Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मगरमच्छ मोदी का आर्तनाद

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 29, 2017
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार को राजकोट में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस मुझे इसलिए नापसंद करती है, क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से हूं. क्या कोई पार्टी इतना नीचे गिर सकती है…? हां, एक गरीब परिवार का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन गया है. वह इस सच्चाई के प्रति अपनी नाखुशी को छिपा नहीं पाते. हां, मैंने चाय बेची है, लेकिन मैंने देश को नहीं बेचा. मैं कांग्रेस से आग्रह करता हूं, वे गरीबों और मेरे गरीब मूल का मज़ाक न उड़ाएं”. ये हैं मगरमच्छ के वह आर्तनाद जिसके सहारे वह गुजरात चुनाव का बैतरणी पार करना चाह रहे हैं.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

ये “गरीब” मूल के वही प्रधानमंत्री हैं, जिसने लाखों लोगों को बेरोजगारी के सड़क पर ला दिया. जिन्होंने नोटबंदी के नाम पर 150 से ज्यादा लोगों के मौत की कीमत पर 8.5 लाख करोड़ रुपये के महाघोटाले किये. जिन्होंने चंद हजार करोड़ रुपये के किसानों के कर्ज को माफ करने के बजाय औद्योगिक घरानों के लाखों करोड़ के कर्ज को माफ किया. जीएसटी जैसे अवैज्ञानिक टैक्स प्रणाली को वगैर किसी तैयारी के लागू कर रातों-रात देश की अर्थव्यवस्था का कमर तोड़ दिया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के “गरीब” परिवार से आने और देश को दोनों हाथों से लूटने पर आमदा वह प्रधानमंत्री हैं, जिनकी निष्ठा दो कौड़ी की है. जिसकी निष्ठा को देश के दलाल औद्योगिक घरानों ने खरीद लिया है. नरेंद्र मोदी वह “गरीब” आदमी हैं जिसके खाने की एक थाली की कीमत 48 हजार रुपये होती है, पहनने के लिए 10 लाख का सूट आता है, लिखने का कलम 1.5 लाख रुपये की होती है. जिनके पांव जमीन पर नहीं टिकते और सारी दुनिया उपग्रह की तरह चक्कर लगा रहे हैं, ताकि अंबानी-अदानी के औद्योगिक घरानों के कारोबार को बढ़ा सके.

“गरीब” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नीति आयोग की नजर में देश की हर समस्या का समाधान सरकारी सम्पत्ति को बेचकर निजी हाथों में देना हैं. उसका मानना है कि निजी हाथों में देश की सम्पत्ति बेच देने से देश का बेहतर विकास होगा. परिणामस्वरूप “गरीब” परिवार का बेटा नरेंद्र मोदी देश की हर सम्पत्ति को निजी हाथों में बेचना शुरू कर दिया है. रेलवे स्टेशन, इंडियन एयरलाइंस, गैस, माइंस, जल, जंगल, जमीन सहित शिक्षा और स्वास्थ्य तक को निजी हाथों में कौड़ी के भाव बेच रहे हैं. रक्षा के हथियारों व उपकरणों के विनिर्माण तक को अंबानी, अडानी और रामदेव जैसै लोगों की मिल्कियत बना रहे हैं.

देश की आम आदमी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए जब वह कहते हैं कि ‘वह चाय बेचते थे’, तब यह सवाल भी उठ खड़े होते हैं कि ‘वह चाय क्यों बेचते थे ?’ जिस जमाने में मैट्रिक परीक्षा पास करते ही सरकारी नौकरी दरवाजे पर दस्तक देने लगती थी, उस समय नरेन्द्र मोदी बीए पास कर चाय बेचते थे, यह देश की भावनाओं के साथ भद्दा मजाक है. वह चाय बेचते थे अथवा नहीं कोई नहीं जानता, पर वह देश को बेच रहे हैं, यह देश की जनता दिन की सफेद रोशनी में देख रही है.

इतना ही नहीं देश को निजी औद्योगिक घरानों के हाथों में सरकारी सम्पत्ति को बेचने की आतुरता इस “गरीब” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इस कदर हावी है कि सारे नियम कायदों यहां तक की संविधान तक की धज्जियां उड़ाई जा रही है. विरोध करने वाले लोगों, बुद्धिजीवियों की सरेआम हत्यायें की जा रही है. जेलों में डाले जा रहे हैं. यहां तक कि न्यायपालिका के जजों तक को खरीदने, डराने, हत्या तक पर उतारू है. सीबीआई के जस्टिस लोया की हत्या सीधा न्यायपालिका पर हमला है, जो मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार कर रही है.

आज देश की जनता के सामने भाजपा सहित मोदी के सारे ढ़ोंग और झूठ का पर्दाफाश हो गया है. देश की आम आदमी इस बात को बखूबी समझ गई है कि नरेन्द्र मोदी किस प्रकार गरीब आदमी के हितों की कीमत पर अंबानी-अदानी जैसी कॉरपोरेट घरानों के मार्केटिंग एजेंट के तौर पर काम कर रही है.

चुनाव आयोग जो आज भाजपा का एजेंट बन गया है, की जादुई ईवीएम, जिसके जरिए भाजपा को जीत दिलाया जा रहा है, की असलियत देश की जनता के सामने आ चुकी है. आम जनता आज न केवल भाजपा और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उठ खड़ी हुई है, वरन, चुनाव आयोग की दलाली और उसके ईवीएम-वीवीपीएटी के षड्यंत्रों के खिलाफ भी डट गई है. ऐसे में ऐन गुजरात चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह भाषण मरते हूए मगरमच्छ के आर्तनाद के अतिरिक्त और कुछ नहीं है.

Previous Post

आम आदमी की शिक्षा के लिए देश में दो नीतियां

Next Post

मध्यप्रदेश में भाजपा के घोटालों की लम्बी फेहरिस्त

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

मध्यप्रदेश में भाजपा के घोटालों की लम्बी फेहरिस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘भीमा कोरेगांव’ के बहाने कुछ बातें…

January 3, 2024

स्क्रिप्ट किसी गधे ने लिखा है

December 13, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.