Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

गैर-राजनैतिक व्यक्ति घोर राजनैतिक स्वार्थी, चालाक और डरपोक व्यक्ति हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 11, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गैर-राजनैतिक व्यक्ति घोर राजनैतिक स्वार्थी, चालाक और डरपोक व्यक्ति हैं

हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, गांधीवादी कार्यकर्त्ता

आप का कहना है कि आप कोई राजनैतिक व्यक्ति नहीं हैं. आप के लिए सभी पार्टियां एक जैसी हैं और आप एक अराजनैतिक व्यक्ति हैं लेकिन आप देशप्रेमी हैं. आप सरकार का समर्थन करते हैं. आप अपनी सेना और पुलिस का भी पूरा समर्थन करते हैं. आप दलितों पर होने वाले अन्याय से इसलिए प्रभावित नहीं होते क्योंकि आप जात-पात को नहीं मानते. आप आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा पर इसलिए ध्यान नहीं देते क्योंकि आदिवासी नक्सलवादियों को समर्थन देते हैं, इसलिए पुलिस उन्हें मारती है. आपको मुसलमानों के साथ होने वाले अन्याय से कोई परेशानी इसलिए नहीं होती क्योंकि आप साम्प्रदायिक भी नहीं हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

आपका कहना है कि आप गैर-राजनैतिक व्यक्ति है. आपको राजनीति में कोई रुची नहीं है लेकिन आप असल में झूठ बोल रहे हैं. आपका यह कहना कि आपकी कोई राजनीति नहीं है. यही आपकी सबसे बड़ी राजनीति है. असल में आपको राजनीति में भाग लेनी की ज़रूरत इसलिए नहीं है क्योंकि राजनीति इस समय देश में जो कुछ कर रही है, आप उसके कारण बड़े आराम मे हैं. ध्यान से देखिये अपने आप को.

आपके पास एक नौकरी है. आप एक मजदूर या किसान से कई गुना कम काम करते हैं लेकिन आपको कई गुना ज़्यादा रूपये मिलते हैं. आपकी बिजली के लिए आदिवासी का घर तोडा जाता है. आपके मकान में लगे सीमेंट के लिए कई गाँव के लोग अस्थमा से खांस कर दम तोड़ते हैं. आपके लोहे के लिए कई नदियाँ लाल गाद से भर जाती है, उसमें फंस कर कई हज़ार जानवर मर जाते हैं. कई किसान बरबाद हो जाते हैं. आपके घर में लगे दरवाजों और फर्नीचर के लिए कितने ही जंगल काट डाले गए. विरोध करने वाले आदिवासी परिवारों को जेलों में ठूंस दिया गया. आप जिस कंपनी में काम करते हैं, उसके लिए कच्चे माल के लिए कितने ही लोगों की ज़मीनों को छीनने के लिए पुलिस नें विरोध करने वाली आदिवासी महिलाओं से बलात्कार किया और आप कहते हैं कि आप गैर-राजनैतिक हैं ?

झूठ सरासर झूठ, इस सब अन्याय होते हुए चुपचाप देखते रहना ही आपकी राजनीति है. आपकी राजनीती यह है कि जब तक आप खुद मजे उड़ा रहे हैं, तब तक आप चाहते हैं कि सब कुछ ऐसे ही चलता रहे लेकिन मजा उड़ने वाला आपका वर्ग बहुत छोटा है.

देश में ज्यादातर लोग वह है जो तकलीफ में है. जो तकलीफ में हैं वो चाहते है कि सब कुछ बदल जाए इसलिए ये लोग हड़ताल करते हैं. यह लोग लाइन में लग कर वोट डालते हैं. इस उम्मीद में कि शायद इस दफा कुछ बदल जाएगा. यही लोग हैं जो आदिवासी इलाकों में रैली करते हैं और पुलिस की गोलियों से मारे जाते हैं, जिनके मर जाने की खबर छापने के लिए आपके अखबारों को एक कोना भी नहीं मिलता. आप फिल्म ऐक्ट्रेस की नयी ड्रेस की पूरे पेज़ की फोटो देखते हैं. आप मुंह बिचका कर कहते हैं, ‘आई हेट पालिटिक्स.’

