Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मनीष कश्यप : संघ-भाजपा के साम्प्रदायिक राजनीति का पिटा हुआ बिहारी मोहरा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 16, 2023
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मनीष कश्यप : संघ-भाजपा के साम्प्रदायिक राजनीति का पिटा हुआ बिहारी मोहरा
मनीष कश्यप : संघ-भाजपा के साम्प्रदायिक राजनीति का पिटा हुआ बिहारी मोहरा

बिहार में दशकों से जारी नक्सलबाड़ी की राजनीति ने माओवाद तक का सफर तय किया है. इसका प्रभाव ही रहा है कि बिहार की  राजनीतिक तौर पर बेहद जागरूक जनता ने भाजपा-आरएसएस की घिनौनी साम्प्रदायिक राजनीति को ठोकर मारती रही है और उसका वस्तुतः यहां कोई जनाधार नहीं है, वाबजूद इसके भाजपा कई बार राजनीतिक सत्ता पर गठबंधन की सरकार बनाई है.

ऐसे में बिहार में भाजपा को एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी, जो संघ की साम्प्रदायिक राजनीति को जनता के बीच लोकप्रिय बना सके. ऐसे में त्रिपुरारी तिवारी ने मनीष कश्यप बनकर इस खाली जगह को भरने की कोशिश की. इस बहसी ठग ने पत्रकारिता का भेष धरकर आज की सबसे विश्वसनीय मीडिया सोशल मीडिया (यू-ट्यूब) पर एक चैनल बनाकर संघ की साम्प्रदायिक राजनीति के लिए आधार बनाने लगा. संघ इसी तरह काम करती है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

अपने शुरुआती दिनों में इसने बेहद छोटे-छोटे मुद्दों को उठाया. मसलन, टुटी सड़कें, गलत स्ट्रीट लाइट, इंजीनियरिंग की छोटी-छोटी गलतियों और इसी तरह के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाकर वह लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गया. और इसी आत्मविश्वास से लबरेज यह संघी ऐजेंट आरएसएस के नफरती एजेंडे को लोगों के बीच परोसने लगा. और फर्जी विडियो स्टूडियो में सूट कर लोगों के बीच नफरत फैलाने लगा.

अब जब वह बिहार की गैर-भाजपाई सत्ता के निशाने पर आ गया और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे असामाजिक तत्व घोषित कर दिया, तब उसकी पीड़ा भी जाहिर होने लगी. बतौर मनीष कश्यप की ओर से एक ट्वीट जारी किया गया है (हम उसके ट्वीट की प्रमाणिकता सत्यापित नहीं कर पाये हैं), जिसमें कहा गया है –

‘मनीष कश्यप को अभी कम से कम साल जेल में रहना होगा, ऐसा तमिलनाडु के राज्यपाल ने अधिसूचना जारी किया है. यदि राष्ट्रवाद के विचारधारा पर चलते हैं और देश धर्म की बात करते हैं, तो भक्तों अपनी रक्षा स्वयं करें. नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह या भाजपा का कोई भी आपका साथ नहीं देने वाला है, ना कोई आपके काम आएगा.

‘आपके जेब में मोटी रकम है और आपके पीठ पीछे आपके परिवार को कोई संभालने वाला है तो जरूर भगवा ध्वज उठाकर दौड़ते रहिए.’

इस ट्वीट में यह संघी एजेंट साफ तौर पर ‘राष्ट्रवाद’, ‘देश और धर्म’ की आड़ में खुद के बुरे कुकृत्यों को छिपाने का असफल प्रयास करता है. इस भांड को यह तक नहीं मालूम की नक्सलवाद से लेकर माओवाद तक की तेज आंच पर पकी बिहार की जनता सही और गलत का भेद बहुत जल्दी समझ लेती है, यही कारण है कि जनता के बीच लताड़े जा चुके इस मोहरे को बचाना खुद मोदी-शाह जैसे संघी गिरोह के लिए भी असंभव है.

गिरीश मालवीय लिखते हैं – फर्जी वीडियो वायरल कर के हिंसा फैलाने का एक पार्टी का लंबा इतिहास रहा है. अभी जो बिहार में फर्जी वीडियो वायरल किए गये हैं वो किस तरह से बनाए गये, यह पूरी स्टोरी सामने आ चुकी है. बिहार में भी विपक्षी दल की सरकार है और तमिलनाडु में भी यानी एक तीर से दो निशाने लगाए गये हैं. सोशल मीडिया के दौर में इस तरह के हिंसक वीडियो वायरल करना बहुत ही आसान है और ये खेल पूरी दुनिया में चल रहा है.

वाशिंगटन पोस्ट ने अपने एक लेख में खुलासा किया है कि कैसे केन्या में फेसबुक और टिकटोक की मदद से फर्जी वीडियो वायरल कर के वहां होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर प्रभाव डाला जा रहा है. वाशिंगटन पोस्ट बता रहा है कि एक वीडियो क्लिप ने एक डिटर्जेंट विज्ञापन की नकल की, जिसमें एंकर ने दर्शकों को बताया कि ‘डिटर्जेंट’ कंबा, किकुयू, लुह्या और लुओ जनजातियों के सदस्यों सहित ‘मडोडोआ’ को खत्म कर सकता है.

