Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

आइये जानते हैं पाकिस्तानी जासूस सीमा 007 की कहानी !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 19, 2023
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आइये जानते हैं पाकिस्तानी जासूस सीमा 007 की कहानी !
आइये जानते हैं पाकिस्तानी जासूस सीमा 007 की कहानी !

सत्ता के चौराहे पर कुल्हे टिकाये संघियों ने देश के गली-कोने-मुहल्ले तक संघियों के रुप में जासूसों का जाल बिछा दिया है, जो देश और उसकी जनता के हर गतिविधियों की पूरी और पुख्ता जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा से तत्पर है.

आये दिन दर्जनों की तादाद में ऐसे जासूसों को संघियों की खोह से पकड़ा जाता है और बाद में उसे सम्मानित भी किया जाता है. पुलवामा जैसे न जाने कितने कारनामों का सूत्रधार देविन्दर सिंह जैसे संघी जासूस देश को खोखला कर रहा है. लेकिन ‘जासूस’ केवल सीमा हैदर है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

भारतीय जासूसी दल का कुख्यात सरगना नरेन्द्र मोदी अपनी देशद्रोही छवि को जनता की नजरों से छिपाने के लिए सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस साबित करने में जिस तत्परता से जुटी हुई है उससे कुख्यात हत्यारा अजय मिश्रा टेनी और बलात्कारी बृजमोहन सिंह जैसों की बांछे खिल गई है.

सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस साबित करने में जुटी भारत की तमाम संस्थाओं की तत्परताओं को देखकर आश्चर्य होता है कि देश की जनता के खून पसीने की कमाई के लाखों करोड़ की धन राशि पर ऐश करने वाले इन संघी परजीवियों को पाल क्यों रहा है, उसे अविलंब नष्ट कर देना चाहिए.

सीमा हैदर के बहाने इन परजीवियों के हाथ में एक सुनहला अवसर मिला है अपने पापों को छिपाने का. अभिषेक राज लिखते हैं – अपने देश में अमृतकाल में हुआ विकास सड़कों पर बह रहा है. पाकिस्तान ने अपनी सबसे खतरनाक एजेंट सीमा 007 को भारत भेजा ताकि वो हमारे देश मे हो रहे विकास की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान को भेज सके.

सबसे पहले सीमा ने नेपाल के रास्ते एंट्री की, फिर वो कुछ दिन बाद मुम्बई से बुलेट ट्रेन में सफर करके अहमदाबाद पहुंची. सफर के दौरान उसने बुलेट ट्रेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की.

उसके बाद सीमा ने एक-एक करके भारत की सौ स्मार्ट सिटी में घूमना शुरू किया. वो सौ स्मार्ट सिटी देखकर अचंभित रह गई. बीच-बीच में उसने सांसदों द्वारा गोद लिये गांव भी देखे और उन गांवों को देखकर उसने सोचा कि इतना तो पाकिस्तान में शहर भी विकसित नहीं है, जितना कि ये ‘गोदी गांव’ विकास से ओत प्रोत हैं.

फिर एक दिन सीमा एक चाय की टपरी पर चाय पीने पहुंची. वहां उसने देखा चाय वाला पास के नाले पर बर्तन को उल्टा रखकर गैस इकट्ठा कर रहा है और उस गैस से ही चाय बना रहा है.

सीमा ये सब देखकर समझ गई कि भारत के विकास पुरूष द्वारा दिये गये फॉर्मूले ‘ए स्क्वाय प्लस बी स्क्वायर प्लस टू ऐ बी’ में एक्स्ट्रा ‘2 ऐ बी’ कहां से आया. उसने इस कोड को डिकोड कर लिया था.

सीमा भारत का विकास देखकर बहुत प्रभावित थी. उसने सोचा काश वो भी भारत में रह पाती ! तभी चाय की दुकान पर बैठे-बैठे उसने देखा कि एक आदमी खून की उल्टियां कर रहा था. सीमा उसकी मदद करने पहुंची तो उस युवक ने बताया कि उसका नाम सचिन है और ये खून की उल्टी नहीं ‘राज श्री’ पान मसाले का कमाल है.

सचिन ने एक और ‘राजश्री पान मसाला’ निकाला और मुंह में डाल लिया. राजश्री पान मसाले का रैपर सचिन ने अपनी दो उंगलियों के बीच फंसाकर हवा में उड़ा दिया.

सचिन की ये अदा देखकर सीमा उसे अपना दिल दे बैठी. सचिन के गुलाबी होंठ और लाल दांत उसे आकर्षित कर रहे थे. उसने सचिन से पूछा – खर्चा कैसे चलता है, करते क्या हो ?

सचिन ने कहा – कुछ नहीं करते हैं. उज्ज्वला योजना से गैस मिल जाती है, 5 किलो राशन तो सरकार दे ही रही है. बीच-बीच में हमारे प्रधानमंत्री ‘बीस लाख करोड़, दस लाख करोड़’ जनता को देते रहते हैं, उसी से काम चल रहा है. सचिन ने ये भी बताया कि उसके एकाउंट में ’15 लाख’ रुपये भी आने वाले हैं.

सीमा बहुत प्रभावित हुई और सचिन के साथ जीने मरने का फैसला किया और उससे शादी करके भारत में ही रहने लगी. केसरिया तेरा इश्क है पिया !

सवाल है सत्ता के शीर्ष प्रधानमंत्री पद पर बैठे जासूसों का सरगना मोदी से लेकर गांव-टोले-गलियों तक आरएसएस के भेष में जासूसों के बिछे जाल से आखिर क्या चीज छिपी रह गई है, जिसकी जानकारी देश के दुश्मनों को नहीं है, जिसके लिए ‘सीमा’ को भेजने की जरूरत महसूस हो गई ?

Read Also –

RSS मूर्खों और कट्टरपंथियों का जमावड़ा
RSS ने इस देश का क्या हाल कर दिया है
निरंजन टाकले का विस्फोटक खुलासा: संघ के आंतकवादी चाल-चरित्र, मालेगांव और समझौता बम ब्लास्ट
पुलवामा कॉन्सपिरेसी पर सतपाल मलिक के खुलासा से क्या बदलेगा ?
NIA के नेगी गिरफ्तार : दविंदर सिंह के ‘गेम’ का असली राजदार तो नहीं

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
  • अभिषेक राज
Previous Post

हिटाची के संघर्षरत मज़दूरों के समर्थन में ज़ोरदार प्रदर्शन

Next Post

‘The Other Son’ : आखिर हमारी पहचान क्या है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

'The Other Son' : आखिर हमारी पहचान क्या है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अब सिगरेट पीतीं और LGBT का झंडा लहराती मां काली दक्षिणपंथियों के निशाने पर

July 7, 2022

‘काले अध्याय’ : नियति के आईने में इतिहास और वर्तमान

November 24, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.