Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

‘जिन्ना की तपलीक दूर कर दो भाई !’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 28, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
'जिन्ना की तपलीक दूर कर दो भाई !'
‘जिन्ना की तपलीक दूर कर दो भाई !’

भला मुहम्मद अली जिन्ना को, इण्डिया को इंडिया कहे जाने से क्या आपत्ति थी ? दरअसल, दो कारण से. एक तो इंडिया का नाम, इतिहास में हमें ‘इंडस रिवर’ का देश होने की वजह से मिला था. इंडस जब पाकिस्तान में रह गई थी, तो इधर बिना इंडस, काहे का इंडिया ??

क्या आपको याद है, एक बार सुनील दत्त ने आंतकवाद के दौर में पंजाब का नाम, खलिस्तान रखने का सुझाव दिया था. उनका भी यही लॉजिक था कि पंजाब का मतलब 5 नदियों का प्रदेश था. अब 60% पंजाब तो पाकिस्तान हो गया. भारतीय पंजाब में 5 नदियां तो थी नहीं. उसको भी तोड़कर हरियाणा और हिमाचल बना दिया. तो बचे इलाके को पंजाब कहने का कोई तुक नहीं. अगर लोगों को ‘पवित्र स्थान’ यानी, ‘खालिस्तान’ कहना है, तो कहने दो.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

बहरहाल बात जिन्ना की हो रही थी. वे इस बात से वाकिफ थे कि इंडिया को इंडिया कहे जाने पर पाकिस्तान को स्थायी राजनीतिक शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती. इसका लॉजिक यह था कि डूरंड से तमिलनाडु तक सारा इलाका इंडिया कहलाता था. अब उसके दो टुकड़े हो रहे थे. अगर भारत अपने को इंडिया कहता है, यानी, पुराने देश का दर्जा, असली सक्सेसर स्टेट की पहचान तो इंडिया को मिलेगी. पाकिस्तान, इतिहास में मूल देश से टूटने और अलग होने वाला खित्ता माना जायेगा.

तो उनकी चाहत यह थी कि इंडिया टूटा और दो देश बने. अगर एक खुद को पाकिस्तान कहता है, दूसरा खुद को भारत कहे. मगर जिन्ना चल बसे. उनकी ख़्वाहिश नेहरू भला काहे पूरी करते. 18 सितंबर 1949 को भारत के संविधान ने खुद का नामकरण किया, तो कहा – ‘इंडिया, दैट इज भारत.’

हमने तो दोनों नाम क्लेम कर लिए. इस पर पाकिस्तान ने कभी दिल से माफ नहीं किया. आज भी, अगर आप पाकिस्तानी न्यूज देखते हों तो याद करेंगे कि वे अपनी बोलचाल में इंडियन फ़ौज, या इंडियन पीएम या इंडिया की नहीं कहते। वे हमेशा भारतीय फौज, भारतीय पीएम या भारत ही कहते हैं. वे दिल से, आपको इंडिया स्वीकारते ही नहीं. भारत ख़ुशी से मानने को तैयार हैं.

और यही कारण है कि खबर आई की अगर भारत यूएन में अपना नाम ‘इंडिया’ छोड़ने की सूचना देता है, तो फटाफट बयान आया कि इस नाम को वे क्लेम करेंगे. दे विल बिकम- पाकिस्तान, दैट इज इंडिया. और सच भी यही है कि इंडस रिवर की वजह से इण्डिया का नाम, हमसे ज्यादा उन्हें सूट करेगा.

नेहरू ने उनसे यह मौका छीन लिया था. संघियों ने जिन्ना की मदद से पहली बार सत्ता का स्वाद चखा था. अब जिन्ना का नमक खाया है, तो जिन्ना की आखिरी ख्वाहिश पूरी करने का रास्ता भी वही निकाल रहे हैं.

यह इनकी ऐतिहासिक लाइन से कंसिस्टेंट भी है. कांग्रेस को हराने, सरकारें बनाने, बंगाल-सिंध-खैबर-पंजाब की स्टेट असेम्बली से पाकिस्तान बनाने का प्रस्ताव पास कराने, दंगे, सीधी कार्यवाही में प्रतिक्रिया का दूसरा पक्ष बनने आदि-आदि में जिन्ना की हर ख्वाहिश तो सावरकरवादी सदा से ही पूरे करते आये हैं.

तो सत्ता की चलाचली देखते हुए ठीक 18 सितंबर को, एजेंडा बताये बगैर, विशेष सत्र बुलाया गया था. शायद नागपुर से शायद यह आदेश हो कि समय रहते ‘जिन्ना की तपलीक दूर कर दो भाई !’

  • मनीष सिंह

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

एक युद्ध जारी है…

Next Post

यादों में शंकर गुहा नियोगी – कनक तिवारी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

यादों में शंकर गुहा नियोगी - कनक तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कमजोर होते रुपये पर लोगों को बेवकूफ बनाते अर्थशास्त्री बने धर्मशास्त्री

May 10, 2022

भारत में राष्ट्रद्रोही कौन है ?

May 8, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.