Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

गालीबाजों के मुखिया मोदी का सोशल मीडिया पर “ज्ञान”

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 30, 2018
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गालीबाजों के मुखिया मोदी का सोशल मीडिया पर "ज्ञान"

सोशल मीडिया पर गालीबाज गुंडों को फॉलो करने वाले प्रधानमंत्री, जो भाजपा के प्रचारमंत्री बन गये हैं, सोशल मीडिया की निर्बंध स्वतंत्रता पर एक बार फिर अपना गलाफाड़ भाषण ज्ञान झाड़ा है. हत्यारों, बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों, साम्प्रदायिक दंगाई जब लोगों को अपना ज्ञान झाड़ने लगें, तब समाज को जरूर सोचना चाहिए क्योंकि समाज के जागरूक हिस्से की ओर से मिल रही चुनौतियां उनके परेशानी का सबब बनने लगा होगा.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे-सीधे देश के मुख्य समाचार एजेंसियों, न्यूज चैनलों आदि को या तो खरीद लिया है अथवा उसे डरा-धमका रखा है, जिस कारण देश का चौथा खंभा कहलाने वाला हमारे देश की पत्रकारिता आज दुनिया भर में कलंकित हो चुका है. डरा हुआ भ्रष्ट मीडिया आज मोदी और भाजपा का भोंपू बनकर रह गया है, फर्जी न्यूज और अफवाह फैलाने का सबसे बड़ा औजार.

वक्त के ऐसे दौर में सच्ची समाचारों और आम जनता की अवाज को उठाने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बनकर उभरा है सोशल मीडिया, जिसे नियंत्रित करने के लिए मोदी सरकार ने अथक प्रयत्न किया है, परन्तु इंटरनेट की निर्बंध स्वतंत्रता पर पहरा बिठाना अब तक मोदी सरकार के औकात से बाहर ही साबित हुआ है. आज जब सारे मुख्य धारा की मीडिया या तो बिक चुके हैं, दलाल बन गये हैं या डरा दिये गये हैं तब सोशल मीडिया ही आम जनता की सच्ची आवाज बनकर उभरा है और सच्चे पत्रकारों के सच्ची बातों को सहारा देने का भी एक सशक्त माध्यम बन गया है. यही कारण है कि अब सच्चे और ईमानदार पत्रकार भी जब मुख्य धारा की मीडिया से मक्खी की तरह निकाल फेंके जाते हैं, तब वे अपना बचाव सोशल मीडिया के ही माध्यम से करते हैं.

आये दिन मोदी और भाजपा सरकार के पाखंडों और जनविरोधी नीतियों का सबसे सटीक विश्लेषण सोशल मीडिया पर ही होता है. यही कारण है मोदी सरकार सोशल मीडिया की निष्पक्षता और बेलाग टिपण्णी से खौफजदा हो गई है. यही कारण है कि सोशल मीडिया की ताकत को कमजोर और बदनाम करने के लिए मोदी सरकार के प्रत्यक्ष निगरानी में देश के खजाने से हजारों करोड़ रूपये पानी की तरह बहा कर सोशल मीडिया पर गुंडों की फौज को बिठा दिया, जो चुन-चुनकर सोशल मीडिया पर मौजूद बुद्धिजीवियों को निशाना बनाना शुरू किया और गंदी गालियों के अतिरिक्त जान से मारने तक की धमकी देन लगा. पुलिसों की मदद से उन विरोध करने वाले लोगों को उठाया जाने लगा. परन्तु गुंडों और हत्यारों की यह फौज और उसके सरगना सोशल मीडिया को बदनाम करने की मुहिम में खुद ही बदनाम हो गये और इस कठघरों में खुद मोदी आ खड़ा हुआ.

आज देश के सामने यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि दंगाई-हत्यारे मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश को दुनिया भर में बदनाम कर दिया है. देश की अर्थव्यवस्था को रसातल में पहुंचा आई यह झूठा-मक्कार और गुंडों की सरकार ने देश में केवल असामाजिक कामों को ही बढाया है. ऋण की भार से मरते किसान, बेरोजगार नौजवान, बलत्कृत होती छोटी-छोटी बच्चियां, गौरक्षा के नाम पर मारे जाते गरीब-असहाय लोग, अपनी ही जमीन से बेदखल होते आदिवासी और क्रूर पुलिस के हाथों मारे जाते उनके बेटे-बेटियों की ब्यथा-कथा आज आये दिन की बात हो गई है, जिसे मोदी सरकार खुद बढ़ावा दे रही है और बजाप्ता इस काम में उसके मंत्री-विधायक की हिस्सेदारी होती है. ऐसे में उसके खरीदे या डराये जा चुके दलाल मीडिया भला क्यों कर सवाल उठाये ?

ऐसे ही वक्त में जब सोशल मीडिया पर लोगों की मुखर आवाज गूंजने लगी है तब गैर-जिम्मेदार मोदी लोगों को जिम्मेदारी का नसीहत दे रहे हैं, जो यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मोदी सोशल मीडिया के माध्यम से उठ रहे सवालों से खौफजदा है. वह देश के जागरूक जनता से डरा हुआ है और अब उसे सीधे-सीधे धमका रहा है. सोशल मीडिया पर बिठाये मोदी के गुंडा की जमात जब असफल हो गया तब मोदी खुद हाथ और आंखें नचाते हुए सामने आ गया है.

यह कहना नहीं होगा है कि मोदी प्रधानमंत्री के पद, मर्यादा और ताकत का इस्तेमाल गुंडों, बलात्कारियों, दंगाइयों के हिफाजत में कर रहा है ताकि देश की न्यायप्रिय जनता डरकर सवाल उठाना बंद कर दें और खुद को उसके गुंडों के सामने डाल दें ताकि वह गुंडा उनके धन-आबरू को बेरोकटोक लूट सके. परन्तु वीर धरा वसुंधरा इतनी निर्बल नहीं है कि मामूली गुंडों और उसके सरगना के सामने खुद को बिछा दें.

Read Also –

कलंक कथाः राष्ट्रभक्तों का पत्र मोदी के नाम
सोशल मीडिया की जनवादी व्यापकता मुख्यधारा की मीडिया पर करारा तमाचा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

[ प्रतिभा एक डायरी ब्लॉग वेबसाईट है, जो अन्तराष्ट्रीय और स्थानीय दोनों ही स्तरों पर घट रही विभिन्न राजनैतिक घटनाओं पर अपना स्टैंड लेती है. प्रतिभा एक डायरी यह मानती है कि किसी भी घटित राजनैतिक घटनाओं का स्वरूप अन्तराष्ट्रीय होता है, और उसे समझने के लिए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखना जरूरी है. प्रतिभा एक डायरी किसी भी रूप में निष्पक्ष साईट नहीं है. हम हमेशा ही देश की बहुतायत दुःखी, उत्पीड़ित, दलित, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हैं और उनकी पक्षधारिता की खुली घोषणा करते हैं. ]

Previous Post

उद्योगपतियों का रखैल मोदी सरकार का अघोषित आपातकाल

Next Post

पेट्रोलियम बना जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का यंत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

पेट्रोलियम बना जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का यंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आरएसएस का बाबरी कांड – एक विश्लेषण

August 14, 2020

चूज योर हीरोज, केयरफुली…

October 24, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.