Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जेरूसलम, दुनिया के आगाज़ की ही नहीं अंजाम की दास्तां कहता है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 12, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

‘जेरूसलम की महिमा भी उसकी एक समस्या है’ – उम्बर्तो इको

जेरूसलम, दुनिया के आगाज़ की ही नहीं अंजाम की दास्तां कहता है
जेरूसलम, दुनिया के आगाज़ की ही नहीं अंजाम की दास्तां कहता है

जूडिया की पहाड़ियों में बसा जेरूसलम, एक मिथकीय मौजूदगी है. कहते हैं कि यह शहर धरती पर भी है और जन्नत में भी. तीन महान धर्मों की हकीकत, कल्पना, सपनों और त्रासदी का चश्मदीद गवाह है जेरूसलम.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

5000 सालों में यह कम से कम 2 बार मिटा, 44 बार कब्जाया गया, 52 बार हमला हुआ, 23 बार घेरा गया. यहां की मिट्टी की हर परत में इतिहास की भी परत है. इतिहास का लगातार दोहराव शहर का खास सलीक़ा है. ये दुनिया कैसी थी, ऐसी क्यों है और कैसी होगी, इसे जानने की तलब लगे तो जेरूसलम का इतिहास पढ़ लीजिए.

तकरीबन आगरे की साइज और बरेली जितनी पॉपुलेशन वाला यह शहर, सारी दुनिया का इतिहास समेटे हुए है. शासक, धर्म और राजनीति के कूटनीतिक कॉकटेल से कैसे मंसूबे पूरा करता है, धर्म और राजनीति कब पूरक हो जाते हैं, इसे जानने के लिए जेरूसलम को जानिए.

पश्चिमी धर्म, सनातन धर्म (हिंदू जीवन पद्धति) से किस तरह भिन्न है, उनमें मजहबी अदावतें होते हुए भी समानताएं नज़र क्यों आती हैं, क्या वास्तव में धर्म अफीम है ? इनके उत्तर जानने की जिज्ञासा हो तो जेरूसलम को बांचिए.

इतिहास विषय से सख़्त नफ़रत करने वाला व्यक्ति भी इसे उस रोमांच से पढ़ सकता है जैसे कोई बेस्ट सेलर नॉवेल पढ़ रहा हो. स्कूल में जब तक इतिहास विषय कंपलसरी रहा, शिक्षा प्रणाली को लेकर हमेशा रोष रहा कि जो अब दफ़न हैं उन्हें क्यों पढ़ा जाए? तारीख़ को रटकर क्या मिलेगा ?

पर कॉलेज के बाद पढ़ा तो लगा कामयाब इंसान को इतिहास जानना ही चाहिए. बायोग्राफी पढ़कर एकाधिक जीवन का अनुभव मिलता है. पर बरास्ते इतिहास हम हजारों, लाखों की जिंदगी से होकर गुजरते हैं, दुनिया की तमाम फैकल्टी को साथ लेकर !

महाकाव्य महाभारत, दुनिया के हर रिश्ते और उनके बीच के मोह, प्यार, दांवपेंच, घृणा, बदला आदि के हर पहलू की पड़ताल करता है. प्रत्येक श्रेष्ठतम और निम्नतम कर्म इसमें परिभाषित हुआ है. येरुशलम, इतिहास का ऐसा ही महाकाव्य है, जिसमें तथ्य और किंवदंतियां दोनों हैं.

पवित्र धर्मों, पैगम्बरों और विश्व की आधी से अधिक आबादी के आस्था की भूमि पर नर संहार, भयावह हिंसा, विध्वंस, उन्माद, लूट, झूठ, रंजिश, फयाद, जिहाद, फरेब, धर्मांधता, अंधविश्वास, धर्म की आड़ के प्रपंच, अय्याशी, हवस, सत्ता लोलुपता, उपनिवेशवाद, प्रोपेगैंडा, कूटनीति, स्वार्थी गठजोड़ और बेबसी के सर्ग भी हैं.

जेरूसलम और उसके देश इज़राइल ने मुझे हमेशा आकर्षित किया, यासिर अराफ़ात को जानने से पहले से. जानने के बाद आकर्षण कम हो जाता है, पर इज़राइल के मामले में आप इसका उलट पाएंगे.

आकार में तो भारत से 150 गुना छोटा है, पर तरक्क़ी के पैमाने में मीलों आगे है. मसलन यदि आप इज़राइल में हों तो इसकी पूरी संभावना है कि यहां की तुलना में वहां आप 13-14 साल अधिक जिएं और यहां से 5-6 गुना ज्यादा कमाएं.

जेरूसलम, दुनिया के आगाज़ की ही नहीं अंजाम की दास्तां कहता है. यह दुनिया का केंद्र बिंदु और अस्तित्व में आने वाला पृथ्वी का पहला हिस्सा है.

इसी से दुनिया का विस्तार हुआ, यहीं आदम का सृजन हुआ. यह वही जगह है जहां कयामत के दिन सबका हिसाब होगा और दुनिया के सारे मखलुकात को दुनिया से उठा लिया जायेगा.

स्कूल की उम्र में ही, वर्ण, जाति व्यवस्था से मेरा ख़ासा परिचय था. ‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई’ सुन-सुन कर धर्म जान गया था. सरनेम से जाति और धर्म का पता लगा लेता था.

ब्रिटेन और अमेरिका में अधिकतर पेशे आधारित ‘टाइटल’ होते हैं, ऐसा समझ आता था. हां, कभी कभार गुप्ता, श्रीवास्तव, शर्मा जैसे सरनेम भ्रमित करते थे…

पर जिस बात ने मुझे लम्बे समय तक अचरज में डालकर रखा वो ये कि अलग मज़हब होने के बावजूद ‘अब्राहम’ टाइटल मुस्लिम, ईसाई और यहूदी तीनों में कैसे है ? महसूस होता था कि कोई तो डोर है तो इनके बीच !

  • राजीव लखेड़ा

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अमेरिकी साम्राज्यवाद को ललकारता उत्तर कोरिया

Next Post

मुक्ति-योद्धाओं के लिए…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

मुक्ति-योद्धाओं के लिए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रह्म भोज

October 24, 2021

एक अद्भुत व कालजयी, क्रांतिकारी दस्तावेज ‘दस दिन जब दुनिया हिल उठी’ के जॉन रीड, एक महान लेखक

October 12, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.