Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

चरखे वाला भारत बुलडोज़र वाले भारत में बदल रहा है ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 22, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
चरखे वाला भारत बुलडोज़र वाले भारत में बदल रहा है ?
चरखे वाला भारत बुलडोज़र वाले भारत में बदल रहा है ?
प्रियदर्शन, एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर, NDTV इंडिया

पहले खरगौन में बुलडोज़र चले और फिर दिल्ली में. दोनों जगह हुई हिंसा के बाद सरकार ने ये स्तब्ध करने वाली कार्रवाई की. तर्क दिया कि वह बस अतिक्रमण हटा रही है. दोनों जगह मुसलमानों के घर ढहाए गए. बीजेपी ने यह छुपाने की कोशिश तक नहीं की कि यह उन लोगों को दी गई सज़ा है जो उसकी नज़र में हिंसा के गुनहगार हैं. यह इस बात का उदाहरण है कि सरकारी व्यवस्था मौक़े, ज़रूरत, विचारधारा या दबाव में अपने ही नागरिकों के साथ किस हद तक निर्मम हो सकती है.

न अतिक्रमण इस देश में नई चीज़ है और न अतिक्रमण हटाने पर होने वाली कार्रवाइयां. नई बात यह है कि पहले अतिक्रमण हटाने वाले अभियानों की मार सिर्फ़ गरीब झेलते थे, अब पहली बार बाक़ायदा एक समुदाय को इसके लिए चिह्नित किया गया. यह हिंदूवादी विकास की राजनीति का पहला चरण है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

सरकार ने इसके लिए जो तर्क चुना है, वह डरावना है. दिल्ली नगर निगम का कहना है कि वह बिना नोटिस के किसी भी अवैध निर्माण को उजाड़ सकता है. ध्यान से देखें तो आधी से ज़्यादा दिल्ली अवैध निर्माण की शिकार है. अमीर अपनी कोठियों के बाहर सड़क का हिस्सा क़ब्ज़ाए बैठे हैं और उसके बाहर चौबीस घंटे सड़क पर उनकी गाड़ियां खड़ी रहती हैं. दक्षिणी दिल्ली की कई कॉलोनियों में इस अदृश्य घुसपैठ और चलंत अतिक्रमण के कारण गाड़ी बैक करना लगभग नामुमकिन सा होता है. वहां इस मुद्दे पर पड़ोसियों के बीच टकराव और तकरार की ख़बरें आती रहती हैं.

सैनिक फॉर्म जैसी कई बस्तियां तो बिल्कुल अवैध ज़मीन पर बसी हैं जहां किसी कार्रवाई की कोई कल्पना नहीं कर सकता. दरअसल यह अतिक्रमण नगर निगम के किसी अधिकारी को, किसी नेता को, दिखाई नहीं पड़ता. बल्कि वह उनके लिए फायदेमंद है. क्योंकि इस अतिक्रमण को अनदेखा करने की भी एक क़ीमत होती है जो बहुत सारे लोगों को अदा की जाती है.

अतिक्रमण इस देश और दिल्ली में उन लोगों का टूटता है जो सबसे कम साधनों पर हमारे सबसे ज़रूरी काम निबटाते हैं. हमारे घरों में सुबह अख़बार फेंकने वाले, हमारी गाड़ियां साफ़ करने वाले, हमारा कूड़ा उठाने वाले, हमारे कपड़ों पर इस्त्री करने वाले, हमारे लिए फल-सब्ज़ियां लाने वाले, हमारे घरों में सहायक की तरह अपनी सेवाएं देने वाले, हमारे घर बनाने वाले, उन्हें रंगने वाले- ये सब लोग न हों तो दिल्ली बिल्कुल बैठ जाए- रहने लायक न बचे. कभी इनकी बस्तियों और इनके घरों में जाकर देखिए- वे कितने कम साधनों में रहते हैं. कभी उनसे कागज़ मांगिए, उनके पास कुछ नहीं मिलेगा. वे हर साल- कई बार तो महीनों में ही- उजड़ने को अभिशप्त हैं. कभी उनकी बस्तियों में आग लग जाती है तो कभी उन पर बुलडोज़र चढ़ा दिया जाता है.

लेकिन जहांगीरपुरी की कहानी तो इन आप्रवासी मज़दूरों की फौरी झुग्गी-झोंपड़ियों की कहानी भी नहीं है. वहां बरसों से नहीं, दशकों से लोग रहते आए हैं. यहां उनके घर हैं, उनके पूजास्थल हैं, छोटा-मोटा ही सही, उनका कारोबार है और यह आश्वस्ति है कि भारत के नागरिक के रूप में वे देश की राजधानी में रहते हैं. इस आश्वस्ति की वजह से कई बार वह उद्धत नागरिक भाव उनमें भी जाग पड़ता है जो भारतीय लोकतंत्र का स्वभाव बन चुका है. लापरवाह अतिक्रमण, सरकारी ज़मीन पर दुकान या रेहड़ी लगाना या ऐसे कई छोटे-छोटे काम वे कर गुज़रते हैं जिनकी कानूनन वैधता नहीं होती.

