Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

इसलिए मैं आम आदमी सरकार का समर्थक हूं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 6, 2021
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आपको पता है 4 दिन पहले दिल्ली के साकेत स्थित “मैक्स हॉस्पिटल” में क्या हुआ था ?

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

एक महिला को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में जुड़वा नवजात बच्चे हुए. बच्चों की स्थिति ख़राब थी. पहले डॉक्टरों ने बच्चे को 3 महीने तक शीशा में रख कर इलाज करने की बात कही. इसके लिए 50 लाख रुपए माँगा तो उस ग़रीब महिला के रिश्तेदारों ने पैसे देने में असमर्थता जतायी.

तो हॉस्पिटल ने अगले दिन दोनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर कफ़न में लपेट कर एक “बॉक्स” में बंद कर दोनों मासूम बच्चों को महिला के घर वालों को दे दिया और हाथ में 1 लाख का बिल थमा दिया.

महिला के रिश्तेदार जब उन दोनों मासूम बच्चों का लाश ले कर दफ़नाने जा रहे थे, रास्ते में ही उस बॉक्स में हलचल हुआ और बच्चे के हिलने-डुलने की आवाज़ आयी.

आनन-फ़ानन बच्चे को एक छोटे अस्पताल “अग्रवाल हॉस्पिटल” में भर्ती कराया. आज वो बच्चा हंसी-ख़ुशी खेल रहा है, पर दूसरे बच्चे को बचाया नहीं जा सका.

अब सवाल उठता है कि भारत के सबसे बड़े और बेहतरीन अस्पतालों में से एक मैक्स अस्पताल ने ही कहीं उन दो में से एक बच्चे की हत्या तो नहीं किया ?

क्योंकि उस महिला के घर वालों ने जब पैसे देने में असमर्थता जतायी तो जल्दी भगाने के चक्कर में बच्चे को मृत घोषित कर “डेथ सर्टिफ़िकेट” देकर दोनों ज़िंदा बच्चे को हॉस्पिटल के बॉक्स में पैक कर निकाल दिया, जिसके कारण एक बच्चे की मौत दम घुटने से हो गयी होगी ?

आख़िर पैसे के लिए ये निजी अस्पताल वाले कैसे इतने गिर सकते है कि फूल जैसे मासूम को मरने के लिए तड़पता छोड़ मृत घोषित कर दिया ?

जैसे ही ये ख़बर दिल्ली के केजरीवाल सरकार को मालूम पड़ा तो केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ‘अस्पताल की थोड़ी सी भी ग़लती निकली तो पूरे मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेन्स रद्द कर दिया जाएगा.’

यह सुनते ही पूरा हॉस्पिटल टीम आनन-फ़ानन में बच्चे के घरवालों से सम्पर्क कर उससे बात करना शुरू कर मामले में लीपा-पोती करने का कोशिश किया.

पर तब-तक केजरीवाल सरकार ने जांच समिति बना कर 3 दिन में प्राथमिक रिपोर्ट और 7 दिन में अंतरिम रिपोर्ट सौंपने का फ़रमान सुना दिया.

पहली बार किसी बड़े निजी अस्पताल में इतना ख़ौफ़ है.

ऐसे मौक़े पर अक्सर सरकारें बिक जाया करती है. मंत्री के स्विस बैंक खाते में पैसा जमा कर मामले को दबा दिया जाता है, पर केजरीवाल सरकार ईमानदार सरकार है, वो किसी से नहीं डरती है.

आपको याद होगा की आज से ठीक डेढ़ साल पहले ग़रीबों का इलाज नहीं करने के आरोप में केजरीवाल सरकार ने 700 करोड़ का फ़ाइन मारा था, जो आज तक भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ था.

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में माफियाओं का राज ख़त्म करने के लिए ही केजरीवाल सरकार ने वर्ल्ड क्लास “मोहल्ला क्लीनिक” प्रोजेक्ट लाया, जिसके कारण स्वास्थ्य-शिक्षा माफ़िया ही नहीं बल्कि भाजपा-कांग्रेस भी केजरीवाल सरकार का दुश्मन हो गयी क्योंकि इन पार्टियों को चुनाव के लिए चंदा इसी लुटेरे निजी हॉस्पिटल, निजी स्कूल, बड़े व्यापारी और उद्योगपतियों से मिलता है, बाद में यही लोग जनता को लुटते हैं, परन्त्तु आम आदमी पार्टी को चंदा आम आदमी से मिलता है, इसलिए मफलर वाला यह आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी के लिए काम करता है.

इसके विपरीत देश के तमाम भागों में आम आदमी इलाज के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ा में खुद को लुटा और मिटा देता है. शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई सरकार नहीं करती. जांच तो दूर की बात है, कई बार तो शिकायत दर्ज भी नहीं होने देती. बिहार के मधेपुरा की ललिता प्रकरण में निजी अस्पतालों की खुली लूट जगजाहिर हो चुकी है, जिसमें उसका पति और नाबालिग बेटा अस्पताल के लाखों रुपए की फीस जमा करने के लिए भीख मांगने पर मजबूर हो गए.

पाकिस्तान-चीन-हिंदू-मुस्लिम जुमले के आड़ में भाजपा-कांग्रेस को वोट देने वाले आज इस हालत के ज़िम्मेदार ख़ुद ही हैं. अफ़सोस जब तक वे इस बात को समझेंगे तब तक कुछ बचा नहीं रहेगा !

– रमेश पुजारी के सहयोग से

Previous Post

मध्यप्रदेश में भाजपा के घोटालों की लम्बी फेहरिस्त

Next Post

जल संकट और ‘शुद्ध‘ पेयजल के नाम पर मुनाफे की अंधी लूट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

जल संकट और ‘शुद्ध‘ पेयजल के नाम पर मुनाफे की अंधी लूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आतंक की पुलिसिया पाठशाला : सैफुल्ला बनाम दूबे

July 5, 2020

किस चीज के लिए हुए हैं जम्मू-कश्मीर के चुनाव

October 6, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.