Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

छात्र आन्दोलन को कुचलने के लिए नेताओं की तलाश में डबल इंजन की सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 29, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छात्र आन्दोलन को कुचलने के लिए नेताओं की तलाश में डबल इंजन की सरकार

बिहार के पटना से उभरा स्वतःस्फूर्त छात्र आन्दोलन ने जितनी तेजी से केन्द्र की सत्ता की चूलें हिला दी, वह भारत की मोदी सरकार के लिए उतना ही स्तब्धकारी है. अमुमन ऐसी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी. किसान आन्दोलन के बाद पहली बार इस नेतृत्वविहीन छात्र आन्दोलन ने मोदी सरकार को पीछे हटने पर बाध्य किया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

देशद्रोही मोदी सरकार और गैंग, जो लगातार देश के तमाम संसाधनों को अंबादानी के चरणों में माटी के मोल डाल रही है, वह बिहार के छात्र आन्दोलन से निपटने के लिए छात्रों के नेताओं की तलाश में जुट गई. उसे जब कोई नेता नहीं मिला तब उसने पटना में रहे कोचिंग माफिया, जो छात्रों से कोचिंग क्लास के नाम पर तगड़ी फीस वसूलता है, को ही यह भ्रष्ट और बेहाई सरकार ने नेता घोषित कर दिया.

छात्रों को भड़काने के आरोप में खान सर के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज किया गया. पटना के पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों के बयान के आधार पर खान सर समेत एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर पर हिंसा भड़काने और साजिश करने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस की मानें तो प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए किशन कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार और विक्रम कुमार ने इस बात को कबूल किया है कि खान सर समेत अन्य ने छात्रों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था…..!
इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
इसी बयान के आधार पर पटना के विभिन्न कोचिंग संचालकों और अज्ञात तीन-चार सौ लोगों को षड्यंत्र के तहत नाजायज मजमा बनाकर सड़क मार्ग को बाधित करने, दण्डाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपमानित करने, तोड़फोड़ करने और यातायात व लोकमार्ग को बाधित करने आदि के आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा- 147/ 148/ 149/ 151/ 152/ 186/ 187/ 188/ 323/ 332/ 353/ 504/ 506/ 120 (B) के अंतर्गत आरोपित किया गया है.

पंकज मिश्रा कहते हैं वो आंदोलन करने कमरा लेकर नही रह रहे थे | वो तैयारी करने गए थे , अपने अच्छे दिनों के लिये जो आप नही दे सके | जो बरसों बरस तैयारी करते बच्चो का दुःख नही समझ सकता उससे ज्यादा क्रूर कोई नही हो सकता | इन्हें कभी इस बात के लिए मत कोसिये कि यह किसे वोट देते थे या कैसे व्हट्सएप फॉरवर्ड करते थे | इस महाझूठ की सुनामी से बिरले ही बच पाएं है | यह भी उंस हवा में उड़ गए तो क्या हुआ …. बचे तो आपके बाप चचा और ताऊ भी नही , आपकी मम्मी और मामी भी नही ….
लेकिन एक सच तो है कि बाप से पैसा मंगवाने से पहले ये सौ बार सोचते है | किसी परीक्षा का pre या mains नही निकलता तो यह उसी तरह दुखी होते है कि जैसे कोई घर मे मर गया हो .. ये हीटर पर जब दाल में दो आलू उबाल कर दाल भात चोखा बना कर खाते है तो इन्हें भी मां के हाथ में खाने की खूब याद आती होगी |
एक सिनेमा देख लेते है तो भीतर साथ ही एक गिल्ट में भी जीने लगते है कि अब आगे कहाँ कटौती करनी है |एक प्रिंट आउट का पैसा छाती पर बोझ की तरह लगता है | यह जेब से जब रुपया मीस कर निकालने के बाद बन मक्खन खाते है तो कमरे पर जाकर फिर से गिनते है कि कितना बचा | मकान मालिक से आंखें चुराते , मां बाप , गांव जंवार के लोगो से आंखें चुरास्ते ये बडी मजबूरी में सर उठाते है …..
और जब सर उठा के नौकरी के लिए आवाज़ उठाते है तो उस आवाज़ के साथ इस कथित लोकतंत्र में कैसा सुलूक होता है ये पटना से प्रयागराज तक की सड़कों हॉस्टल की दीवारों पर छपा हुआ है | दीवार पर लिखी इबारतों को पढिये , ये झूठ नही बोलती , ये सच दिखाती है | इस मुल्क को सच का सामना करना आज नही तो कल सीखना ही होगा | यह जितनी जल्दी हो जाये उतना अच्छा है |

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

धर्म और जाति पर गौरव और नफ़रत की राजनीति की सज़ा सबको मिलेगी

Next Post

हिंदुत्व की ‘पुनर्प्रतिष्ठा’ और रोजगार सृजन एक साथ नहीं कर सकते

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

हिंदुत्व की 'पुनर्प्रतिष्ठा' और रोजगार सृजन एक साथ नहीं कर सकते

Recommended

निरंजन टाकले का विस्फोटक खुलासा: संघ के आंतकवादी चाल-चरित्र, मालेगांव और समझौता बम ब्लास्ट

May 31, 2023

इस देश के लोकतंत्र और न्यायतंत्र की परीक्षा

January 18, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.