Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी-योगी को जिताइए और नये मंदिर, ऊंची मूर्तियां, झूठ का पिटारा, उच्चस्तरीय मूर्खता का नगाड़ा बजाइये

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 9, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी-योगी को जिताइए और नये मंदिर, ऊंची मूर्तियां, झूठ का पिटारा, उच्चस्तरीय मूर्खता का नगाड़ा बजाइये

भारत के प्रधानमंत्री ने अब अपना बहुरूपिया रूप बदल लिया है. अब वह साधु का रूप धर कर उत्तर प्रदेश चुनाव में पाखंड फैला रहे हैं. उसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार कोई मुद्दा नहीं है. उसके लिए एकमात्र मुद्दा है लाखों साल बाद जब कहीं खुदाई की जाये तो उसमें नरेन्द्र मोदी का बनाया स्तूप, इमारतें और ऊंची-ऊंची मूर्तियां मिले, जैसे आज बुद्धकालीन मूर्तियां मिलती है. अपनी इस हवस के लिए मरे जा रहे इस आदमखोर शैतान ने करोड़ों लोगों को मौत के मूंह में पहुंचा दिया है. प्रसिद्ध व्यंग्यकार विष्णु नागर इसके बहुरूपिया स्वरूप पर व्यंग करते हुए लिखते हैं –

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री सी.चंद्रशेखर राव आजकल मोदी विरोधी मूड में चल रहे हैं, हालांकि आजकल किसका मूड कब बदल जाए, कहा नहीं जा सकता. इसी मूड में उन्होंने कहा है कि मोदी जी टोपियां बहुत बदलते हैं. जहां जाते हैं, वहां की टोपी धारण कर लेते हैं. मणिपुर में मणिपुरी, उत्त्तराखंड में उत्तराखंडी. कहीं क्या, तो कहीं और कहीं क्या से क्या हो जाते हैं. पश्चिम बंगाल में टोपी पहनने का रिवाज नहीं है तो वहां रवीन्द्र नाथ टाइप दाढ़ी रख कर टैगोर बनने की कोशिश की.

अब बंगाली जनता अपने किसी दूसरे बड़े कवि को तो टैगोर के आसपास फटकने नहीं देती. वह दाढ़ी बढ़ाकर टैगोर बनने की कोशिश करनेवाले मोदी जी के चक्कर में कैसे आ जाती ? उन्हें यह बात समझाए कौन ? इतने समझदार को समझाना भी असंभव है. उतना ही असंभव है, जितना बिल्ली के गले में घंटी बांधना ! नासमझ बने रहना, हां में हां मिलाना सबसे सुरक्षित है ! मुंह लटका कर जनाब को दिल्ली लौटना पड़ा. इस शोक से वह अभी तक उबरे नहीं हैं. डर तो यह है कि यूपी कहीं उनकी इस मनोदशा को स्थायी न बना दे दे ! यज्ञ-शज्ञ अभी से करवा ले तो शायद लाभ हो. योगी जी तो ये सब कर करवा ही रहे हैं.

खैर छोड़िए इसे. चूँकि भले लोग ही मुख्यमंत्री बन पाते हैं और कभी-कभी प्रधानमंत्री भी बन जाते हैं तो चंद्रशेखर राव जी ने टोपी और दाढ़ी तक ही बात को सीमित रखा मगर उन्हें शायद पता होगा कि हिंदी में ‘टोपी पहनाना’ भी एक मुहावरा है और मोदी जी टोपी (या साफा) पहनकर दिखाते इसीलिए हैं कि इससे साधारण जनता को टोपी पहना सके. कभी लोग उनकी पहनाई टोपी पहन लेते हैं कि प्रधानमंत्री ने खुद पहनाई है, इसका कैसे अपमान करें ? कहीं उतार कर फेंक देते हैं, यह कहते हुए कि पहनाई होगी प्रधानमंत्री ने पता नहीं कितनी पुरानी और तैलिया है कि इससे तो सिर में खुजली होती है, सिर फटने लगता है.

आजकल यूपी में जोरशोर से ‘टोपी पहनाओ अभियान’ उन्होंने चलवा रखा है. इतना तो पक्का है कि राममंदिर बनवाओ या हनुमान मंदिर, रामलला या हनुमान जी उनकी मदद को आनेवाले नहीं हैं. रामलला नये-नये मंदिर में अरविंद केजरीवाल के भिजवाए दर्शनार्थियों को दर्शन देना अभी एंजॉय कर रहे हैं. वह काफी समझदार हैं. मोदी जी से तो बहुत ही अधिक समझदार ! चुनाव के लफड़े में वे फंसनेवाले नहीं. न 2024 में, न अभी, चाहे जितना जयश्री राम भज लो, भजवा लो.

