Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिना ज़िम्मेदारी के विश्वसनीयता : हार की जीत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 14, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिना ज़िम्मेदारी के विश्वसनीयता : हार की जीत
बिना ज़िम्मेदारी के विश्वसनीयता : हार की जीत
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

हम आज अपने लोकतांत्रिक इतिहास के एक मज़ेदार मोड़ पर खड़े हैं. बहुत हो गई चुनावी अदावत और हिंसा प्रतिहिंसा. अब आने वाले समय के मज़ेदार पक्ष का आनंद लें. ये तो तय हो गया है कि जिस व्यक्ति को उसकी पार्टी के संसदीय दल ने अपना नेता नहीं चुना है, उसे महामहिम राष्ट्रपति ने सरकार बनाने के लिए न्योता दे दिया है.

संसद में सबसे बड़ा दल होने के नाते तो भाजपा को यह निमंत्रण मिलना ही था, क्योंकि सांविधानिक न सही, यह हमारे लोकतंत्र एक स्वस्थ परंपरा ज़रूर है. बात तो इसके आगे की है. मोदी को बिना भाजपा के संसदीय दल की अनुशंसा से निमंत्रण देने का अर्थ यह है कि महामहिम राष्ट्रपति मोदी को ही भाजपा मानतीं हैं. एक प्राक्तन संघी होने के नाते यह उनकी मंदबुद्धि होने का परिचायक है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

ख़ैर, चूंकि हम किसी को चरित्र, बुद्धि या ज्ञान देने में असमर्थ हैं, इसलिए इस बात पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. अब आते हैं नये लोकसभा की संभावित तस्वीर पर.

एक तरफ़ 240 में से 140 चोरी की सीटें लेकर हीन भावना ग्रस्त अनपढ़ प्रधानमंत्री होंगे और दूसरी तरफ़ अकेले दम पर भाजपा को हराने वाले नैतिक बल लिये राहुल गांधी होंगे. संसद के सत्रों में राहुल अपने एजेंडे के तहत रोज़ कॉरपोरेट दलाल मोदी की फ़ज़ीहत करेंगे और मोदी आएं-बाएं बकते रहेंगे.

अग्नि वीर, 30 लाख करोड़ शेयर घोटाले, पूंजीपतियों के क़र्ज़ माफ़ी और भारत को पुलिस स्टेट में बदलने के खिलाफ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ़ से हमले होंगे. मोदी के सहयोगी भी पुलिस क़ानूनों में हुए बदलाव के विरूद्ध में रहेंगे, क्योंकि इनका इस्तेमाल उनके ख़िलाफ़ भी देर सबेर होगा ही.

इधर, राहुल गांधी किसानों की क़र्ज़ माफ़ी के लिए लड़ेंगे और मोदी के सहयोगी भी उनके साथ खड़े मिलेंगे, क्योंकि उनकी राजनीतिक ज़मीन ही ख़त्म होने का डर रहेगा. अगर मोदी जी ने तोड़ फोड़ कर बहुमत का जुगाड़ कर भी लिया तो अगले चुनाव में भाजपा की महाराष्ट्र गति हो जाएगी.

दूसरी तरफ़, राहुल गांधी पर अपनी चुनावी वादों को निभाने का कोई दवाब नहीं होगा, क्योंकि वे सत्ता में नहीं हैं. इस तरह से एक मज़ेदार स्थिति बन जाएगी जिसमें राहुल गांधी जनता के लिए लड़ते हुए संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह दिखेंगे और मोदी का जनविरोधी चेहरा और ज़्यादा उजागर होगा. इसे कहते हैं बिना ज़िम्मेवारी के विश्वसनीयता.

मुझे नहीं मालूम कि सत्ता पाने पर राहुल अपने कितने वादों को ज़मीन पर उतार सकते थे, लेकिन मुझे यह मालूम है कि विपक्ष में बैठ कर राहुल जनता की आंखों में वे सारे ख़्वाब ज़िंदा रख पाएंगे जो उन्होंने चुनावी भाषणों में दिखाए थे. राजनीति एक दिन का खेल नहीं है. हार की जीत इसे ही कहते हैं.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

दिल्ली में पानी का संकट : आप समझते हैं कि सुप्रीम कोर्ट का चिल्लपों आपके लिए है ?

Next Post

चे-ग्वेरा के जन्म दिन पर ‘चे’ को याद करते हुए

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

चे-ग्वेरा के जन्म दिन पर 'चे' को याद करते हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तहजीब मर जाने की कहानी है अयोध्या

August 8, 2020

भद्रजनों की अदाकारियां

February 28, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.