Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

भाजपा के आडम्बरपूर्ण प्रतिक्रियावादी जनविरोधी नीतियों का भण्डाफोर करना चाहिए

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 23, 2017
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

हर दिन भाजपा के नेता से लेकर मामूली कार्यकर्त्ताओं तक के द्वारा देश की जनता के साथ किये जा रहे असंवैधानिक कारनामें खबरों में रहती आ रही है, इसके बावजूद की भाजपा के नेता यहां तक तक कि खुद प्रधानमंत्री मोदी भी देश की मीडिया को देश की जनता के टैक्स के पैसों का हजारों करोड़ रूपये देकर खरीद रखा है.

गुजरात के नाडियाल में भाजपा के युवा कार्यकर्त्ताओं द्वारा फिरौती की रकम हासिल करने के लिए महज 7 साल की बच्ची को अगवा कर हत्या कर देने की खबर देश के आम लोगों सन्न कर देने के लिए काफी है. यों तो भाजपा के नेता-मंत्री हर उस गतिविधि में शामिल होते हैं जिससे उन्हें पैसों की प्राप्ति हो सकती है. काले धन के नाम पर की गई नोटबंदी के माध्यम से भाजपा ने जहां 8.5 लाख करोड़ के महाघोटाले को अंजाम तक पहुंचाया तो वहीं अब देश भर में तमाम गैर-कानूनी कामों जिसमें हत्या, बलात्कार, बच्चा चोरी, अपरहण, नकली नोट छापना, स्मगलिंग करना, पाकिस्तानी जासूसी संस्था आईएसआई का एजेंट बनकर देश की गोपनीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान या विदेशी जासूसी संस्थान को मुहैय्या कराना, देश भर में हिन्दु-मुसलमान के नाम पर दंगे भड़काना, गौरक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों की हत्या करना और खुद गौरक्षा के नाम पर आये धन राशि को हड़प जाना, गोहत्या के नाम पर दलितों और मुसलमानों की हत्या करना जबकि खुद बड़े पैमाने पर गोहत्या कर गोमांस की बिक्री करना. भाजपा के गैर-कानूनी हर गतिविधि का मूल होता है पैसा कमाना और लोगों को डरा कर सत्ता पर काबिज हो जाना. महज इन 3 सालों में भाजपा नेताओं विधायकों मंत्रियों की आर्थिक क्षमता 500 % से 2.5 हजार प्रतिशत बढ़ी है, बाबाओं के साम्राज्य में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जबकि देश की जीडीपी में 2% की गिरावट आ गई है. नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लोगों को बेरोजगारी और व्यवसाईयों को बर्बादी के कागार पर धकेल दिया है. न्यनूतम जमा राशि के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये खातोंं से काट लिये गये.

भाजपा के ही एक बाबाई एजेंट श्री श्री रविशंकर ने तो खुलेआम कहा था कि ‘सरकारी स्कूल नक्सली पैदा करते हैं’, अर्थात् शिक्षण की सरकारी व्यवस्था को पूर्णतः खत्म कर दिया जाये. भाजपा इस बात को जानती और समझती है कि देश की जनता जितनी ही अधिक अनपढ़ और अंधविश्वासी होगी, उसको मूर्ख बनाकर शासन और शोषण करना उतना ही सहज और सुरक्षित और दीर्घकालिक होगा. यही कारण है कि देश भर में तमाम शिक्षण संस्थान, जिसमें आम गरीबों का बच्चा शिक्षा या उच्च शिक्षा हासिल कर सकता है, उसे बंद करने का अधिकतम प्रयास कर रही है, तो वहीं निम्न तबके के बच्चों के प्रवेश को रोकने, आरक्षण के माध्यम से आने वालों गरीब व निम्न जातियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा से वंचित करने, उच्च शिक्षण संस्थानों को बदनाम कर उसे बंद करने की भरसक कोशिश करने, उच्च शिक्षण संस्थानों में आरएसएस के एजेंटों को उच्च पदों – यथा कुलपति आदि – पर बहाल करने, शिक्षा पर लगने वाले बजट को निरन्तर कम करने जैसे समाजघाती कदम उठाकर शिक्षण ढांचा को ही जड़ समेत उखाड़ फेंकने पर तुली हुई है.

भारतीय जनता पार्टी जनता की एक और बुनियादी अधिकार चिकित्सा को भी खत्म कर निजी हाथों में बड़े ही बेफिक्री और शातिराना अंदाज में सौंप रही है. उत्तर प्रदेश सहित देश भर में भाजपा शासित राज्यों में चिकित्सा को लगभग खत्म ही कर दिया है. जो भी सरकारी चिकित्सा संस्थान अस्तित्व में है और वहां गरीबों के बच्चों और बीमारों का इलाज होता भी है तो वह केवल विभिन्न दवाओं के प्रयोगस्थली के तौर पर किया जा रहा है ताकि विदेशी कम्पनियों के बनाये दवाओं की जांच हो सके. स्वस्थ आदमी ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है, यही कारण है कि भाजपा खास तरीके और अंदाज से लोगों को स्वस्थ होने से बंचित रखना चाहती है, ताकि स्वस्थ आदमी विरोध का स्वर न उठा सके.