सुनते हैं मोदी जी टोपी बदलने के अलावा भी बहुत कुछ करना चाहते थे मगर कर नहीं पाए. कपड़े बदल कर, टोपी और साफा, कुर्ता और पायजामा बदल कर रह गए. हुंकार भरी कि मैंने गुजरात को बदला था, अब भारत को भी बदल दूंगा. लोगों ने समझा कि इनको समय दो, यह वाकई सबकुछ बदलकर रख देंगे. पता चला कि उन्होंने और कुछ तो नहीं बदला है, अपनी कार जरूर बदल ली है. लोगों ने सोचा कि चलो कोई बात नहीं. कार तो ऐरेगैरे नत्थूखैरे भी हर साल बदलते रहते हैं, प्रधानमंत्री ने बदल ली है तो कोई बात नहीं.

मोदी जी ने फिर हुंकार भरी. इस बार तो सब बदलकर रख ही दूंगा. पता चला कि इस बार उन्होंने अपना हवाई जहाज बदल लिया है. वह फिर हुंकारे कि मगर इस बार सब बदलना ही है, भारत को आत्मनिर्भर बनाना है. पता चला इस बार वह राष्ट्रपति की बगल में अपना नया बंगला बनवाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में व्यस्त हैं. वह फिर कहते हैं, बस एक बार और. इस बार सब बदल ही दूंगा. पता चला कि उन्होंने 142 अरबपति कोरोना काल में खड़े कर दिये हैं. अपने दो गुजराती स्पांसरों के बीच नंबर वन, नंबर टू का खेल शिक्षा-शिक्षा शुरू करवा दिया हैं. अरबों के चंदे का पार्टी के लिए प्रबंधन करवा दिया हैं.

दूसरी तरफ जो साईकिल पर पैडल मार रहे थे, उनके पहियों की हवा निकालकर उन्हें समझा दिया है कि यह हवा नहीं, ऑक्सीजन है. इसकी कोरोना के मरीजों को अभी खास जरूरत है, तुम साइकिल घसीटते हुए पैदल चलो, स्वास्थ्य बनाओ मेरी तरह. जो नौकरी पर थे, उन्हें घर बैठा दिया कि घर बैठने का भी अपना आनंद है, इसे लूटो. जो नौकरी चाहते थे, उन्हें तीन साल तक इतना झूला झुलाया कि उन्हें चक्कर आ गए और वे चक्कर खाकर सीधे रेल की पटरी पर आ गिरे. तब से वे वहीं है. रेल रोकने, आंदोलन करने में लगे हैं. बाकी युवाओं को पकौड़ा बेचने और जयश्री राम करने में लगा दिया है. तो आइए मोदी जी को, योगी जी को जिताइए और पुरस्कार में नये मंदिर, ऊंची मूर्तियां, झूठ का पिटारा, उच्चस्तरीय मूर्खता का नगाड़ा मुफ्त में पाइए.

विश्व की सबसे ऊंची राम की मूर्ति बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के एक गांव को उजाड़ने का योजना बनाया है. अयोध्या से तक़रीबन 10 किलोमीटर दूर एक ग्राम पंचायत है मांझा बरहटा. उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी ग्राम पंचायत में राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति बनवाने की घोषणा की है. मूर्ति के निर्माण के लिए ज़मीन अधिग्रहण भी किया जा रहा है. हालांकि ग्रामीणों की शिकायत है कि सरकार ज़बर्दस्ती उनकी ज़मीनों का अधिग्रहण कर रही है.

योगी जी यहां विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति लगवाना चाहते हैं. भगवान राम की मूर्ति जो 251 मीटर ऊंची होगी. सरकार या प्रशासन की तरफ़ से कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलने से भी गांव वाले चिंतित हैं. गांव वाले कहते हैं, ‘हमारी ज़मीनें चली जाएंगी तो हम क्या करेंगे, कहां रहेंगे, सरकार से न तो हम मुक़दमा लड़ पाएंगे, न तो सीनाज़ोरी कर पाएंगे. साहेब, हम सबको यहीं गाड़ दो और हमारी ज़मीन ले जाओ.’

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

संसद में मक्कार मोदी का मक्कारी भरा भाषण

Next Post

‘मोदी मेरी मौत का जिम्मेदार’ – भाजपा समर्थक व्यापारी राजीव तोमर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

'मोदी मेरी मौत का जिम्मेदार' - भाजपा समर्थक व्यापारी राजीव तोमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नक्सलवादी हिंसा की आड़ में आदिवासियों के खिलाफ पुलिसिया हिंसा और बलात्कार का समर्थन नहीं किया जा सकता

February 11, 2019

यूक्रेन के हारे राष्ट्रपति अमेरिकी टट्टू वोलोदिमीर जेलेंस्की की रुस से ‘अपील’

March 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.