नहीं,आप पालिटिक्स से हेट नहीं करते. आप हकीकत से हेट करते हैं. आप इंसाफ का साथ देने से ड़रते हैं. आप सोचते हैं कि सही के हक़ में आवाज़ उठाऐंगे तो आपके संगी साथी, चोपड़ा, शर्मा पांडे अग्गरवाल साब, हंसी उडायेंगे और बोलेंगे कि पागल हो गए हो,या कम्युनिस्ट बन रहे हो क्या ? या कहेंगे कि नक्सलवादी बन रहे हो क्या ?

आप सोचते हैं कि कहीं सरकार या पुलिस नाराज़ ना हो जाए ? कहीं आपके बेटे बेटी की जाब पर कोई आंच ना आ जाए ? कहीं पुलिस आपके दरवाजे तक ना आ जाए, तो जनाब आपकी राजनीति, खुद की हैसियत, सुख सुविधा और रुतबा को बचाए रखने की राजनीति है. आप गैर राजनैतिक बिलकुल भी नहीं हैं लेकिन आप जैसों के लिए ही दिनकर नें बहुत पहले लिखा था, ‘ जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध .’ आपका तटस्थ होना ही आपकी चालकी से भरी राजनीति है.

ठीक इसी मुद्दे पर भगत सिंह ने वाइसराय को खत लिख कर कहा था कि ‘हम मानते हैं हम एक युद्ध में शामिल हैं, लेकिन यह युद्ध आपने शुरू किया है. आपकी पुलिस आपकी सेना रोज़ गरीबों की ज़मीनों और जीवन के साधनों पर हमला करके उन्हें छीन रही है. इस युद्ध में आपकी पूरी सरकारी मशीनरी, आपकी सेनाएं, हथियारों के भारी ज़खीरे शामिल हैं.आपने जनता के विरुद्ध एक युद्ध छेड़ा हुआ है. हम तो सिर्फ जनता के ऊपर छेड़े गए आपके इस युद्ध का जवाब दे रहे हैं इसलिए आप हमें युद्ध बंदी मानिये और हमें फांसी देने की बजाय हमें गोली से उड़ा दीजिए.’

आज भी एक युद्ध चल रहा है. भारतीय राज्य के सशस्त्र दस्ते आदिवासी इलाकों में जनता के विरुद्ध एक युद्ध कर रहे हैं. आपके फेवरिट उद्योगपतियों के कारखानों के लिए लोहा, कोयला, सोना, पानी, ज़मीनें, जंगल पर कब्जा करने के लिए, आपके फेवरिट नेता फौजों को देश के किसानों, आदिवासियों को मार कर ज़मीनों पर कब्ज़ा करने का हुक्म दे रहे हैं.

आपके फेवरिट सुपर स्टार इस युद्ध से आपका ध्यान हटाने के लिए आपका दिल बहला रहे हैं,  ठीक इसी समय आपके फर्ज़ी धर्मगुरु आपको मन की शांती के झूठे नुस्खे दे रहे हैं. आपके पुरस्कार लोलुप कवि और साहित्यकार फर्ज़ी और मनगढंत विषयों पर खोखला साहित्य का कचरा आपको परोस रहे हैं और आप कहते हैं आपको इस अब से कोई लेना देना नहीं है. आप कहते है कि आप गैर-राजनैतिक हैं. बिलकुल झूठ. आप घोर राजनैतिक स्वार्थी, चालाक और डरपोक व्यक्ति हैं.

Read Also –

रैमन मेग्सेसे अवॉर्ड में रविश कुमार का शानदार भाषण
भारतीय अर्थव्यवस्था पर दो बातें मेरी भी
संघीय ढांचे वाले भारत से राजतंत्रीय ढांचे की ओर लौटता भारत
लोकतंत्र का मतलब है बराबरी 

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

मोदी ने इसरो को तमाशा बना दिया

Next Post

शोषित-पीड़ित व उसी वर्ग के बुद्धिजीवी अपनी ही मुक्ति के विचारधारा समाजवाद से घृणा क्यों करते हैं  ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

शोषित-पीड़ित व उसी वर्ग के बुद्धिजीवी अपनी ही मुक्ति के विचारधारा समाजवाद से घृणा क्यों करते हैं  ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कॉमरेड जीसस को लाल सलाम !

December 31, 2024

मंटो के जन्मदिन पर एक प्रेम कहानी – ‘बादशाहत का खात्मा’

June 5, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.