Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

पागलखाना प्रसंग (लघुकथाएं)

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 16, 2024
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पागलखाना प्रसंग (लघुकथाएं)
पागलखाना प्रसंग (लघुकथाएं)

जब पागल खाने का दरवाजा टूटा तो पागल निकाल कर इधर-उधर भागने लगे और तरह-तरह की बातें और हरकतें करने लगे.

पागलखाना-प्रसंग : एक

पागलखाने से भागे एक पागल ने घोषणा कर दी कि वह अमेरिका का राष्ट्रपति है. दूसरे ने घोषणा कर दी कि वह रूस का राष्ट्रपति है. तब तो पागलों में राष्ट्रपति बनने की होड़ लग गई. हर पागल ने एक-एक देश चुन लिया और अपने को वहां का राष्ट्रपति घोषित करने लगे. पर किसी पागल ने अपने को भारत का राष्ट्रपति घोषित नहीं किया.

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

पागलखाना-प्रसंग : दो

जब पागलखाने का दरवाजा टूटा तो एक पागल आपे से बाहर हो गया. वह इतना खुश हुआ, इतना खुश हुआ कि उसने एक पुराने जंग लगे ब्लेड से अपनी नाक काट डाली. उसे पागलखाने के दरवाजे पर चिपका दिया और स्वयं राष्ट्रीय गान गाता भाग निकला.

पागलखाना-प्रसंग : तीन

एक पागल ने जब देखा कि पागलखाने का दरवाजा टूट गया है तो वह फूट-फूटकर रोने रोया, इतना रोया कि उसकी हालत बहुत बिगड़ गई.

और यह पूछने पर कि वह इतना क्यों रो रहा है, बोला, ‘इस देश में आदमियों के रहने लायक एक ही तो जगह थी. वह भी बर्बाद हो गई.’

पागलखाना-प्रसंग : चार

पागलखाने का दरवाजा टूटा तो एक पागल ने जोर से जयहिंद का नारा लगाया. दूसरे पागल ने उससे कहा, ‘मूर्ख, ये जयहिंद का नारा क्यों लगा रहा है ?’

पहले पागल ने कहा, ‘यही नारा लगाने पर मुझे पागलखाने में बंद किया गया था.’

पागलखाना-प्रसंग : पांच

पागलखाने का दरवाजा कैसे टूटा ? यह जानने के लिए सरकार ने एक अवकाश प्राप्त जज की ‘वन मैन इनक्वाइरी कमेटी’ बना दी.
अवकाश प्राप्त जज ने छानबीन, खोजबीन, दूरबीन आदि के बाद सरकार को रिपोर्ट दाखिल कर दी, पर हुआ यह कि उस रिपोर्ट को कोई पढ़ता न था. ऐसा भी नहीं कि रिपोर्ट कोई लंबी-चौड़ी थी, केवल एक लाइन की रिपोर्ट थी. पर उसे जो भी पढ़ता था, पागल हो जाता था.

पागलखाना-प्रसंग : छः

वर्षाकालीन अधिवेशन में इस दुर्घटना पर बोलने का समय मांगा गया. सत्ताधारी दल वाले इसका विरोध करने लगे. इस बीच सदन में तू – तू मैं – मैं शुरू हो गई थी. फिर विरोध और विरोध का विरोध शब्दों की सीमा को पार कर गया.

पत्रकारों ने यह दृश्य देखा तो प्रेस क्लब की तरफ निकल गए. उन्हें मालूम था कि ऐसा समाचार अखबारों में न छप सकेगा.

इसी बीच सदन में एक आदमी आया और चीखकर बोला, ‘… मंत्री-मंडल का विस्तार हो गया है. तुम सबकी तनखाह बढ़ गई है. भत्ते दुगुने हो गए हैं. पेंशन ज्यादा मिलेगी.’ ये सुनते ही सभी शांत हो गए.

सदन में यह घोषणा करने वाला एक पागल ही था.

