Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भाजपा की दलाली में हास्यास्पद हो गया है चुनाव आयोग

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 29, 2018
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में चुनाव आयोग की निर्थकता इससे ज्यादा और क्या हो सकती है कि कर्नाटक में होनेवाली विधानसभा चुनाव के तिथि की घोषणा चुनाव आयोग के बजाय भाजपा का आई टी सेल प्रभारी करता है. इसी के साथ भारत में चुनाव आयोग भाजपा के आदेशों को पालन करने वाली एक संस्था मात्र रह गई है, जिसकी विश्वसनियता आम आदमी के बीच शून्य हो गई है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

मौजूदा चुनाव आयोग ठीक से काम नहीं कर रहा है. चाहे आनन-फानन में आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देने का मामला हो, जिसमें खुद राष्ट्रपति भाजपा के तलबाचाटु साबित हो चुके हैं, ईवीएम का मसला हो या हिमाचल और गुजरात के चुनाव के तारीखों की घोषणा करने में पीएम की रैली और घोषणाओं के इंतजार करने का मामला हो, चुनाव आयोग की भूमिका न केवल भाजपा के दलाल की ही बनी वरन् वे मजाक भी बन गये हैं.

चुनाव आयोग की असली पहचान देश के सामने तब आई जब मुख्य चुनाव आयोग टी. एन. शेषण ने बूथ लूटे जाने वाले चुनाव को अपनी कड़ी मेहनत और कठोर अनुशासन के बल पर शानदार तरीक़े से चुनाव सम्पन्न कराया. तभी पहली बार देश ने चुनाव आयोग की महत्ता को समझा. परन्तु उनके जाने के बाद धीरे-धीरे चुनाव आयोग अपनी गरिमा को खोता चला गया. आज आलम यह बन गई है कि चुनाव आयोग देश में एक हास्यास्पद संस्था का रुप ग्रहण कर लिया है, जिसके आड़ में चुनाव प्रक्रिया की भी कोई महत्ता नहीं रह गई है.

देश में तथाकथित लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए दिखावटी ही सही, एक चुनाव प्रणाली की स्थापना की गई है, जिसे हर बार देश के तकरीबन 50 से 60% तक मतदाता औचित्यहीन मानकर बहिष्कार कर देता है. बांकि के डले वोटों के आधार पर सरकार का चयन किया जाता है, जिसका एकमात्र लक्ष्य देश की मेहनतकश जनता के खून-पसीने की कमाई को देश के दलाल पूंजीपतियों और साम्राज्यवादियों के हाथों लुटवाना होता है, जिस लूट में यह सरकार और उसकी मशीनरी अपना हिस्सा पाती है. सरकार और उसकी मशीनरी इस हिस्सा लेने के एवज में दलाल पूंजीपतियों और साम्राज्यवादियों की आम जनता के किसी भी प्रतिरोध से पूरी सुरक्षा की गारंटी देती है.

देश की चुनावी प्रणाली शासक के उस वर्ग का चयन करती है जो जनता को सबसे ज्यादा मूर्ख बनाकर शोषको के शोषण को निर्विध्न जारी रखने की गारंटी देती है. परन्तु अब जब इसी चुनाव प्रणाली के माध्यम से लोगों के ऐसे ईमानदार समूह चुनकर आने लगे हैं, जो वास्तव में जनता की बुनियादी सुविधाओं यथा, रोटी, शिक्षा, चिकित्सा आदि जैसै सवालों पर गंभीरतापूर्वक काम करने लगे हैं, शोषण की तेज रफ्तार के विरूद्ध खड़े होने लगे हैं, तब देश के दलाल पूंजीपतियों के कान खड़े होने लगे हैं. वे अपने शोषण के व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे हैं.

यही कारण है कि केन्द्र की मोदी सरकार के वक्त में देश के दलाल पूंजीपति जहां अपनी पूंजी सहित और देश के मेहनतकश जनता की बैंकों में जमा हजारों-लाखों करोड़ रुपये बकायदा बैंकोंं से चुरा कर विदेश भाग रहे हैं और यह सरकार उसे भगाने में पूरी मदद कर रही है तो वही साम्राज्यवादी भी न केवल अपनी पूंजी के निवेश को ही कम रहे हैं, वरन् अपनी पूंजी भी समेट रहे हैं. एक आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार के इन चार सालों में तकरीबन 23 हजार दलाल पूंजीपति देश के लाखों करोड़ की धनराशि सीधे बैंकों से लेकर भाग चुकी है, और अनेकों भागने की कतार में लगे हैं.

ऐसे वक्त में शासक वर्ग का यह दलाल तबका जो आज केन्द्र की कुर्सी पर बैठा है, शोषण और बैंकों के द्वारा जारी इस क्रूर खेल को बरकरार रखने और सत्ता पर अपनी निरंतरता बनाये रखने हेतु चुनाव प्रणाली को ही निर्रथक बना दिया है, ताकि जनता के हितों की हिफाजत करने की सोच रखने वाले ईमानदार लोग चुनकर न आ जाये.

मौजूदा सरकार के काल में चुनाव आयोग ईमानदार और जनता के हितों में काम करने वाले समूहों को रोकने के लिए पहले से भी ज्यादा मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है. पहले जहां यह काम बूथों को लूटकर अंजाम दिया जाता था और अब यह काम सीधे ईवीएम जैसे मशीनों को ही हैक कर किया जा रहा है. बीच के थोड़े से काल में टी. एन. शेषण के प्रभाव के कारण पड़ने वाले व्यवधानों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. परन्तु देश की आम जनता जागरूक हो रही है, इसका परिणाम आने वाले वक्त में बेहद खूबसूरत दिखेगा, इसकी उम्मीद की जा सकती है.

Read Also –

“बिन ईवीएम सब सून !”>/a> 

Previous Post

कोबरा पोस्ट की खोजी रिपोर्ट: पैसे के लिए कुछ भी छापने को राजी बिकाऊ भारतीय मीडिया

Next Post

जवानों के नौकरी छोड़ने की रफ्तार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

जवानों के नौकरी छोड़ने की रफ्तार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    संसदीय प्रजातंत्र मूर्खों के देश के लिए नहीं होता। क्षरण स्वाभाविक है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चंंद्रशेखर ‘चंदू’ का उगना और डूब जाना

April 1, 2022

एक कम्युनिस्ट की आत्म-स्वीकृति…

December 26, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.