Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हिन्दुत्ववादियों को पत्थर की रक्षा में तो धर्म दिखाई देता है, पर…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 21, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
राम अयोध्या सिंह

हिन्दू मानसिकता पत्थर की मूर्ति को भगवान या देवता मानकर उसकी न सिर्फ पूजा करता है, बल्कि उस पत्थर की मूर्ति के लिए लोगों की हत्या भी करने से परहेज नहीं करती है. यह कितनी बड़ी विडम्बना है कि कच्छ की रानी का विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुजारी द्वारा बलात्कार को तो भूला दिया जाता है, पर उस नारी के सम्मान के लिए अपवित्र हो चुके मंदिर का औरंगजेब द्वारा ढहवा दिया जाना उसे कबूल नहीं.

और इसके लिए औरंगजेब चार सौ सालों से गाली और अपमान सहता आ रहा है. क्या यही हिन्दू धर्म की महानता है कि किसी नारी का मंदिर में बलात्कार की घटना को तो वह सहन कर सकता है, पर पत्थर की मूर्ति का नहीं. स्पष्ट है कि उसे पत्थर की रक्षा में तो धर्म दिखाई देता है, पर किसी नारी की अस्मिता में नहीं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इसी तरह दक्षिण में गोलकुंडा की मस्जिद को भी औरंगजेब ने इस कारण ढहवा दिया था कि वहां का सुबेदार सरकारी टैक्स वसूल कर राजकोष में उसे जमा न कर मस्जिद में छुपा दिया था, और उस छुपाये हुए कोष को प्राप्त करने के लिए ही औरंगजेब ने मस्जिद को ढहवा दिया था. इसमें कौन-सी गलती या अपराध है ? अपराध तो वास्तव में काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी और गोलकुंडा के सुबेदार ने मंदिर और मस्जिद की आड़ लेकर किया था, जिन्हें सजा देने के लिए न तो काशी विश्वनाथ मंदिर के शिव आये, और न ही मस्जिद के खुदा आये.

इन कार्यों के लिए तो औरंगजेब को शाबाशी मिलनी चाहिए कि उसने धर्म की धर्म की रक्षा के लिए मंदिर और मस्जिद को ढहवा दिया. क्या नारी अस्मिता की रक्षा और राजकोष के गबन की राशि को मस्जिद तोड़कर प्राप्त करना धर्म नहीं था ? पता नहीं, धर्म का राग अलापने वाले कब मंदिर और मस्जिद के परे इंसान और इंसानियत में धर्म को देखने के काबिल होंगे ?

यही धार्मिक मदांधता से उपजी मानसिकता है, जो करोड़ों लोगों को अमानवीय परिस्थितियों में जीने पर भी उद्वेलित नहीं होता, पर एक पत्थर के सम्मान के लिए दंगे भड़क जाते हैं और हजारों लोगों की जानें चली जाती हैं. लाखों भारतीय रोज ही बिन खाए भुखे पेट सो जाते हैं, पर किसी भी हिन्दू धर्मावलंबी को कोई परवाह नहीं, और मंदिर के नाम पर खून खौलने लगता है. आज भी तो जम्मू के मंदिर में अबोध बच्ची के बलात्कार पर लोग चुप्पी लगा जाते हैं और बलात्कारी के समर्थन में जुलूस निकालते हैं.

भारत की नब्बे प्रतिशत जनता मूर्ख है, पर उनकी उत्तम शिक्षा के लिए कोई भी आंदोलन और संघर्ष करने के लिए कोई भी आगे नहीं आयेगा. सरकारी शिक्षण संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, पर किसी को कोई चिंता नहीं. कोरोना के समय लाकडाउन में करोड़ों भारतीयों को अमानवीय परिस्थितियों में त्रासदपुर्ण जिंदगी गुजारने के लिए विवश किया गया, लोग आराम से घरों में कैद होकर समाचार सुनते रहे, और साहब की जयजयकार करते रहे, यही हमारा धर्म है.

इसी का परिणाम है कि हम रोजगार, गरीबी, महंगाई, भूखमरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वस्थ मनोरंजन, खेलकूद, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, देश पर विदेशी कर्ज का लगातार बढ़ता भार और भारत की दुनिया में गिरती साख और प्रतिष्ठा पर हमारी कोई प्रतिक्रिया तक नहीं होती. हम आंख मुंदकर पड़े रहते हैं, पर किसी पत्थर या बाबा के लिए अपने आप को बलिदान करने या दूसरों की जान लेने के लिए भी हम तैयार हो जाते हैं. न जाने, धर्म का यह कौन-सा पाठ हमने पढ़ा है ?

विशाल भवनों और ऊंची अट्टालिकाओं में रहने वाले, करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाले, दुनिया को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले, सारे आधुनिक सुख-सुविधाओं के बीच शानो-शौकत के साथ रहने वाले तथा दुनिया की बहुसंख्यक आबादी को ठेंगा दिखाने वाले अपने को जो भी समझें और दिखावा चाहे जो भी कर लें, पर ये लोग मनुष्य की श्रेणी में शामिल होने के लायक भी नहीं हैं. ये लोग मानवता के नाम पर कलंक और शत्रु हैं और ये ही अपने को आज का ईश्वर समझ रहे हैं. पर, इन्हें इतना भी पता नहीं है कि अगर आज दुनिया के सारे मजदूर एकजुट हो जायें, तो एक दिन में इनका अस्तित्व मिट जायेगा.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अगर दर्शन सूफियाना हो तो वह साइंसदाना कैसे हो सकता है ?

Next Post

राहुल सांकृत्यायन की पुस्तक ‘रामराज्य और मार्क्सवाद’ की भूमिका – ‘दो शब्द’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

राहुल सांकृत्यायन की पुस्तक 'रामराज्य और मार्क्सवाद' की भूमिका - 'दो शब्द'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हथियार रखना मौलिक अधिकार की दिशा में पहला कदम

October 12, 2017

अन्तर्राष्ट्रीय उर्दू दिवस : नफरतों के दौर में मुहब्बत की जुबां

November 9, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.