाखोर नकारा सुप्रीम कोर्ट की गुंडागर्दी का विकल्प है जनताना सरकार की ‘न्याय व्यवस्था’ 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

किसान आंदोलन फिर से लय में आने लगा है !

Next Post

‘My Name Is Selma’ : यह सिर्फ़ उस यहूदी महिला की कहानी भर नहीं है…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

'My Name Is Selma' : यह सिर्फ़ उस यहूदी महिला की कहानी भर नहीं है…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जेएनयू मामले में आम चुनाव से तीन महीने पहले ही चार्जशीट क्‍यों?

January 16, 2019

चुनाव बहिष्कार ऐलान के साथ ही माओवादियों ने दिया नये भारत निर्माण का ‘ब्लू-प्रिंट’

March 22, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.