Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

स्वतंत्रता सेनानी नवाब वज़ीर अली ख़ान, जिसे इतिहास के पन्नों में दफ़न कर दिया

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 1, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्वतंत्रता सेनानी नवाब वज़ीर अली ख़ान, जिसे इतिहास के पन्नों में दफ़न कर दिया

जब भी हिंदुस्तान में गुलाम भारत में अंग्रेजों के खिलाफ पहले क्रांति की बात होती है तो एकाएक ही हमारे जेहन में 1857 या उसके आस-पास के सालों की तस्वीर उभरने लगती है, पर शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि 1857 से भी 58 साल पहले 1799 में नवाब वज़ीर अली ख़ान ने अंग्रेजों के खिलाफ बनारस से ही बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था. हालांकि इतिहास के साथ हुए छेड़छाड़ से ये तारीख हमारी आने वाली नस्लों को शायद ही पढने को मिले या जान बुझ के इसे इतिहास के पन्नों से मिटा दिया गया है, पर उन शहीदों के खून के कतरे और कुछ खुद्दार लोग इसे क़ुरबानी को आज तक याद किये हुए हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इस बगावत की शुरुआत होती है 21 जनवरी 1799 से, जब अंग्रेजों ने नवाब असफ-उद-दौला के दत्तक पुत्र नवाब वजीर अली खान पर धोखे का इल्जाम लगाकर उन्हें गद्दी से हटाकर बनारस भेज दिया. वजीर अली के जगह पर उनके चाचा सआदत अली खान को अवध का अगला नवाब चुना गया और वजीर अली को रामनगर में नजरबंद कर दिया गया. उन्हें अंग्रेज पेंसन के तौर पे डेढ़ लाख रुपये सलाना दिया जाता रहा तथा तत्कालीन गवर्नर जनरल सर जॉन शोर ने हुक्म दिया की वजीर अली को कही घुमने या किसी से मिलने से ना रोका जाये. 18 साल की उम्र में ही झूठे इल्जाम के बुनियाद पर तख़्त छीन जाने के बुनियाद पे वजीर अली को अंग्रेजों से नफरत हो गयी थी और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करने का मन ही मन कसम खायी.

इस बीच अंग्रेजों का अगला हुक्म आया, जिसमें उन्हें बनारस से ब्रिटिश मुख्यालय कोलकाता भेजने को कहा गया. इस बात ने वजीर अली की नफरत के आग को और भड़का दी और उन्होंने अपने वफादार सिपहसालारों इज्जत अली और वारिस अली को बुलावा भेजा और गुपचुप तरीके से 200 सिपाहियों का लश्कर भी तैयार कर लिया.

14 जनवरी 1799 को इस जंग का आगाज हो गया. वजीर अली ने खुद को बनारस से हटाने के फैसले के खिलाफ तत्कालीन कमांडर जार्ज फ्रेडरिक चेरी से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की. इस पर चेरी ने हामी भर दी. वजीर अली अपने सिपहसालार इज्जत अली और वारीस अली के साथ चेरी के मिंट हाउस स्थित घर पे अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे. बातचीत के दौरान ही उन्होंने हमला बोल दिया. नवाब की फ़ौज जो पहले से तैयार थी, उसने कमांडर कैंप को घेरकर संतरियों को कब्जे में ले लिया.

बागियों ने कमांडर चेरी, कैप्टन कानवे, रोबर्ट ग्राहम, कैप्टन ग्रेग इवांस सहित सात अंग्रेज सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया. सिर पर खून इस कदर सवार था कि बागियों ने उस पुरे कैंप का ही सफाया करने की ठान ली. कमांडर के घर से कुछ दूर नदेसर क्षेत्र में तत्कालीन मजिस्ट्रेट एम. डेविस का घर था, बागियों ने यहां भी हमला कर दिया और कई संतरियों को मार डाला. पत्नी, बच्चों और दो नौकरों को डेविस ने छत पे छिपा दिया और बागियों से लड़ने के लिए खुद बाहर आ गया.

छत पर जाने वाले सीढी के पीछे बैठकर डेविस ने बागियों को काफी देर तक रोके रखा. ब्रिटिश के बगावत की खबर आग की तरह फ़ैल गयी और मजिस्ट्रेट को बचाने के लिए ब्रिटिश फ़ौज नदेसर पहुंच गयी. हालांकि फिर बागियों को पीछे हटना पड़ा और इन वक्तों में नवाब के साथ और भी हजारों बागी जुड़ गए.

नवाब के बगावत को कुचलने के लिए कोलकाता से जेनेरल अर्सकिन को फ़ौज लेकर बनारस आना पड़ गया. अर्सकिन के भारी फ़ौज के आगे बागी टिक नही पाए. सैकड़ो लोग मारे गये. बचने का कोई रास्ता ना देख सबने आपसी सहमती से वहां से निकल जाने की योजना बनाई. वजीर अली भी जान बचाते-बचाते राजस्थान के बुटवल पहुंचे. तब जयपुर के तत्कालीन अंग्रेज परस्त राजा ने उन्हे अपने यहां ठहरने की दावत दी.

नवाब के साथ धोखा करके उसने 1799 में वजीर अली को अंग्रेजों के हवाले कर दिया. अंग्रेजों ने वजीर अली को कोलकाता के फोर्ट विलियम जेल भेज दिया. 17 साल जेल में गुजारने के बाद 1817 में नवाब की जेल में ही मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल के कैसिया बागान में आज भी वजीर अली की कब्र मौजूद है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मुल्क की मुस्तकबिल का सवाल रह गया है

Next Post

ट्रू-कॉलर : बैंक ओटीपी तक की गोपनीय जानकारी में सेंध

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

ट्रू-कॉलर : बैंक ओटीपी तक की गोपनीय जानकारी में सेंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यह आदिवासियों के संसाधनों को छीनने का युद्ध है – हिमांशु कुमार

July 19, 2022

न्यायपालिका की अंतरात्मा ???

February 15, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.