लेकिन कोई लोकतांत्रिक समाज सिर्फ़ क़ानून के डंडे से नहीं चलता. चल नहीं सकता. जो लोग कानून की लाठी से समाज को हांकना चाहते हैं, वे दरअसल लोकतांत्रिक नहीं, तानाशाह प्रवृत्तियों के लोग होते हैं. और अक्सर क़ानून का इस्तेमाल वे अपने और अपने लोगों के पक्ष में करते हैं.

अब अतिक्रमण के सवाल पर लौटें. इस देश में सबसे ज़्यादा अतिक्रमण देवताओं और धार्मिक स्थलों के नाम पर किया गया है. बीस साल पहले दिल्ली-एनसीआर के गाज़ियाबाद इलाक़े की जिस बस्ती वसुंधरा में मैं रहने आया, वह सन्नाटे में डूबा इलाक़ा था. पीछे एक बहुत पतली सी गली थी जिससे लगे ऊबड़-खाबड़ ज़मीन के टुकड़े के पार हिंडन नहर बहा करती थी. लेकिन हमारे देखते-देखते इस सड़क पर तीन मंदिर बन गए.

ये सारे मंदिर ‘अत्यंत प्राचीन मंदिर’ हैं. इनके अलावा एक साईं बाबा का मंदिर बन चुका है, हिंडन नहर के पार एक चर्च, एक गुरुद्वारा सब बन चुके हैं. यह कहना ठीक नहीं होगा कि ये ये सबके सब अवैध निर्माण हैं लेकिन जो शुरुआती मंदिर हैं, वह कहीं से इस आवासीय योजना का हिस्सा नहीं थे. इसी तरह कई सोसाइटीज़ में भी नागरिकों की पहल पर मंदिर बन चुके हैं जिन पर किसी को एतराज़ नहीं है.

दरअसल जो लोग बहुत सख़्ती से क़ानून पर अमल की बात करते हैं, वे क़ानून का अपने ढंग और अपनी मर्ज़ी से खूब इस्तेमाल करते हैं. उनको पता है कि कब किसे मुजरिम ठहराना है और कब किसे बेगुनाह बताना है. मुझे हरिशंकर परसाई याद आते हैं जिन्होंने अपने व्यंग्य में हनुमान जी को बार-बार किरदार बनाया है. हनुमान जी के बहाने वे सामाजिक पाखंड पर बहुत तीखी टिप्पणियां करते हैं.

शायद यह उन्होंने ही कहीं लिखा था कि मंदिरों के नाम पर इस देश में सबसे ज़्यादा अवैध क़ब्ज़ा हुआ है. उनके एक व्यंग्य में हनुमान जी ईडी के निदेशक बना दिए गए हैं, लेकिन एक अन्य व्यंग्य में पुलिस उन्हें गहने चुराने के आरोप में तीन साल की सज़ा दिलवा देती है. न राम बचा पाते हैं और न सीता. ‘इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर’ में इंस्पेक्टर मातादीन चांद के थानों में हनुमान की मूर्ति रखवाता है और पुलिसिया कार्रवाई के गुर बताता है.

हरिशंकर परसाई क़रीब तीन दशक पहले गुज़र गए थे. वे फ़ासीवाद के बहुत सारे रूपों को पहचानते थे और उन पर चोट भी करते थे. लेकिन उन्होंने सोचा नहीं होगा कि जिस पुलिस राज का वे मज़ाक उड़ाते रहे हैं, वह भयावह बुलडोज़र राज में बदल जाएगा और उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक अतिक्रमण हटाने के नाम पर दमन के नए औज़ार में बदल जाएगा.

डराने वाली बात यह है कि इस बुलडोज़र को शांति और विकास के नए प्रतीक की तरह पेश किया जा रहा है. भारत के दो दिन के दौरे पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पहले साबरमती आश्रम जाकर चरखा चलाने का कर्मकांड किया और उसके बाद बुलडोज़र फैक्टरी पहुंच कर जेसीबी पर सवार हो गए. क्या ये चरखे वाले भारत का बुलडोजर वाले भारत में बदलने की कोशिश है ? और क्या चरखे वाले भारत के पास प्रतिरोध का वह साहस बचा है जो इसे बुलडोज़र भारत बनने से रोक सके ?

Read Also –

बुलडोजर पर झूमने वालों से कह दो कि बुलडोजर सिर्फ ध्वंस करता है
बुलडोजर चलाना आपसे लोकतंत्र छीन लेने की शुरुआती प्रक्रिया है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

RSS की रणनीति- वैचारिक मुकाबला नहीं कर पाने पर उसे बदनाम कर अपनी प्रासंगिकता साबित करना

Next Post

आरएसएस का धर्म

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

आरएसएस का धर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हमारे समय में जयशंकर प्रसाद

March 5, 2023

अंधभक्ति छीन लेता है सवाल पूछने का अधिकार

June 4, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.