Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

साहित्यकार बनने चला मैं…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 2, 2023
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पतिदेव – ‘अब बहुत हो चुका है, मुझे भी साहित्यकार बनना है !’

मै – ‘सहितकार बनाना है… ? क्या मतलब है आपका…? अब क्या क्लीनिक बंद करके कहानी कविता लिखोगे…? अभी तक तो साहित्य के नाम पर कुछ लिखा नहीं…अचानक साहित्यकार बन जाओगे, वह कैसे…? जानते नहीं हो इस राह में कितना कंपटीशन है…! वरिष्ठ कनिष्ठ सभी को एक ही तराजू में तोल दिया जाता है !’

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

पतिदेव – ‘तभी तो मेरी और इच्छा है. जब वरिष्ठ कनिष्ठ एक ही होते हैं तो मैं भी 2-4 कविता लिखने के बाद सारे वरिष्ठ साहित्यकारों के बगल में खड़ा होने लायक हो जाऊंगा…और लिखना नहीं आएगा तो इधर उधर से कॉपी पेस्ट करना सीख जाऊंगा. किसी के गीत या कविता में दो-चार लाइन जोड़ दूंगा…या घटा ही दूंगा और अपने नाम के साथ वायरल कर दूंगा !’

मै – ‘ऐसे बोल रहे हैं जैसे बहुत आसान है…! सबसे ज्यादा कठिन तो यही है के किसी की रचना लेकर उसको अपने हिसाब से बनाना. मन में एक चोर भी बैठा रहता है कि कहीं कोई जान ना जाए…! इससे अच्छा तो बाबा कुछ लिख ही लो, खुद ही मेहनत कर लो…और अपना मौलिक समाज को दो !’

पतिदेव – ‘अरे तो तुम ने स्वीकार किया ना कि यह भी गुण, एक बहुत बड़ा गुण है…? सभी को नहीं आता. इसके लिए बहुत ऊंची वाली बुद्धि चाहिए…और सबसे बड़ी बात कि हिम्मत चाहिए…कि दूसरे के लिखे को संशोधित करके अपना लिखा बता सके !’

मै – ‘ऐसा है जो मन वो करो, बस मेरा नाम न आये और न किसी को ये पता चले की मेरे पतिदेव हैं आप…और हां इस गलतफहमी में मत रहिए कि आपको साहित्य के लोग हाथों-हाथ लेंगे. यहां भी बहुत प्रतियोगिता है. अच्छा बताइए ऐसा क्या करेंगे जिससे आपको लगता है कि आप स्थापित हो जाएंगे !’

पतिदेव – ‘कुछ नहीं करेंगे…थोड़े पैसे एकत्र करके शहर भर के साहित्यकारों को बुलाकर…किसी बड़े व्यक्तित्व के नाम पर सम्मान पत्र बांट देंगे…फिर क्या उसके बाद अगले 1 साल तक वह लोग मुझे बुलाएंगे और सम्मान पत्र देते रहेंगे. हो गया ना बड़ा साहित्यकार मैं !’

मै – ‘हे ईश्वर…अब बस करो ! चुप ही हो जाओ…! लो चाय पियो और अपनी क्लिनिक सम्भालो…साहित्य सृजन आपके बस का नहीं. हुंह !’

  • सीमा मधुरिमा
    लखनऊ

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

असग़र वजाहत, अब बतायें कि सच क्या है ?

Next Post

ज्ञानियों की गति

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

ज्ञानियों की गति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

यूक्रेन में सशस्त्र संघर्ष पर फिलीपींस की कम्युनिस्ट पार्टी का रुख

March 2, 2022

मंडी

June 23, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.