Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

Gaslighting : भारतीय को मोरबी पसंद है !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 27, 2024
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Gaslighting : भारतीय को मोरबी पसंद है !
Gaslighting : भारतीय को मोरबी पसंद है !

‘गैस लाइटिंग (Gaslighting) – यह शब्द साल 2022 के वर्ड ऑफ द इयर (Word of The Year) है. यह कोई नया शब्द नहीं है, इसकी खोज करीब 80 साल पहले हुई थी लेकिन इसके इस्तेमाल में पिछले कुछ सालों में अभूतपूर्व लोकप्रिय हुई है. यही कारण है कि इस खास शब्द को इस टाइटल से नवाजा गया है.

कहा जाता है कि हम सब लोग फेक न्यूज़ के युग में जी रहे हैं. आज जानकारी के सोर्स तो बहुत सारे हैं, लेकिन उनके विश्वसनीय होने की गारंटी नहीं है. इस बीच फेक न्यूज़ (Fake News), डीप फेक (Deep Fake), कॉन्सपिरेसी थ्योरी (Conspiracy Theories) और ट्रोल्स (Trolls) के इस युग में मरियम-वेबस्टर ने ‘गैसलाइटिंग’ को साल 2022 का शब्द यानी वर्ड ऑफ इयर के रूप में  (Word Of The Year) चुन लिया है. यानी इस शब्द के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से इसे साल का यादगार शब्द माना गया है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

मरिएम वेबस्टर के संपादक पीटर सोकोलोवस्की ने द एसोसिएटेड प्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि Gaslighting शब्द का इस्तेमाल पिछले कुछ महीनों में बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ा है. हालांकि 80 साल पहले ही इसे खोजा जा चुका था, लेकिन अब इस शब्द को भाषणों और आम बोलचाल की भाषा में भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. यूं तो बीते करीब चार सालों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है लेकिन इसे साल के सबसे खास शब्द की पहचान इस साल 2022 मिली है.

गैस लाइटिंग का मतलब

मेरियम-वेबस्टर के अनुसार, इस शब्द की दो परिभाषाएं हैं. दोनों के शाब्दिक अर्थ और भाव एक जैसा ही है. इसका आशय भटकाव, अविश्वास, चालाकी और स्वार्थ के मकसद से किए गए कामों से लगाया जाता है. आसान शब्दों में कहा जाए तो इस गैसलाइटिंग का मतलब अपने फायदे के लिए दूसरे को भरमाना है. यानी किसी के साथ मनोवैज्ञानिक तौर पर इस तरह खेल खेला जाए और उसे धोखे में रखते हुए इस तरह से भ्रमित कर दिया जाए कि पीड़ित शख्स अपने विचारों और खुद की काबिलियत पर संदेह करने लगे. यानी वो काम जिससे किसी दूसरे के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को इतनी ठेस पहुंचाई जाए कि वह पूरी तरह से निर्भर हो जाए.

गैसलाइटिंग का इतिहास

गैसलाइटिंग की उत्पत्ति की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. गैस लाइट पैट्रिक हैमिल्टन का लिखा हुआ एक नाटक है, जिस पर 1940 के दशक में दो फिल्में भी बनीं थीं. दरअसल हैमिल्टन का नॉवेल गैस लाइट एक बेमेल जोड़े की मिसाल है. ये छल यानी धोखे से हुई एक शादी की काली कहानी है, जिसमें पति जैक मनिंघम अपनी पत्नी बेला के साथ ऐसी हरकतों का सहारा लेता है कि वह पागल होने के कगार पर पहुंच जाती है.

‘साइकोलॉजी टुडे’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलेशनशिप में ऐसा कई बार पार्टनर ही ऐसा करने लगते हैं, इससे सामने वाला शख्स बुरी तरह से मानसिक तौर पर प्रताड़ित होता है और आखिर में पूरी तरह से टूट जाता है. मनोवैज्ञानिकों के नजरिए ये गैसलाइटिंग एक आपराधिक कृत्य और गैरकानूनी काम है. ये राजनैतिक और व्यावसायिक स्तर की चालबाजी भी हो सकती है. आजकल राजनेता भी जनता को भरमाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं.

राजनेता या सत्ता के द्वारा जनता के साथ गैसलाईटिंग

हमने यहां शीर्षक बनाया है – ‘भारतीय को मोरबी पसंद है’. मोरबी गुजरात में घटी एक घटना है, जहां एक दीवाल घड़ी बनाने वाली कंपनी ने पुल का निर्माण किया था, जो भ्रष्टाचार का अनोखा उदाहरण था. इस पुल के टूटकर गिरने के कारण सैकड़ों लोग मारे गए थे. बावजूद इसके न तो सत्ता के कानों में जूं रेंगी और न ही देश के किसी कोने में कोई हंगामा खड़ा हुआ. यहां तक कि मरने वालों के परिजन भी रो-कलप कर सत्ता के साथ हो लिए और खुद को दोषी मान लिए.

अब तो देश में आए दिन हत्या, बलात्कार, गैंग रेप, हजारों से लेकर लाखों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की खबरें रोज आती हैं, लेकिन सभी लहरों की तरह आती है और यूं गायब हो जाती है मानो कुछ हुआ ही नहीं हो. पिछले दो साल से मणिपुर जल रहा है. हत्या, बलात्कार, गैंग रेप, नग्न परेड आदि जैसी जघन्य घटनाएं घट रही है, आये दिन पूल गिर रही है, सड़कें टूट रही है, ट्रेन उलट रही है, हजारों करोड़ से बनी शिवाजी की मूर्ति ढह गई, यहां तक कि संस्कृति और संस्कृत की बात करने वाले मोदी का सेंट्रल विस्ता’ पहली ही बरसात में पानी गिर गया और पूरा कैंपस में बाढ़ से भर गया, फिर भी सब कुछ शांत है, मानो कुछ हुआ ही नहीं है, कारण है – गैसलाइटिंग.

यानी, केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने फायदे के लिए जनता को इस कदर भरमा दिया है, इस कदर मनोवैज्ञानिक तौर पर इस खेल को खेला है और उसे धोखे में रखते हुए इस तरह से भ्रमित कर दिया है कि पीड़ित शख्स और जनता अपने विचारों और खुद की काबिलियत पर संदेह करने लगी है कि  वह सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बनी रहती है. पीड़ित को ही दोषी मानने लगती है और मुंह फेर लेती है. भारत का मौजूदा हालात गैसलाइटिंग का सबसे उपयुक्त उदाहरण है, जहां कोई भी वारदात विशाल विक्षोभ को पैदा नहीं कर पाता.

Read Also –

मोरबी पुल हादसा : 140 लोगों की अकाल मृत्यु से जुड़ी जांच कहां तक पहुंची ?
मोरबी : हादसा या चुनाव जीतने के लिए दूसरा पुलवामा

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

अमृतलाल नागर से मिलना

Next Post

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा : स्पेस स्टेशन में कैसे खाते-पीते हैं लोग ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा : स्पेस स्टेशन में कैसे खाते-पीते हैं लोग ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

देश के वर्तमान सत्ताधारी शासक का पाखण्ड

January 21, 2021

मणिपुर हिंसा : नीरो नहीं, नरेन्द्र मोदी नीचता और क्रूरता का सबसे घृणास्पद मिसाल है !

June 20, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.