शाब्दिक रूप से व्याख्या की गई, ‘मडोडोआ’ एक अहानिकर शब्द है जिसका अर्थ धब्बा या धब्बा है, लेकिन यह एक कोडित जातीय गाली और हिंसा का आह्वान भी हो सकता है. वीडियो में पिछले वर्षों के चुनाव के बाद की झड़पों की ग्राफिक छवियां थी.

कुछ साल पहले क्रिस्टोफर वायली जो डेटा साइंटिस्ट थे. उन्होंने केम्ब्रिज एनलिटिका जैसी कम्पनियों की मोडस ऑपरेंडी को लेकर भी एक खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘नाईजीरिया में चुनाव के समय कनाडा की कंपनी एग्रेगेट आईक्यू ने लोगों भयभीत करने के लिए हिंसक वीडियो वायरल किए थे.’

भारत में भी यही सब तो हो रहा है. 2013 का मुजफ्फरनगर दंगा याद है आपको ? संगीत सोम जो एक भाजपा विधायक थे, वे मुजफ्फरनगर जिले में भीड़ को उकसाने वाला एक फर्जी वीडियो क्लिप अपलोड करने वाले नेताओं में से एक थे. पुलिस ने उस वीडियो को झूठा करार दिया. उसमें भीड़ द्वारा दो लड़कों को पीट-पीट कर मार डाले जाने का दृश्य दिखाया गया है.

बाद में यह खुलासा हुआ कि वीडियो स्पष्ट रूप से अफगानिस्तान या पाकिस्तान में शूट किया गया था, लेकिन वहां एक बड़े वर्ग का मानना ​​था कि वीडियो की घटनाएं वास्तव में मुजफ्फरनगर के एक गांव में हुई थीं, जिसके कारण बाद में घातक दंगे हुए जिसमें 48 लोग मारे गए.

2020 में हुए उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगे में भी ऐसी ही कहानी दोहराई गयी. 25 फरवरी 2020 को, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पहले दंगे के एक दिन बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा. प्रसारित करने वालों में से एक अविरल शर्मा द्वारा अपने ट्विटर हैंडल @sharmaAvi के माध्यम से किया गया था.

उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय के लोग पूर्वोत्तर दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक बस चालक पर हमला कर रहे थे, जहां उनके रिश्तेदार रहते थे और वे हिंसा के डर से रह रहे थे. संलग्न वीडियो में टोपी पहने एक व्यक्ति को खाकी वर्दी में एक बस चालक पर डंडे से हमला करते हुए दिखाया गया है. वीडियो को जल्दी ही एक लाख से अधिक बार देखा गया.

तथ्य की जांच से पता चला, यह घटना 18 फरवरी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के कन्नड़ में हुई, जिसमें एक बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप उसमें सवार लोगों ने बाहर आकर चालक की पिटाई कर दी. यह किसी सांप्रदायिक उकसावे के बजाय रोड रेज का मामला था.

दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट में कहा गया है कि दंगों के दौरान वॉट्सऐप ग्रुप्स में कई तरह के भड़काऊ मैसेज चले, जिनसे हिंसा और भड़की उठी.

यही नहीं दक्षिणपंथी अफवाहतंत्र का हिस्सा बन चुकी ‘ऑप इंडिया’ नाम की एक वेबसाइट ने एक रिपोर्ट प्रकशित की, जिसमें दावा किया गया कि दंगों के दौरान मुस्लिम समुदाय ने एक मंदिर पर कब्जा कर उसे नुकसान पहुंचाया है. इस लेख का शीर्षक था- ‘ग्राउंड रिपोर्ट: मुस्लिम भीड़ ने शिव मंदिर पर किया था कब्जा, छत से हिन्दुओं पर हो रही थी पत्थरबाजी.’

रवि अग्रहरि के द्वारा लिखे गए इस तथाकथित ग्राउंड रिपोर्ट में कई तरह के दावे किए गए ये दावे बेहद भड़काऊ और उकसावे से भरे थे लेकिन जब ग्राउंड पर जाकर पूछताछ की गयी तो पाया गया कि मामला वैसा नहीं था जैसा रिपोर्ट में लिखा गया.

ये तो कुछ ही उदाहरण हैं. ऐसे सैकड़ों उदाहरण दिये जा सकते हैं. इन सबसे साफ हो जाता है कि कौन सा दल है, जो सत्ता के लालच में ऐसे फर्जी वीडियो वायरल कराने के लिए हमेशा तत्पर रहता है !

गिरीश मालवीय की टिप्पणी यहां समाप्त हो जाती है. और उनकी टिप्पणी कितनी सही थी, इसका पता इस बात से चलता है कि मनीष कश्यप पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश लगभग यही है. बहरहाल, फिलहाल यह संघी भांड जेल में हैं और देश में खासकर बिहार की राजनीति में पिटा यह संघी मोहरा दूसरे भांडों के लिए एक सबक है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

प्रेम की बायोकेमिस्ट्री और उसका प्रोटोकॉल…

Next Post

गंगा के भीमगोड़ा में बैराज : ब्रिटिश इंजीनियर थामस कॉटली का संघर्ष और अगड़ा ब्राह्मण समाज का विरोध

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

गंगा के भीमगोड़ा में बैराज : ब्रिटिश इंजीनियर थामस कॉटली का संघर्ष और अगड़ा ब्राह्मण समाज का विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वास्तुशास्त्र

May 20, 2021

वेंटिलेटर : मेक इन इंडिया के नाम पर हुई क्रूरता और मौत की कहानी

May 14, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.