Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

‘‘फकीर’’ मोदी: देश को लूट कर कबाड़ में बदल डाला

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 22, 2018
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

‘‘फकीर’’ मोदी: देश को लूट कर कबाड़ में बदल डाला

“फकीर” मोदी

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा करते हुए देशवासियों को लुभावने सपने दिखाते हुए कहा था कि वह उसे 50 दिन के बाद सपनों का भारत लाकर उसके हाथ में दे देगा. ‘सपनों के भारत’ के इस जुमलों में फंसकर देश के डेढ़ सौ से अधिक लोग बैंकों की लाईन में लगकर मर गये पर नोटबंदी के तकरीबन डेढ़ साल बाद भी किसी को सपने का भारत नहीं दिखा. आज देश भर में बरोजगारों की लम्बी लाईनें, मरता हुआ किसान, सीमा पर गोलियां खाता जवान, भूख से मरती बच्ची और बलात्कारियों के हवस का शिकार बनती छोटी-छोटी बच्चियां पूछ रही है कि वह सपनों का भारत कहां है, जिसकी सपने मोदी ने देश के लोगों की आंखों में जगाया था ?

आज मोदी के पास इसका कोई जवाब नहीं है. यह सब जुमला था और देश के 150 से अधिक लोग इसी जुमलों में फंसकर अपनी जान दे दी. नोटबंदी की विभीषिका को झेलता यह देश आज भी सवाल पूछ रहा है और रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया आज भी नोटबंदी के बाद जमा हुए नोटों की गिनती कर रहा है. आज देशवासियों के सामने खाली खजाने का आलम यह है कि लोग कैशों की आपूर्ति के लिए आज भी लाईनों में लग रहे हैं और सरकार कैशलेस कंट्री – डिजिटल इंडिया – बनाने के नाम पर लोगों को मूर्ख बना रही हैं.

यह आज की तल्ख सच्चाई है कि नोटबंदी के बाद देश के बैंकों में सबसे ज्यादा जाली नोट मिले हैं. खुद बैंकों द्वारा भी जाली नोटों को जारी करने की खबरें आ रही है. वहीं बैंकों में संदिग्ध लेन-देन में 480 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है. वित्त मंत्रालय के नीचे काम करने वाली फाईनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) ने मोदी सरकार के नोटबंदी के बाद रिपोर्ट जारी किया है. यह संस्था देश में होने वाले संदिग्ध बैंकिंग लेन-देन पर नजर रखती है. इस संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सरकारी, निजी क्षेत्रों के अलावा सहकारी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों में सामूहिक रूप से 480 प्रतिशत से अधिक संदिग्ध लेन-देन हुए हैं. वर्ष 2016-17 में कुल मिलाकर 4.73 लाख से भी अधिक संदिग्ध लेन-देन के बारे में बैंकों ने इस संस्था को सूचित किया है.

इस रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 में एफआईयू को बैंकों और अन्य वित्तीय ईकाइयों से संदिग्ध लेन-देन की 4.73 लाख से अधिक की जानकारी पिछले वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले चार गुना अधिक है. वर्ष 2015-16 में कुल 1.05 लाख संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी. इन संदिग्ध लेन-देन के मामले ही नहीं वरन् नोटबंदी के बाद तो नकली नोटों के आवाजाही में भी बेहिसाब बढ़ोतरी हो गई. नकली नोटों के मामले में वित्तीय वर्ष 2016-17 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वित्त वर्ष 2015-2016 में देश में नकली नोटों की संख्या 4.10 लाख थी जो इस साल 3.22 लाख की बढ़ोतरी के साथ 7.33 लाख पर पहुंच गई है, जो बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा है.

नोटबंदी की महाआपदा की शुरूआत ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सपनों की भारत की जगह जाली नोटों और संदिग्ध लेन-देन में जहां बेहिसाब बढ़ोतरी हुई वहीं कैश लेने-देन की जगह कैशलेस बनाने के लिए डिजिटल इंडिया का नारा देने हेतु दिया था, परन्तु नोटबंदी के डेढ़ साल बाद आज देश में कैश का प्रवाह नोटबंदी के पहले से भी ज्यादा हो गया है, इसके बाद भी देश में कैश की जरूरत पूरा नहीं हो पा रहा है. पूरे देश में कैश के लिए हाहाकार मचा हुआ है. एटीएम और बैंकों से नगद राशि नहीं मिल पा रहा है. संभवतया देश की अर्थव्यवस्था दिवालिया के कगार पर आ खड़ी हुई है.

मोदी की नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो गया है. लाखों करोड़ रूपये देश से लूट कर विदेशों में सेटल किये जा रहे हैं. कौन जाने, देश का प्रधानमंत्री मोदी भी लाखों करोड़ लूटकर विदेशों में कहीं सेट कर दिये होंगे, तभी तो अपने कार्यकाल का अधिकांश वक्त विदेशों में राजसी ठाठ के साथ बीता रहे हैं और अपनी व्यवस्था कर रहे हैं. आखिर नरेन्द्र मोदी अपनी सभा में यूं ही नहीं कहे थे, ‘‘मैं तो फकीर हूं, झोला उठाकर कहीं भी चल दूंगा.’’

Read Also –

देश किस ओर ?
देश की अर्थव्यवस्था और जनता
नोटबंदी : झूठे वादों का पिटारा

Previous Post

बलात्कार भाजपा की संस्कृति है

Next Post

डाॅक्टर काफील खान का जेल से लिखा मार्मिक पत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

डाॅक्टर काफील खान का जेल से लिखा मार्मिक पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिटलर के ‘समग्र राज्य’ की अवधारणा पर चलती मोदी सरकार

November 23, 2022

आदमखोर

June 19, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.