Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अपराध खत्म करने के नाम पर जब सरकार ही कराने लगी फर्जी मुठभेड़

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 13, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ की सरकार अपराधियों के सफाए पर जोरशोर से काम कर रही है। प्रदेश में अक्सर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रहती है। इसी तरह बाराबंकी मुठभेड़ में पुलिस ने जहां इसे मुठभेड़ दिखाकर अपनी पीठ थपथपाई वहीं, एक घायल अपराधी ने अपने आप को साथियों सहित तीन दिन पूर्व ही गिरफ्तार बता कर सनसनी फैला दी.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

अपराध खत्म करने का सबसे सही तरीका यह होता है कि ‘अपराधियों’ को खत्म कर दो. ऐसा लगता है कि आर्थिक निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को ‘सुरक्षित’ बनाने के मकसद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यही फार्मूला अपना लिया है. उत्तर प्रदेश निवेश समिट शुरू होने के दस दिन पहले से उस दिन तक चार मुठभेड़ हुए थे. इस सम्मेलन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसमें 18 केंद्रीय मंत्रियों और काॅरपोरेट जगत के बड़े लोगों ने शिरकत की. प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए कुल मुठभेड़ों की संख्या जनवरी तक 921 थी. इनमें 33 लोग मारे गए हैं. इन मौतों की बड़ी संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नवंबर महीने में नोटिस भेजा था. लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक जवाब नहीं दिया. 

ऐसा नहीं है कि जो उत्तर प्रदेश में हो रहा है, वह पहले कहीं और नहीं हुआ. महाराष्ट्र में 1982 से 2003 के बीच अपराधी माने जाने वाले ऐसे 1,200 लोगों को मारा गया. जिन पुलिसवालों ने बड़ी संख्या में ऐसे अपराधियों को मारा उन्हें शाबासी मिली और उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ बताया गया. इन लोगों पर फिल्में भी बनीं. जब मानवाधिकार समूहों ने इस पर सवाल उठाना शुरू किया और यह तर्क दिया कि हर आरोपी को अपने बचाव का वाजिब हक है तब जाकर इनमें से कुछ पुलिसवालों को जवाब देना पड़ा. कुछ को सजा मिली लेकिन अधिकांश बच गए. ऐसे ही एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को 2009 में सस्पेंड किया गया था. 2013 में वे बरी भी हो गए. वे साफ कहते हैं, ‘अपराधी कचरा हैं और मैं इसे साफ करने वाला हूं.’ उन्हें 104 एनकाउंटर मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है.

उत्तर प्रदेश पुलिस को इस काम के लिए मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर समर्थन करते दिखते हैं. योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक तौर पर कहा है, ‘उत्तर प्रदेश की पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी. पिछली सरकार के उलट मैंने सुरक्षा बलों को अपराधियों से हर तरह से निपटने की खुली छूट दे दी है.’ अल्पसंख्यकों और हाशिये के लोगों के प्रति असंवेदनशीलता के लिए कुख्यात पुलिस को इस तरह की छूट दिया जाना चिंताजनक है. अगर पुलिस किसी को पहले ही मार देगी तो यह कैसे सिद्ध होगा कि वह कसूरवार था? किसी को मार देना कानून और न्याय व्यवस्था की खिल्ली उड़ाने वाला है. किसी व्यक्ति ने अपराध को अंजाम दिया हो या नहीं दिया हो, उसकी हत्या करना उसके निजी अधिकारों के भी खिलाफ है. किसी भी सभ्य समाज में इसे सही नहीं ठहराया जा सकता.

पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी का कहना है, “अधिकतर एनकाउंटर फर्जी होते हैं, ये एक सत्य है और बहुत कम एनकाउंटर ही सही होते हैं. जब कोई भी सरकार इस तरह का अभियान चलाती है तो बड़े अपराधी छुप जाते है और छोटे अपराधी ही पुलिस की पकड़ में आते हैं. इसलिए वास्तव में अपराध कम नहीं होता और पुलिस का अभियान सुस्त पड़ते ही बड़े अपराधी सक्रिय हो जाते हैं.”

अपराधियों को माने के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र की एक और चीज को अपनाया है. दिसंबर, 2017 में बगैर किसी बहस के उत्तर प्रदेश विधानसभा ने उत्तर प्रदेश कंट्रोल आॅफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट यानी यूपीकोका पारित कर दिया. ऐसा ही एक मकोका कानून महाराष्ट्र में 1999 में बना था. बहुजन समाज पार्टी की मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए 2008 में ऐसा ही एक कानून बनाने की कोशिश की थी. लेकिन उस समय की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी. इस बार उम्मीद है कि प्रस्तावित कानून को जब राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा तो वे इसे मंजूरी दे देंगे.

यूपीकोका और मकोका जैसे कानून पुलिस शक्तियों के दुरुपयोग की सुविधा देते हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अक्सर यह कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि पुलिस के पास अपराध और अपराधियों से निपटने की ताकत नहीं है. मौजूदा कानूनों में कठोर प्रावधान हैं. इसके बावजूद मौजूदा कानूनों के इस्तेमाल के बजाए सरकारें नए कानून बना रही हैं ताकि उन्हें अपराध और आतंक से निपटने के लिए अधिक शक्तियां मिल सकें. अक्सर यह देखने में आता है कि इन कानूनों के शिकार वही होते हैं जो खुद का बचाव नहीं कर सकते.

कई मीडिया रिपोर्टस में उत्तर प्रदेश में हो रहे मुठभेड़ों पर सवाल उठाए गए हैं. कई परिवारों ने यह कहा है कि उनके परिजनों को पुलिस ने उठाया और बाद में उन्हें मुठभेड़ में मरा दिखा दिया. लेकिन राज्य सरकार इन चिंताओं से बेपरवाह है. बल्कि सरकार तो इन मुठभेड़ों को अपराध पर अपनी जीत करार दे रही है. हालांकि, उत्तर प्रदेश के अपराध जगत की जड़ें प्रदेश की राजनीति में बेहद गहरी हैं.

यह महत्वपूर्ण है कि मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगे.  पुलिस दावा कर रही है कि वह आत्मरक्षा में गोली चला रही है. अगर ऐसा है तो पुलिस इसे साबित करे. कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि गोली काफी नजदीक से चलाई गई थी. अगर ऐसा हो तो उत्तर प्रदेश में कानून का ठेंगा वही लोग दिखा रहे हैं जिन पर इनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है. जब सरकार ही अपराध खत्म करने के नाम पर धूर्तता करने लगे तो निदोर्षों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी.

– EPW व अन्य से साभार

Previous Post

सीलिंग पर कोहराम: आप को बदनाम करने की साजिश

Next Post

जनता अभी भी मनुष्य है, ट्रोल नहीं है…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

जनता अभी भी मनुष्य है, ट्रोल नहीं है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यह मेरा देश है…

December 11, 2020

CAA रद्द करने के 30 कारण

February 2, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.