Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कोरोना की नौटंकी : मास्क, टेस्ट और दिशानिर्देश..

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 15, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना की नौटंकी : मास्क, टेस्ट और दिशानिर्देश..

जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य समिति के सौजन्य से जिला अस्पताल के दीवार पर टंगा यह हॉर्डिंग यह बता रहा है कि ‘अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं है.’ वाबजूद इसके आज कोरोना वायरस के बचाव के लिए मास्क पहनने को अनिवार्य बनाया जा रहा है. मास्क न पहनने वाले लोगों से पुलिस चलान काट रहा है और पैसा बनाने का एक माध्यम बना दिया गया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

एबीपी न्यूज के अनुसार देहरादून शहर के भीतर ही 6 हजार लोगों के चालान हुए हैं. इतना ही नहीं मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं होने पर मुकदमे भी पंजीकृत किए जा रहे हैं. एसपी सिटी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एमएचए की गाइडलाइन और राज्य सरकार की तरफ से जो नियम बताए गए हैं उनका पालन कराया जाए।

यह केवल एक उदाहरण हैंं, असल समूचे देश में इस तरह की कबायद की जा रही है और लॉकडाऊन से अपने आय को लगभग बंद कर चुके लोगों से पैसे की उगाही की जा रही है. जबकि उपर्युक्त हॉर्डिंग साफ कहता है स्वस्थ व्यक्ति को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, वहीं 5 जून को WHO का ये कहना कि मास्क आपको COVID से नहीं बचा सकता और हमारे यहां भारत में हमारे प्रधानमंत्री का ये कहना की मास्क / गमछा पहनिए, साफ़ दर्शाता है कि ऊंट किस करवट बैठा हुआ है.

उपर्युक्त हॉर्डिंग मास्क के उपयोग के तरीके के बारे में साफ तौर पर बताता है कि –

  • मास्क का उपयोग केवल कोरोनावायरस से संक्रमित या संदेहास्पद व्यक्ति ही करें.
  • अगर आप संक्रमित हैं तो मास्क को नाक, मुंह एवं टोढ़ी तक ढंककर रखें.
  • स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित आइसोलेशन वार्ड, एवं चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों के सैंपल कलेक्शन केन्द्र में कार्यरत कर्मी मास्क का अवश्य उपयोग करे.
  • एक मास्क का उपयोग अधिकतम 6-8 घंटे तक ही करें.
  • मास्क के उपयोग के उपरांत मास्क को घर में बिल्कुल ही न रखें क्योंकि उपयोग किये गये मास्क के समुचित निपटान न होने से संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ जाती है.
  • मास्क को छूने के पश्चात 70% अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से अथवा साबुन से बहते हुए पानी में अच्छी तरीके हाथों को रगड़कर साफ करें.

एक मास्क के उपयोग पर इतनी सावधानियां और जानकारियां खुद सरकार द्वारा ही जारी करने के बाद भी मास्क को हर आम लोगों को प्रयोग के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे मास्क, सेनिटाइजर का विशाल बाजार खड़ा हो गया, जो आम आदमी के औकात से बाहर हो गया है, वो भी तब जब लॉकडाऊन के कारण उसके आमदनी के माध्यम बंद हो गया है.

कोरोना के नाम पर साजिश का पर्दाफाश करते हुए सोशल मीडिया पर लिखते हुए सुमन लिखते हैं :

विज्ञान, विश्लेषण और इंसानी समझ को जिस तरह ताक़ पर रखा जा रहा है, ये दुनिया को किस तरफ़ ले जा रहा है इसे समझना कोई मुश्किल बात नहीं है.

40 सालों से दुनिया भर के लोग जो HIV AIDS के षड्यंत्र को ठीक से समझ नहीं पाए, उनसे ये COVID का षड़यंत्र न समझा जाएगा क्योंंकि मौत का डर दोनों में जोड़ा जा चुका है.

जिन टेस्टों की बिना पर COVID का पता लगाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, उनसे कभी भी किसी भी वायरस की पहचान नहीं की जा सकती.

PCR टेस्ट, जिससे आज लोगों को COVID पॉजीटिव बताया जा रहा है, उस टेस्ट के बनाने वाले वैज्ञानिक ने भी कहा था मेरा टेस्ट वायरस का पता नहीं लगा सकता, ये टेस्ट नहीं एक टैक्निकल उपकरण है जिसके प्रयोग से हम जिनेटिक मेटिरियल को एंप्लिफ़ाई करके अनगिनत काॅपियां करके बढ़ा बना देता है, जिससे कि हमें उसके अध्य्यन में मदद मिले.

लेकिन आज पूरी दुनिया में जिस प्रकार PCR जो कि एक शोध उपकरण है, उसके नाम से भ्रमित करके डर का जो माहौल बना दिया गया है, वो कितना घातक साबित हो रहा है ये तो सबको दिखाई दे ही रहा है.

क्या सोचते हैं षड्यंत्रकारी लोग कि सारे विश्व ने अपनी अक्ल को किसी कपड़े में बांधकर पेड़ पर फेंक दिया है ?? मैं बता देना चाहता हूं बिल्कुल भी नहीं. बहुत लोग हैं जो वैज्ञानिक आधार पर इन ग़लत दिशानिर्देशों को चेलेंज कर रहे हैं.

इस षड्यंत्र का ताज़ा उदाहरण हैं तथाकथित महानायक इंकलाब श्रीवास्तव ऊर्फ अमिताभ बच्चन जो ख़ुद ही COVID की घोषणा करके अस्पताल चल दिए और आम जनता को फ़िर से डर के माहौल में छोड़ दिया हालांकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, अभी तक तीन दिन बाद जो रिपोर्ट आई है सामने.