चूंकि भाजपा यह बात अच्छी तरह समझ चुकी है कि देश की जनता भाजपा की जनविरोधी और देशद्रोहपूर्ण नीतियों के साथ बहुत समय नहीं चल सकती, क्योंकि उसकी यह नीतियां बुरी तरह जनता के बीच एक्सपोज हो चुकी है, इसलिए भाजपा के केन्द्रीय विचारकों ने जनता पर अपना भरोसा करना छोड़ दिया है और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चुनाव जीतने हेतु ईवीएम को अपना हथियार बना लिया है. ईवीएम एक ऐसी यांत्रिक मशीन है, जिसके माध्यम से देश की जनता के वोट को मनचाहे तरीके से न केवल बदला ही जा सकता है, बल्कि इसके बदले निर्णय को जबरन लागू कर देश में सरकार भी बना सकते हैं. इसके लिए भाजपा ने देश के तमाम संवैधानिक उच्च पदों पर अपने दलालों या एजेंटों को बिठाने का काम पूरजोर तरीके से कर रही है. ईवीएम के खिलाफ उठे हर सवाल को चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक पदों पर अपने एजेंट को बिठाकर ईवीएम के खिलाफ उठे हर सवाल को ढ़ीढ़तापूर्वक परे ढकेल दिया. जबकि यह बात अब पूर्णतः साबित हो चुकी है कि जिन-जिन चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं हुआ है, वहां-वहां भाजपा न केवल बुरी तरह हारी बल्कि एक भी सीट पाने में असफल हुई. यही कारण है कि भाजपा अब चुनाव जीतने के वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनता पर नहीं अपितु ईवीएम को अनिवार्य करने के लिए एड़ी जोड़ी का जोर लगाये हुए है.

इसके साथ ही भाजपा देश की जनता को बरगलाने और दिग्भ्रमित करने के लिए एक से बढ़कर एक झूठी बातें देश भर में फैला रही है. विदेशों के स्ट्रट लाईट और सड़कों को देश का बताकर अपनी उपलब्धि बताते हैं, तो 1 लाख 10 हजारा रूपये खर्च कर देश में लाये जा रहे बुलेट ट्रेन के बारे में खुद मोदी कहते हैं कि ‘बुलेट ट्रेन में वैसे कोई बैठने नहीं आएगा. बस दुनिया को दिखाने के काम आयेगी.’ केवल देश के लोगों को दिखाने और भ्रमित करने के लिए कि ‘हम महाशक्ति बन रहे हैं’ यह तमाम झूठे और बेवकूफाना हरकतें भाजपा कर रहीं है. ताकि देश में लाखों करोड़ रूपये की खुलेआम घोटाले व काॅरपोरेट घरानों की लाखों करोड़ की कर्जमाफी को जनता की निगाहों से छिपाये रखा सके. इसके लिए भाजपा हजारों करोड़ रूपये मीडिया और सोशल मीडिया पर खर्च कर अपने दलाल और गुडें बिठा रखे हैं ताकि कोई विरोध न सके. विरोधियों को देशद्रोही, सेना द्रोही के आरोपों सहित धमकी, गाली-गलौज और हत्या तक करने के लिए निजी गुंडे भी पाल रखे हैं.

भाजपा अपनी नीचतापूर्ण ब्राह्मणवादी गतिविधियों के कारण न केवल देश भर में वरन् विदेशों में भी पूरी तरह बदनाम हो चुकी है. देश की जनता अब भाजपा की आडम्बरपूर्ण रवैये को पूरी तरह समझ रही है, यही कारण है कि भाजपा और उसके नेता-कार्यकत्र्ता अब और ज्यादा नीचतापूर्ण रवैये पर उतर आया है. भाजपा जितनी ही ज्यादा नीचतापूर्ण गतिविधियों को अंजाम देगी, वह जनता से उतनी ही तेजी से कटती जायेगी और अपने खात्मे की ओर जायेगी.

Previous Post

एनडीटीवी की बिक्री: भाजपा के फेकन्यूज का बड़ा आयाम

Next Post

बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय: महिला विरोधी भाजपा सरकार और मोदी-योगी का नंगा बदशक्ल चेहरा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय: महिला विरोधी भाजपा सरकार और मोदी-योगी का नंगा बदशक्ल चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

IGIMS के मजदूर नेता अविनाश कुमार पर जानलेवा हमला करवाने वाला दरिंदा मनीष मंडल को गिरफ्तार करो !

July 29, 2022

स्वर्ग का रास्ता

May 9, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.