Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

जूते का राष्ट्रवाद!

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 3, 2017
in ब्लॉग
1
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यह कैसा सवाल है ? भला जूते का भी कोई राष्ट्रवाद होता है ? वह जूता जो हमेशा पैरों के नीचे पहना जाता है, उसका राष्ट्रवाद से भला क्या सम्बन्ध ? नहीं, कतई नहीं. जूते का राष्ट्रवाद से कोई सम्बन्ध नहीं होता. यह परम सत्य है. इसकी कोई काट नहीं है. क्यों नहीं है ? क्योंकि जूते में कोई जीवन नहीं होता. जिसमें जीवन नहीं होता तो स्वभाविक है, उसमें कोई भावना भी नहीं होती है. सुख-दुःख का अहसास भी नहीं होता है और इसीलिए जूते का कोई राष्ट्रवाद नहीं होता. पर यहां तो सवाल जूते के राष्ट्रवाद को लेकर है इसलिए अब दूसरे तरीके से सोचते हैं.
हम कल्पना कर लेते हैं कि अगर जूतों में जीवन होता, वह भी सोच सकता, वह भी हमारी ही तरह सुख-दुःख का अहसास कर पाता तब भी क्या हम ऐसा बोलते ? कतई नहीं. तब हम यही कहते कि जूतों का भी राष्ट्रवाद होता है. पर जैसा कि सिद्ध हो चुका है कि जूता एक निर्जीव वस्तु है जो हमारे पैरों के नीचे पहनी जाती है, इसलिए जूतों का कोई राष्ट्रवाद नहीं होता. पर हमारे देश में बहुसंख्यक आबादी जो इस ब्राह्मणवादी व्यवस्था से पीड़ित हंै, दलित, पिछड़ा और आदिवासी जो वास्तव में पैरों के नीचे ही हैं और जूते की शक्ल में हैं, उसमें जीवन भी है, भावना भी है, सुख-दुःख का अहसास भी है, इसलिए उसकी राष्ट्रीयता भी है. पर वास्तव में वह जूता नहीं होता. इस व्यवस्था ने भले ही उसे जूता बना दिया है, पर वह जूता कतई नहीं है, इसलिए यह भी जूता के राष्ट्रवाद से सम्बन्ध नहीं रखता.
पर जूता का राष्ट्रवाद है. जूते ने, जो निर्जीव है, यह साबित कर दिया है कि उसका भी ‘राष्ट्रवाद’ है. पहली बार एक पत्रकार के हाथों से उछलकर एक कद्दावर नेता के माथे पर जा टिका था. तभी से जूता ने यह साबित कर दिया कि उसका भी एक ‘सम्मान’ है. उसका भी एक ‘राष्ट्रवाद’ है. एकाएक जूतों की पूछ बढ़ गई. लोग जूते हाथ में उठाकर चलने लगे. और अब जब एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीने पर जूता दे मारा तब जूते ने एकबारगी फर्जी राष्ट्रवाद के खिलाफ अपने ‘राष्ट्रवाद’ की घोषणा कर दी.
जूते अपने साथ सवाल भी उछालते हैं. जूते उछलते हैं और सवाल छा जाते हैं. जूते उछालने वाले के सवाल और जूते उछलकर जिस पर गिरते हैं उसके सवाल. जूते उछलते नहीं सवाल उछलते हैं. अमूमन जूते जिस सवाल को अपने साथ उछालते हैं, वह इस देश में सदियों से जूता बना दिये लोगों के होते हैं, जो एकबारगी इस देश के नीति-नियंता के मूंह पर जा गिरती है.
चूंकि जूते हमेशा ही अपने साथ ‘सवाल’ उछालते हैं इसलिए ‘सवाल’ ही जूते की ‘राष्ट्रीयता’ होती है और वही उसका ‘राष्ट्रवाद’ होता है. चूंकि जूता बन चुके आम लोगों का सवाल ही जूता बनकर राष्ट्र के नीति-नियंता के मूंह पर लगती है, इसलिए जूता, जूता बन चुके लोगों का प्रतिनिधित्व करता है. जो बात हम नहीं कह पाते वह पलक झपकते जूता कह डालती है. यह वही सवाल होता है जिसे इस देश की आम जनता कहना चाहती है, नीति-नियंता सुनाना नहीं चाहता और सत्ता के जरखरीद गुलाम यह मीडिया न तो सुनना चाहती है और न ही सुनाना चाहती है. पर चूंकि जूता उछलकर इन सवालों को सामने ले आती है, इसलिए ‘सवाल’ ही जूता का ‘राष्ट्रवाद’ होता है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

Previous Post

फर्जी राष्ट्रवाद, भ्रष्ट मीडिया और राष्ट्रवादी जूता

Next Post

आम आदमी पार्टी और कुमार विश्वास का संकट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

आम आदमी पार्टी और कुमार विश्वास का संकट

Comments 1

  1. cours de theatre says:
    8 years ago

    Very neat blog.Thanks Again.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

क्या आप हिन्दू राष्ट्र की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं ?

April 23, 2022

चुनाव नतीजों ने तानाशाही की ओर प्रवृत्त मोदी के चेहरे पर एक झन्नाटेदार तमाचा जड़ा है

December 4, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.