Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

जिस सैद्धांतिकी पर पब्लिक सेक्टर का वजूद टिका था, खुद उसके कर्मचारियों के बड़े हिस्से की आस्था ही उस पर नहीं रह गई

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 18, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिस सैद्धांतिकी पर पब्लिक सेक्टर का वजूद टिका था, खुद उसके कर्मचारियों के बड़े हिस्से की आस्था ही उस पर नहीं रह गई

हेमन्त कुमार झा, एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

जिस सैद्धांतिकी पर पब्लिक सेक्टर का वजूद टिका था, खुद उसके कर्मचारियों के बड़े हिस्से की आस्था ही उस पर नहीं रह गई थी. उदारीकृत होते अर्थतंत्र में मध्य वर्ग की आर्थिक समृद्धि बढ़ी तो पब्लिक सेक्टर के कर्मी भी उसके लाभान्वितों में थे. सेवा की सुरक्षा, आकर्षक वेतन, काम की अच्छी परिस्थितियों ने उनकी क्रय क्षमता में अभूतपूर्व विस्तार किया और वे बाजार के प्रभावशाली उपभोक्ता समाज की अग्रणी पंक्ति में शामिल हो गए. अब वे सार्वजनिक सेवाओं की जगह निजी क्षेत्र की सेवाओं के सक्षम क्रेता थे और जाने-अनजाने उसके मुखर प्रवक्ता भी.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

मसलन, अब वे बड़े शान से अपने बच्चों की पढ़ाई महंगे निजी स्कूलों में करवा सकते थे, बैंक लोन से कार खरीद कर खस्ताहाल होते सार्वजनिक परिवहन की भीड़-भाड़ से बच सकते थे, सरकारी अस्पतालों के दुर्गंध भरे गलियारों में नाक पर रुमाल रख रोगियों की लाइन में लगने की कोई जरूरत नहीं रह गई थी क्योंकि अब वे निजी अस्पतालों की सेवा लेने में सक्षम थे, बीएसएनएल को गलियाते हुए अपेक्षाकृत महंगे स्मार्ट प्रीपेड की सेवा लेने में उन्हें कोई संकोच नहीं रह गया था. जाहिर है, जब बाजार में निजी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हैं तो निरन्तर लचर होती जा रही सार्वजनिक सेवाओं में उनकी रुचि क्यों होती ?

नतीजा, उन्होंने सरकारी शिक्षण तंत्र की बदहाल होती जाती व्यवस्था पर कान देना बंद कर दिया, सुनियोजित तरीके से खस्ताहाल की जा रही सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उनके मतलब की नहीं रह गई थीं, देश की बढ़ती समृद्धि के बावजूद हेल्थ बजट में सरकारी कटौतियां पर संज्ञान लेने की उन्हें कोई जरूरत नहीं रह गई थी, जानबूझ कर बर्बाद की जा रही सरकारी दूरसंचार सेवाओं को तो उन्होंने कब का त्याग दिया था, इसलिये इन खबरों से उनका कोई वास्ता नहीं रह गया था.

हालांकि, उन्हें अपने संस्थान, जो पब्लिक सेक्टर में था, के निजी क्षेत्र में जाने से गहरा विरोध था. आखिर बात उनकी सेवा सुरक्षा, वेतन संरचना और काम की परिस्तितियों से जुड़ी थी. वे अपने संस्थान का निजीकरण कैसे होने दे सकते थे ? जब भी कोई सरकार उनके संस्थानों के निजीकरण या विनिवेशीकरण की बातें उठाती, वे आंकड़े ले कर बैठ जाते कि उनका संस्थान तो मुनाफे में चल रहा है, कि अगर घाटे में भी है तो इसमें न संस्थान की संरचना दोषी है, न इसके कर्मचारी, बल्कि इसके लिये सरकारी नीतियां और लाल फीताशाही जिम्मेदार हैं.

उन्होंने इस तथ्य को मानने से इन्कार कर दिया कि अगर किसी देश का उपभोक्ता समाज अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर निजी स्कूलों को अंगीकृत कर चुका है, अपने परिजनों के इलाज को लेकर निजी अस्पतालों को अपना चुका है, पर्व त्योहार में सपरिवार गांव जाने के लिये सार्वजनिक परिवहन के खस्ताहाल तंत्र को छोड़ निजी कार से जाने की सुविधा हासिल कर चुका है, उसने सार्वजनिक हित से जुड़े इन क्षेत्रों के निजीकरण का विरोध करना तो दूर, बल्कि इसका अप्रत्यक्ष स्वागत ही किया है, तो, देर सबेर उसे अपने संस्थान के निजीकरण के लिये भी तैयार रहना चाहिये, क्योंकि बाजार के नियामक हर उस शै पर कब्जा करने को उतावले हैं जो उनके मुनाफे का स्रोत बन सकती हो.

किसी देश का मध्य वर्ग अगर सरकारी शिक्षण तंत्र की कब्र पर फलते-फूलते निजी शिक्षण तंत्र का उत्सुक ग्राहक बन सकता है, सरकारी अस्पतालों की घटिया व्यवस्था को कोसते हुए निजी अस्पतालों में भर्त्ती हो उसके अनाप-शनाप बिल भरने को तैयार हो सकता है तो सरकारी हवाई अड्डे, सरकारी रेल, सरकारी बीमा कंपनियां, सरकारी बैंक, अन्य सरकारी उत्पादन इकाइयों के निजी क्षेत्र में जाने का विरोध करने का नैतिक बल कैसे हासिल कर सकता है ?