पागलखाना-प्रसंग : सात

जब पागलखाने का दरवाजा टूटा तो एक पागल निकल भागा. वह और अधिक पागल लोगों के बीच पहुंच गया तो यह जरूरत महसूस की गई कि पता चले कि वह हिंदू है या मुसलमान.

जब बड़ी खोजबीन के बाद भी यह पता न चला कि वह कौन है तो हिंदू-मुस्लिम नेताओं ने सोचा कि उसे आधा-आधा बांट लिया जाए. फिर ये सोचा कि इससे तो वह मर जाएगा. न हिंदू रहेगा, न मुसलमान.

इसलिए उन्होंने ये तय किया कि वह एक दिन हिंदू रहेगा और दूसरे दिन मुसलमान. जिस दिन वह हिंदू रहता था उससे मंदिर में झाड़ू लगवाई जाती थी, जिस दिन मुसलमान रहता था उस दिन मस्जिद में झाडू लगवाई जाती थी.

वह अपने घर में कभी झाडू न लगा पाया.

पागलखाना-प्रसंग : आठ

जब पागलखाने का दरवाजा टूटा तो एक पागल भाग निकला. वह सभ्य लोगों के बीच पहुंच गया तो उसकी शादी का मसला दरपेश आया. लोग सोचने लगे, पागल से कौन लड़की शादी करेगी ? लेकिन पागल ने अखबार में इश्तिहार दे दिया. और अगले ही दिन सैकड़ों लड़कियों के खत आ गए कि वे पागल से शादी करने के लिए तैयार हैं. सब बड़े परेशान हुए. पागल से शादी करने की ख्वाहिशमंद एक लड़की से जब ये पूछा गया कि वह पागल से शादी क्यों करना चाहती है ? तो उसने बताया कि पागल ने अगर पेट्रोल डालकर उसे जला डाला तो कम-से-कम ये तो कहा जा सकेगा कि पति पागल था.

पागलखाना-प्रसंग : नौ

जब पागलखाने का दरवाजा टूटा तो पागलों के साथ पागलखाने के कर्मचारी भी निकलकर भागे. पागलों और कर्मचारियों में इतनी दोस्ती थी और वे एक-दूसरे से इतना मिलते-जुलते थे कि यह पता लगाना मुश्किल था कि कौन पागल है और कौन पागलखाने का कर्मचारी.

पागलखाने का एक कर्मचारी जब अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि एक पागल उसके घर की रसोई में बैठा खाना खा रहा है और कर्मचारी की पत्नी उसे गरम-गरम रोटियां खिला रही है. यह देखकर कर्मचारी को गुस्सा आ गया और उसने पागल को पीट डाला.

तब यह हाल खुला कि कौन पागल था और कौन कर्मचारी.

पागलखाना-प्रसंग : दस

जब पागलखाने का दरवाजा टूटा तो एक पागल बाहर निकलकर व्यापारी बन गया. उसने एक क्लीनिक खोली, जिसमें सिखाया जाता था कि आदमी पागल कैसे बन सकता है. पागल की क्लीनिक में कोई पागल बनने न आता था. पागल घाटे में चला गया. बड़ा परेशान हो गया. वह यह पता लगाने निकला कि लोग पागल बनने क्यों नहीं आते ?

खोजबीन के बाद उसे यह पता चला कि ऐसे क्लीनिक तो हर घर, हर दफ्तर में खुले हैं.

  • असगर वजाहत

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

दंगा-हत्याएं और संघ : बांद्रा बनाम बहराइच

Next Post

कनाडा प्रकरण : मोदी-शाह ने पूरे भारत को माफ़िया बना कर रख दिया है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

कनाडा प्रकरण : मोदी-शाह ने पूरे भारत को माफ़िया बना कर रख दिया है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हर तसवीर, हर शब्द सच है लेकिन सारी तसवीर, सारे शब्द मिलाकर एक झूठ बनता है

January 22, 2025

‘मज़दूर, महिला सम्मान के लिए लड़ना कभी नहीं भूलेंगे’ – क्रांतिकारी मज़दूर मोर्चा

August 18, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.