Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 14, 2018
in ब्लॉग
4
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू

देश में हजारों पार्टियां हैं. खुद भाजपा दर्जनों पार्टियों के साथ सांठगांठ कर सरकार चला रही है और अपने हर पाप का ठिकरा कांग्रेस के सर फोड़ती आ रही है, मानों उसे सत्ता ही इसीलिए मिली है कि देश की जनता का भारी लूटपाट कर सके. जब 2014 के चुनाव के दौरान देश में कांग्रेस-मुक्त होने का नारा लगाया और कांग्रेस महज 44 सीटों पर आकर सिमट गई तब भाजपा ने असली मात खाई.

भाजपा-कांग्रेस का आपस में चुनावी सांठ-गांठ बारी-बारी से देश को लूटने का दीर्घकालीन योजना तब खटाई में पड़ गया जब अपने अल्पकाल में ही दिल्ली की छोटी सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी भाजपा, मोदी और कांग्रेस की आशा के विपरीत दिल्ली की सत्ता पर न केवल भारी मतों से विराजमान ही हुआ बल्कि देश की उम्मीदों पर भी खड़ी उतरी.

प्रधानमंत्री मोदी के भारी विरोध के बावजूद दिल्ली की सत्ता पर 67 सीटों के साथ एक बार फिर आम आदमी पार्टी के भारी बहुमत में आ जाने के बाद भाजपा-कांंग्रेंस समझ गई कि वह आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं कर सकती बल्कि वह उसे ही मिटा देगी.

आम आदमी पार्टी के उत्थान से भयाक्रांत भाजपा समझ गई कि आम आदमी पार्टी का विरोध के करने वजाय देश में लूट-खसोट का राज कायम रखने के लिए कांग्रेस का जिन्दा रहना जरूरी है. अगर कांग्रेस को मिटा दिया गया तो भाजपा भी मिटा दी जायेगी. यही वजह है मरती हुई कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए भाजपा ने अपना पैतरा बदला और पंजाब के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता घूम-घूम कर लोगों को यह बताती रही कि ‘‘वह कांग्रेस को वोट दें, पर आम आदमी पार्टी को वोट न दें.’’

देश के तमाम संस्थानों चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट समेत को निरर्थक कर देने और चुनाव में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के माध्यम से वोट बटोरने और फर्जी मतदाताओं को तैयार करने के बावजूद भाजपा को अपनी जीत पर भरोसा नहीं हो रहा है क्योंकि देश की आम जनता भी उसी तेजी के साथ इसके विरूद्ध होती जा रही है और जागरूक भी. यही कारण है आज जब देश भर में आम आदमी पार्टी समेत छोटी पार्टियों की विश्वसनीयता बढ़ रही है और भाजपा की विश्वसनीयता आमजनों के बीच तेजी से खत्म हो रही है, तब भाजपा ने एक नया पैतरा निकाला है, जिसे वह सोशल मीडिया के माध्यम से आईटी सेल के भाजपाई द्वारा फैला रहे हैं, ‘‘भाजपा और कांग्रेस ही सच्ची पार्टी है, बांकी सब पार्टियां किसी न किसी का एजेंट है.’’

यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मंचों से जब भी अपना मूंह खोलते हैं कांग्रेस के ही खिलाफ बोलते हैं. कांग्रेस के सिवा और वह किसी और का जिक्र नहीं करते. वह देश की ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं करते. देश की जनता की बढ़ती बदहाली, अशिक्षा, अचिकित्सा, बेकारी, मंहगाई, किसानों की आत्महत्या, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बढ़ती हैवानियत भाजपा और मोदी सरकार के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है. नोटबंदी के नाम लाखों करोड़ रुपये का घोटाला और जीएसटी के नाम पर बर्बाद देश की अर्थव्यवस्था पर मोदी अपने मूंह सील लिए हैं. उन्होंने देश में फर्जी विमर्श खड़ा कर लोगों को उलझाने का प्रयास किया है. देश के सामने झूठा इतिहास रखकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को हास्यास्पद बनाने का अपराध किया है. मोदी चाहते हैं कि जनता इतिहास भूलकर भाजपा आई टी सेल की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी द्वरा फैलाये जा रहे बकवास को इतिहास मानें.

कांग्रेस-भाजपा दोनों मिलकर देश को लगातार लूटने और एक-दूसरे को बचाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. दोनों ही पार्टियों के नेता, विधायक, सांसद एक दूसरे में आराम से चले जाते हैं और चले आते हैं.  देश की जनता के सामने इस दोनों पार्टियों की पोल-पट्टी पूरी तरह खुल चुकी है. देश की जनता जान चुकी है कि जब मोदी 70 साल की बदहाली का जिक्र करते हैं तब वह यह भी साफ कर देते हैं कि इन 70 सालों में देश की जनता की बदहाली का कारण कांग्रेस और भाजपा दोनों है, जो बारी-बारी से चुनाव के बहाने जनता को झांसा देकर सत्ता हासिल करती है, और एक-दूसरे को बचाते हुए दोनों हाथों से जनता को लूटती है.