नहीं, इन विरोधों के पीछे नैतिक बल का अभाव है जो सरकारी रेल या सरकारी हवाई अड्डे आदि के निजीकरण का विरोध में किया जा रहा है. आखिर क्यों हो विरोध ? क्या सिर्फ इसलिये कि संस्थान के निजी हो जाने पर उनके वेतन भत्ते सहित अन्य सुविधाओं पर असर पड़ सकता है ? उनके काम की परिस्थितियां खराब हो सकती हैं ? उनकी सेवा सुरक्षा पर सवालिया निशान लग सकते हैं ?

बाजारवादी शक्तियों के खिलाफ आप टुकड़ों में संघर्ष नहीं कर सकते, हितों के अलग-अलग द्वीपों पर रह कर उन शक्तियों का सामना नहीं कर सकते जो सब कुछ लीलने को तैयार हैं और राज सत्ता जिनकी चेरी बन चुकी है.

यह संभव नहीं है कि आप समाज के विशाल वंचित तबके के हित-अहित के मुद्दों से विलग रहें, उनके शोषण के लाभों का हिस्सा भी पाते रहें और उन शक्तियों का सामना भी कर लें जो सब कुछ अपनी मुट्ठियों में कैद करने पर आमादा हैं ? यह कैसे सम्भव है कि शिक्षा और चिकित्सा जैसी आधारभूत सेवाएं तो निजी हो जाएं लेकिन हवाई अड्डे, रेल गाड़ियां, बैंक और बीमा आदि सरकारी ही रह जाएं ?

उत्पादन का हर वह क्षेत्र, जो मुनाफा दे सकता है, निजी हाथों में जा रहा है और उससे जुड़े कर्मियों के विरोध के स्वर चाहे जितने ऊंचे हों, उसमें नैतिक बल का अभाव है. आंदोलनकारियों में नैतिक बल का अभाव उनकी जुझारू क्षमता को तो कम करता ही है, आंदोलन के चरित्र को भी प्रभावित करता है.

खबरें आ रही हैं कि पब्लिक सेक्टर के कुल 348 संस्थानों में से महज दो दर्जन ही सरकारी संरक्षण में रहेंगे और बाकी सबके निजीकरण/विनिवेशीकरण का प्रस्ताव है. सरकार इस कार्य योजना को मूर्त्त रूप देने में लगी है. चर्चा है कि किसान आंदोलन के विस्तार के साथ ही पब्लिक सेक्टर के कर्मियों का देशव्यापी आंदोलन भी शुरू होने वाला है.

लेकिन, किसानों के साथ नैतिक बल है. पब्लिक सेक्टर के कर्मी, जिनके शानदार ड्राइंग रूम्स हाल के वर्षों में ‘राष्ट्रवादी’ विमर्शों से गुंजायमान रहे हैं, जिनकी राजनीतिक प्राथमिकताएं खुद के वजूद की जड़ काटने वाली रही हैं, वे किस नैतिक बल से निजीकरण का विरोध करेंगे ?

हमारे संस्थान का निजीकरण न हो, बाकी संसार की हर शै बाजार की चीज हो जाए, कोई हर्ज नहीं, मनोविज्ञान और मानसिकता के इस धरातल पर क्या कोई प्रभावी आंदोलन भी पनप सकता है ? वैसे भी, उपभोक्ता समाज नैतिक रूप से इतना पतित हो चुका होता है कि उसमें व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन का माद्दा शेष नहीं रह जाता. जब तक कि वह अपनी बन्द आंखें न खोले, जब तक कि वह उपभोक्ता समाज के दायरे से बाहर के हाशिये पर पड़े विशाल वंचित तबके के व्यापक हितों से अपने हितों के तार न जोड़े.

कोई उदाहरण नहीं है कि निर्धन बहुल देशों में अंध निजीकरण आम लोगों की आर्थिक मुक्ति का आधार बना हो. भारत आज भले ही निजीकरण की इस अंधी दौड़ में शामिल है, लेकिन, इसका मौलिक उद्देश्य कारपोरेट प्रभुओं के हितों से प्रेरित है, न कि देश की आम जनता के हितों से. यह तो दीवार पर साफ-साफ लिखी इबारत की तरह कोई भी पढ़ सकता है कि इतने बड़े पैमाने पर निजीकरण निर्धन तबके को ही नहीं, आत्ममुग्धता में पड़े मध्य वर्ग को भी एक दिन गुलामों की श्रेणी में ले आएगा.

सत्ता के प्रायोजित नैरेटिव्स के मुखर संवाहकों में शामिल रहे पब्लिक सेक्टर के अधिकतर कर्मी किस नैतिक बल से उसकी नीतियों का विरोध करेंगे… ? और अगर करेंगे तो उसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह सहज ही समझा जा सकता है.

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

भारत की सत्ता से टकराते जनान्दोलन के एक सदस्य का साक्षात्कार

Next Post

कंडोम में न्यायपालिका

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

कंडोम में न्यायपालिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आरक्षण: एक जरूरी ढ़ांचागत व्यवस्था

आरक्षण: एक जरूरी ढ़ांचागत व्यवस्था

May 25, 2017

हिन्दुत्व की भागवत कथा और हिन्दुस्तान का सच

December 9, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.