Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

ढक्कन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बोतल का ढक्कन बहुत मामूली चीज है
खोने पर हम इसे खोजते जरूर हैं

लेकिन इसके लिए अपना कोई काम नहीं रोकते
मामूली से मामूली काम भी नहीं
जैसे बिस्तर पर उल्टी पड़ी तकिया को सीधा करना

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

जल्दी ही हम इसे भूल भी जाते हैं
और किसी कोने में पड़ी बोतल,
ढक्कन के इंतजार में मुंह खोले पड़ी रहती है

लेकिन कभी कभी ढक्कन का खोना
इतना मामूली नहीं होता

पति के चिल्लाने पर
पूरा घर थर्रा जाता है
बच्चे और पत्नी ढक्कन ढूंढने में इस तरह लग जाते हैं
मानो वह ढक्कन ही उन्हें जीवनदान दे सकता है

ढक्कन का खोना
पति के लिए भी मामूली बात है
लेकिन उसे लगता है
कल को कुछ और खो गया तो ?

इसकी कल्पना उसके गुस्से को और बढ़ा देती
वह चिल्लाता –
‘सब मिलकर एक ढक्कन भी नहीं ढूंढ पा रहे’

बच्चों के सहमे चेहरों को देख कर
पत्नी थोड़ा साहस करती है-
‘ढक्कन ही तो हैं
बाद में खोज दूंगी
अभी आप खाना खा लीजिए’

घर के तनाव को इस तरह कम करने की
पत्नी की कोशिश
पति को अपनी अवहेलना लगती

पति ने खाना उठाकर फेक दिया
तनाव फिर उसी स्तर पर

बच्चों का कलेजा उनके मुंह में आ गया

पत्नी से नहीं रहा गया

‘खाने से क्या दुश्मनी
ढक्कन ही तो खोया है’

‘ढक्कन ही तो खोया है ?’

पति के उन्मादी गुस्से ने ढक्कन को
जो अहमियत बख्शी थी
उसे पंचर करने और

भारी तनाव की चादर में सुराख करने की
पत्नी की यह कोशिश
उसे अपनी तौहीन लगी

और उसका हाथ उठ गया

पत्नी चीख पड़ी
बच्चे एक दूसरे को पकड़ कर कांपते हुए रोने लगे

आज भी जब मैं किसी लावारिस ढक्कन को देखता हूं
तो सिहर जाता हूं.

न जाने कौन से बच्चे कांपे होंगे,
न जाने कौन सी स्त्री चीखी होगी.

(एक सत्य घटना पर आधारित कविता)

  • मनीष आज़ाद 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

‘ चुनावों का बहिष्कार करो ! ‘ नारे का अंतर्राष्ट्रीय महत्व

Next Post

चारों देशों की कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा – साम्राज्यवाद के पाले पोसे रक्तपिपासु नेतन्याहू के हमलों को रोको !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
कविताएं

आखिरी सलाम…

by ROHIT SHARMA
June 2, 2025
Next Post

चारों देशों की कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा - साम्राज्यवाद के पाले पोसे रक्तपिपासु नेतन्याहू के हमलों को रोको !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

समान नागरिक संहिता : भई गति सांप छछूंदर केरी !

June 28, 2023

न्यूनतम समर्थन मूल्य का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 18, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.