भाजपा-कांग्रेस लूट के इस खेल को समाप्त करना नहीं चाहती है इसीलिए देश की अन्य छोटी पार्टियों को या तो खुद में मिलाकर भ्रष्ट बना देती है अथवा उसे खत्म कर डालने का प्रयास करती है. अब जब कांग्रेस-भाजपा के बाद देश में सबसे बड़ी और आम आदमी के भरोसे पर खड़ी उतरने वाली आम आदमी पार्टी उभरी है, जिसे भाजपा-कांग्रेस मिलकर न तो भ्रष्ट बना पा रही है और न ही उसे मिटा पा रही है, तब उसका यह नया पैतरा कि भाजपा और कांग्रेस ही सच्ची पार्टी है, बांकी सब पार्टियां किसी न किसी का एजेंट है, भाजपा के आई टी सेल का यह कुप्रचार इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं कि, वह आम आदमी पार्टी की ईमानदार जनपक्षी नीतियों से किस कदर भयाक्रांत है.

Read Also –

काॅमेडियन मोदी और उनके “देशभक्त कुत्ते’’
विपक्ष की तलाश में मोदी !
मोदी सरकार पर भारी दिल्ली सरकार
देश किस ओर ?

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

इतिहास बदलने की तैयारी में भाजपा सरकार

Next Post

सर्वोच्च न्यायालय की आड़ में दलितों-आदिवासियों की प्रताड़ना जायज क्यों ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

सर्वोच्च न्यायालय की आड़ में दलितों-आदिवासियों की प्रताड़ना जायज क्यों ?

Comments 4

  1. Com Naveen says:
    8 years ago

    यह बहुत संकीर्ण विश्लेषण है।आज की भाजपा जो पूर्णतः आरएसएस के फासीवादी एजेंडा को लागू कर रही है।भाजपा कांग्रेस या किसी भी अन्य पार्टी जो संविधान द्वारा दिए गए चौहद्दी में या संविधान की व्याख्या में छूट लेती हुई उसकी संभावनाओं तक पर खेलती हैं (दरअसल ये भी संविधान का आधार ही लेना है) से भिन्न है।भाजपा संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरा है और भीड़तंत्र के मातहत लोकतंत्र को ले आने की साजिश रच रही है।जिसमें बहुसंख्यक समुदाय व उसका वर्चस्वशाली कोर(ब्राह्मणवाद) , पितृसत्ता सभी भयानक तरीके से तमाम (सामाजिक/सांस्कृतिक भी )संस्थाओं पर काबिज हो जाएंगे।
    दूसरे कंपनी-राज चलाने के लिए तमाम नियमों को ताख पर रखकर क्रोनी पूंजीवाद का संचालन।
    इतिहास को तोड़फोड़ कर दीर्घकालिक कब्जे की साजिश।
    ये सब भाजपा को किसी भी अन्य पार्टी से अलग करती है।
    आज की तारीख में समान दूरी का तर्क या एक सिक्के का दो पहलू जैसा तर्क फासीवाद को छूट देना होगा।
    बौद्धिक आनंद से बाहर आना होगा ।भाजपा के पक्ष मे जाता कोई तर्क बौद्धिक होने का आनंद प्रदान कर सकता है लेकिन भारतीय जनता पर थोपे गए भयानक दूःस्वप्न के प्रति भारी संवेदनहीनता होगी।

    Reply
  2. Com Naveen says:
    8 years ago

    अंतिम वाक्य ऐसे कर लें – भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी का तर्क या आज के फासीवाद के बावजूद अकेले राह चलने की जिद (जो भाजपा के पक्ष में जाएगा) यह बौद्धिक आनंद प्रदान कर सकता है लेकिन भारतीय जनता को जो इस भयानक दूःस्वप्न से निजात चाहिए , उसके प्रति असंवेदनशील होना होगा।

    Reply
  3. Kaushal says:
    8 years ago

    👍👍👍👍
    वर्तमान परिस्थितियों और फ़ासीवादी आतंक के चौहद्दी पर खड़े आ धमकने पर राजनैतिक विश्लेषण बड़ी सावधानी से करने की ज़रूरत है। बेशक कांग्रेस के ढीले-ढाले लिबरल पुंजीवादी और सॉफ्ट फ़ासीवादी चरित्र ने ही आज एग्रेसिव धर्मान्ध फ़ासीवाद को मज़बूत होने का मौक़ा दिया, लेकिन समझने की ज़रूरत होगी कि आपके सामने लड़ने के लिये कैसा दुश्मन चाहिये।

    Reply
  4. Sakal Thakur says:
    8 years ago

    भाजपा के चार साल के शासन का अगर मुल्यान्कन करे देश की सारी संस्थाओं चुनाव आयोग न्यायपालिका शिक्षा आदि का संघीकरण साथ ही संविधान को बदलने क्या फासीवाद के लक्षण नहीं मुख्य बीजेपी का खतरा है कान्ग्रेस का नही

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बॉयकॉट कनाडा का हैशटैग चलाना है या नहीं….?

May 4, 2023

प्रशांत किशोर राजनीति में विचारों की भूमिका से छद्म स्वप्न में सिमटते जाने का प्रतीक है

April 27, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.