इसके साथ-साथ COVID षड्यंत्र का जो एक और पहलू का पर्दाफाश हो रहा है कि जैसे हर वैश्विक स्वास्थ्य संस्थान WHO से लेकर यहां अस्पतालों के डाक्टर और मीडिया में भी यही बातें रिपोर्ट की जा रही हैं कि पहले से बिमारियों के चलते जिन लोगों को COVID अपनी चपेट में ले रहा है, उनकी मौत जल्दी हो जा रही है और वैसे लोगों के लिए ये काफ़ी ख़तरनाक होता जा रहा है.

लेकिन दोस्तों आप देख ही सकते हैं अमिताभ बच्चन जो कि 78 वर्ष के हैं, उनका लिवर मात्र 25% काम करता है, अस्थमा के पुराने मरीज़ हैं,, आंतों की बिमारी से पीड़ित हैं, दो तीन और पुरानी समस्याओं से ग्रस्त हैं परंतु उनके स्वास्थ्य की अच्छी खबरें आ रही हैं.

बहुत अच्छी बात है. वो जैसे हट्टे कट्टे घर से गए हैं वैसे ही वापिस आएं ताकि लोगों को ये बात भी मालूम चल सके कि COVID नाम की कोई चीज़ इस दुनिया में नहीं है. यदि होती तो 78 साल के 5-5 6-6 बिमारियों से पीड़ित व्यक्ति के ठीक हो जाने का कोई चांस नहीं होता.

विदित हो कि ‘सदी का महानायक’ का फर्जी उपनाम धारण किये अमिताभ बच्चन पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है. एनडीटीवी के पत्रकार और मैग्सेसे अवार्ड विजेता रविश कुमार 2010 में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन को ‘सदी का महानालायक’ बताते हुए लिखते हैं :

अमिताभ बच्चन पर्दे के बाहर भी कलाकार का ही जीवन जीते हैं. पैसा दो और कुछ भी करा लो. कांग्रेस में राजीव गांधी की डुग्गी बजाने के बाद छोटे भाई अमर सिंह के साथ सैफई तक जाकर नाच आए. मुलायम सरकार ने पैसे दिये तो गाने लगे यूपी में हैं दम क्योंकि जुर्म यहां है कम.

शायद यही वो कलाकार है जिससे सिगरेट कंपनियां पैसे देकर बुलवा सकती हैं कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हितकारी है. अमिताभ बोल भी देंगे कि भई पैसे मिले हैं, हम कलाकार हैं और इस विज्ञापन को भी किरदार समझ कर कर दिया है.

अमिताभ अक्सर कहते हैं कि वे राजनीति से दूर हैं. लेकिन मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह जैसे घाघ राजनेताओं की संगत में खूब जम कर रहे. अपनी पत्नी जया बच्चन को राज्य सभा में भेजा. अब जया भी अमर सिंह के साथ इस्तीफा नहीं दे रही हैं.

दरअसल वे कभी सियासत की संगत से दूर ही नहीं रहे. कभी किसान बन कर ज़मीन लेने चले जाने का आरोप लगता है तो कभी ब्रांड दूत बन कर एक प्रदेश की जनता का सेवक होने का भाव जगाते हैं.

अमिताभ इसीलिए एक मामूली कलाकार हैं. पर्दे पर मिली शोहरत की हर कीमत वसूल लेना चाहते होंगे. पर्दे पर पैसे की ताकत से लड़ने वाले किरदारों में ढल कर यह कलाकार महानायक बना लेकिन असली ज़िंदगी में पैसे की ताकत के आगे नतमस्तक होकर महानालायक लगता है.

यह बिल्कुल संभव है कि कोरोना के नाम पर बीमारी का बहाना काढ़कर बैठे इस धनलोलुप और पनामा पेपर के घोटालेबाज अमिताभ बच्चन लोगों के मन में कम होते कोरोना के डर को फिर से कायम करने के लिए, कोरोना के साजिशकर्ताओं से करोड़ों रुपए लेकर पूरा खानदान समेत बीमारी का बहाना बनाकर विज्ञापन किया हो. पैसों की यह डील कितने की होगी, इस पर केवल कयास ही लगाये जा सकते हैं, सच्चाई तो शायद कभी पता ही न चले.

बहरहाल सुमन के शब्दों में कहें तो, ‘आख़िर में इतना ही कहना चाहूंगा कि बिमारी वही होती है जो तकलीफ़ दे और हम अस्पताल पहुंच जाएं, वो नहीं कि अस्पताल पहुंच कर सोचा जाए कि यार कोई लक्षण क्यूं नहीं आए ? इसलिए असली वाले विज्ञान को आधार बनाईए, न कि बेवकूफाना दिशानिर्देशों को.’

Read Also –

फिल्मी हस्तियों का कोरोना संक्रमण : कोरोना का आतंक पैदा करने का एक विज्ञापन तो नहीं ?
Covid-19 एक रहस्यमयी व्यापारिक खेल ?
डॉ. सुधाकर राव : सुरक्षा किट की मांग पर बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और पिटाई करनेवाली पुलिस और मोदी सरकार मुर्दाबाद

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

कैसे क्षमा कर कर दूं एकलव्य ?

Next Post

अब नेपाल से बिगड़ता सांस्कृतिक संबंध भारत के लिए घातक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

अब नेपाल से बिगड़ता सांस्कृतिक संबंध भारत के लिए घातक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिल्ली विधानसभा चुनाव में गूंजता हिंसा का पाठ

January 28, 2020

लाल बहादुर शास्त्री…संघी जीतेजी तो उन्हें हर दिन ‘हाय हाय, मुर्दाबाद, गद्दार, देश बेच दिया’ कहता रहा

October 6, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.