Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

कानूनों से खतरनाक खिलवाड़…दमन का खजाना है यह अन्याय संहिता

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 17, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कानूनों से खतरनाक खिलवाड़...दमन का खजाना है यह अन्याय संहिता
कानूनों से खतरनाक खिलवाड़…दमन का खजाना है यह अन्याय संहिता

अजीत भारती नाम के भक्त को राहुल गांधी के खिलाफ अफवाह फैलाने के लिए कर्नाटक में केस हुआ. यह कांग्रेस सरकार ने किया है. इसके पहले श्याम मीरा सिंह पर असम में केस हुआ था. यह भाजपा सरकार ने किया. अभी लेखक अरुंधति रॉय पर 12-14 साल पहले के किसी बयान पर UAPA लगाने की बात चल रही है.

PMLA कानून तो किसी से कुछ भी बयान लेकर, बड़े बड़े लोगों को जेल डालने के कुख्यात हो ही चुका है. पर इन सबका बाप, भारतीय न्याय संहिता, 15 दिन में लागू होने को है. जिसके कण कण में UAPA, TADA, PMLA रचा बसा है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

न्याय संहिता में पुलिस को इतने अधिकार है, कि जब जिसे चाहे, मिनटों में फ्रेम करके गिरफ्तार कर सकती है. गिरफ्तारी आयरन क्लैड है, और जमानत को, यदि पुलिस न चाहे, तो एकदम अलभ्य कर दिया है. याने कोर्ट भी, पुलिस के सामने अशक्त है.

आजाद समाज का बेसिक फलसफा, राइट टू फ्रीडम है. याने पुराने जमाने के राजा की तरह सरकार जिसे मन आये, काल कोठरी में बन्द नहीं करवा सकती. ऐसा करने का उचित कारण हो, और वह कानून में डिफाइन हो. फिर कानून, अभियुक्त को बचाव का पूरा मौका दे. 100 गुनहगार छूट जाए, एक निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए.

जमानत नॉर्म होना चाहिए, जेल एक्सेप्शन. अपराध, क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को साबित करना है, न कि आरोपी को अपनी निर्दोषता साबित करनी है. जब तक अपराध, बियॉन्ड रीजनेबल डाउट, सिद्ध न हो, सजा नहीं होनी चाहिए. लेकिन मौजूदा दौर में, निचली अदालतों ने बेल देना लगभग बन्द कर दिया है. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ‘बेल पर’ फैसले दे रही हैं.

इंतजार में हवालात, या पुलिस कस्टडी में 50-60 दिन गुजारने वाले शख्स को मिली जमानत भी बेकार है. बिना दोषसिद्धि के सजा है. नई न्याय संहिता, इन एबरेशन को नार्म बनाती है. इसमें आतंकवाद की परिभाषा में जोड़े गए प्रावधान- सड़क पर एक मामूली प्रदर्शन, वहां लगाए नारे, किसी धरने को भी आतंकवाद के दायरे में रखने की सुविधा देते हैं.

वो पुलिस को यह अधिकार देते हैं कि ‘उचित न समझे’ तो केस की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज न करे. याने न्याय के लिए आप थाने की आशा छोड़ दीजिए. हां, पहले भी यह चोरी-छुपे होता था, पर अब अधिकार में है. आगे, पुलिस को गिरफ्तारी के बाद 24 घण्टे में कोर्ट में पेश करने की जरूरत नहीं.

डॉक्टरी मुलाहिजे की जरूरत नहीं. 7 दिन बाद वह एसडीएम से रिमांड बढ़वा सकता है. असल कोर्ट तो 14 दिन में पेश करे. बिना चार्जशीट के 6 माह तक हवालात एक्सटेंन की जा सकती है. दमन का खजाना है यह अन्याय संहिता.

देशभक्त खुश होंगे. अब आएगा मजा. चमचों को जमकर पकड़ा जाएगा, उल्टा लटकाकर पीटेंगे. गद्दारों की खाल में भूसा भरा जायेगा. यस, श्योर. लेकिन याद रखें, ये पावर्स पुलिस को है. याने उन जगहों की पुलिस को भी जहां भाजपा की सरकार नहीं है और आज की डेट में आधे देश में नहीं है. इधर वाले, उधर वालों की जिंदगियां तबाह करेंगे, उधर वाले इधर की. सुरक्षित कोई नहीं.

ये कानून, क़ानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए नहीं बने. राजनीतिक वजहों से बने हैं. विपक्ष की आवाज बन्द करने, और आम नागरिक को टेरराइज करने को बने हैं. बात व्यवस्था की है, तो कानून व्यवस्था और शांति के लिए, अंग्रेजों की बनाई व्यवस्था से बढ़िया कुछ नहीं.

क्योंकि वह हमारे बीच 150 साल पुरानी हो चुकी. वह बार बार मांज कर, चमका कर, कतरब्योंत और सुधार के लंबे कालक्रम से गुजर चुकी है. अंग्रेजों की नहीं, यह हमारी व्यवस्था हो चुकी है. आजाद हिंदुस्तान की 15 संसदों, सरकारों, और हजारों जजों ने लाखों मामलों के फैसलों से, हर सिचुएशन के लिए एक गाइडलाइन बना दी है. इस कानून को सब लोग समझते हैं, स्वीकार करते हैं, फॉलो करते हैं. वकील, पुलिस, अदालतें, समझती हैं.

तो IPC हमारे शरीर मे फिट, और शरीर कानून में फिट हो चुका है. टेलर फिट. अब नए चोले को फिर उतना ही समय लगेगा, परफेक्ट, टेलर फिट होने में. यदि इसका आधा ही समय लगा, या चलो, कि चौथाई या दसवां हिस्सा ही लगा परफेक्ट होने, सेट होने में- तो भी.. पहले 20 साल तो आम लोगों, वकीलों, कोर्ट्स को इससे जूझते, रास्ते और राहतें खोजते लग गए न..

और यह बड़ा वीभत्स दौर होने वाला है. राजनीतिक कटुता, और शुचिता के अभाव में कानूनन बेलगाम पुलिस, किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के कन्ट्रोल में नहीं रहेगी, लिख लीजिए. वह दोनों तरफ को दबाएगी. ताक कर रखेगी, इसकी सरकार में उसको, उसकी सरकार में इसको निपटायेगी.

यह पुलिस राज, व्यवस्था में अंसतोष और विद्रोह को जन्म देगा. और सरकारों को इसका नजला भुगतना पड़ेगा. और फाइनली लोकतन्त्र को गहरा डेंट लगेगा. कानूनों से खिलवाड़ बन्द हो. न्याय संहिता का इमिडीएट रिवीजन होना चाहिए.

  • मनीष सिंह

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

मानसून

Next Post

आग से खेल रहा है G-7

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

आग से खेल रहा है G-7

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्राह्मणवाद का नया चोला हिन्दू धर्म ?

January 6, 2019

…ये दोगलाई कैसे एक्सेप्ट करूं ?

December 15, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.