Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

हां, मैं भी अरबन नक्सल हूं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
September 7, 2020
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हां, मैं भी अरबन नक्सल हूं

तुम्हें बंदूक और पिस्टल से नहीं मारुंगा
तुम्हें मारुंगा शब्दों के भाले गड़ांसे से
कुदाल फावड़ा हंसिया हथौड़ा
बेलचा बारी झूड़ी गैंता से
कलम की नीब और उसमें भरी
नीली काली भूरी स्याही के बारुद से
जितना भी लाल सफेद काले पीले कानून बना लो
तुम्हें तब भी मारुंगा

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

लाइन में खड़ा कर उड़ाने की धमकियां मत दो
तुम किसी सूरत बच नहीं सकते
शब्दों के इस बीहड़ में शब्दों का कोई पिट्ठू सौदागर
तुम्हें बचा नहीं पाएगा
कलुषित आत्मा एक न एक दिन जागेगी जरुर
गेरुआ वस्त्र पहने आज के इन अंधभक्तों पर चढ़े
तुम्हारे चश्मे का रंग उतरेगा जरूर
यह गाय गोबर और तुम्हारी छद्म देशभक्ति का षड्यंत्र
देर सबेर समझेंगे ये भोले गुमराह चेहरे जरुर
एक न एक दिन उतरेगा
उनकी आंखों पर पड़ा भ्रम का जाला
तुम इतिहास में जितना भी फेर बदल कर लो
अंग्रेजों से तुम्हारी सांठ गांठ और
उनके लिए की गयी तुम्हारी मुखबरी का
काला सच का यह काला अध्याय
न बदला है न बदलेगा
तुम्हारा यह कलंक युगों युगों तक
तुम्हें कलंकित करता रहेगा

अपने किस पतित मुंह से
आजाद चंद्रशेखर का नाम लेते हो ?
किस चाल और चरित्र से
भगत सिंह को अपने खामे में रखते हो ?
जब कि तुम्हारी जमात की मुखबरी से ही
गोरे अंग्रेज उन्हें घेर पाये थे और
उन्हें अपनी शहादत देनी पड़ी
उस लखनऊ के आजाद पार्क में उस आजाद को
अपने काले कानून की कैद में
कैद करने से फिर भी नाकाम रहे
यह शर्म तुम्हें शर्मशार नहीं करती,
न जुटा पाए आज तक तुम
अपने इस पापाचार कुकृत्य की
आत्मस्वीकृति की हिम्मत

सुभाष को तो तुम ने खंगाल लिया,
भुना लिया जितना कमाना था कमा लिया
हम सब समझते हैं तिलक और पटेल के पीछे का
तुम्हारा षड्यंत्रकारी मक़सद
उस आदमकद प्रतिमा के पीछे
तुम्हारे काले सियासी मनसूबे
नीलामी पर तुले देश की आजादी और
संप्रभुता की तुम्हारी कुटिल चाल
मंदिर मस्जिद की आड़ में यह
कौन सा देशद्रोही खेल खेल रहे हो

तुम सरकार नहीं एक जख्म हो,
देश के माथे पर उभरता एक काला कलंक
भारतीय समाज का लिखित
एक कलंकित इतिहास का स्याह अध्याय
हम अपने शब्दों के बुलेट और हथगोलों से लैस
अपने प्रतीक और बिंबों के लाव लश्कर के साथ
तुम्हारे तोपों, तुम्म्हारे मिसाइलों के सामने
निर्भय निडर खड़े हैं
तुम चाहो तो हमें उड़ा सकते हो
फर्जी मुठभेड़ में
सलाखों के पीछे बंद तुम रख सकते हो
यह भौतिक शरीर
तुम से और तुम्हारे सामने
आज और अभी
हम युद्धघोष करते हैं

हां, मैं भी अरबन नक्सल हूं

  • राम प्रसाद यादव

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

सफेद कबूतर

Next Post

लद्दाख में चीन और मोदी सरकार की विदेश नीति

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

लद्दाख में चीन और मोदी सरकार की विदेश नीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुंंडों की सरकार और दतु साहब का कथक

February 16, 2020

लाॅकडाउन के नाम पर भयानक बर्बरताओं को महसूस कीजिए

May 19, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.