Home कविताएं अल्पमत

अल्पमत

0 second read
0
0
420
अल्पमत
अल्पमत

बहुत से लोग दाएं हाथ से लिखते हैं
लेकिन कुछ लोग बाएं हाथ से भी लिखते हैं..

दाएं हाथ से लिखने वालों का तर्क था कि
बाएं हाथ से लिखने वाले लेखन कला को भ्रष्ट कर रहे हैं
इसके खिलाफ बाएं हाथ से लिखने वालो के मजबूत तर्क थे
लेकिन वे अल्पमत में थे.

दाएं हाथ से लिखने वालों ने कहा
हम दाएं हाथ से लिखने वालों का राष्ट्र बनाएंगे
और राष्ट्र बन गया..

दाएं हाथ से लिखने वालों में
बहुत से लोग नीली स्याही से लिखते थे
लेकिन कुछ लोग काली स्याही से भी लिखते थे
नीली स्याही से लिखने वालों का तर्क था कि
काली स्याही वाले अक्षर के भविष्य को काला कर रहे हैं
इसके खिलाफ काली स्याही वालो के मजबूत तर्क थे
लेकिन वे अल्पमत में थे.

इस तरह नीली स्याही से लिखने वालों का राष्ट्र बन गया..

नीली स्याही से लिखने वाले बहुत से लोग सादे पेज पर लिखते थे
लेकिन कुछ लोग रूलदार पेज पर भी लिखते थे
सादे पेज वालो का तर्क था कि
रूलदार पेज पर लिखने वाले शब्दों को दो लाइनों के बीच कैद कर रहे हैं
इसके खिलाफ रूलदार पेज पर लिखने वालों के मजबूत तर्क थे
लेकिन वे अल्पमत में थे..

इस तरह सादे पेज पर लिखने वालों का राष्ट्र बन गया..

सादे पेज पर ज्यादा लोग प्रार्थनापत्र लिखते थे
लेकिन कुछ कविता भी लिखते थे
प्रार्थनापत्र लिखने वालों का तर्क था कि
कविता युवाओं को भ्रष्ट करती है
इसके खिलाफ कविता लिखने वालों के मजबूत तर्क थे
लेकिन वे अल्पमत में थे.

और इस तरह प्रार्थनापत्र लिखने वालों का राष्ट्र बन गया..

लेकिन इस राष्ट्र में
बाए हाथ से लिखने वाले
काली स्याही से लिखने वाले
रूलदार पेज पर लिखने वाले
और कविता लिखने वाले नहीं थे

राष्ट्र अब बुरी तरह डरा हुआ था
क्योंकि अब वह अल्पमत में था…

  • मनीष आजाद

प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Load More Related Articles
Load More By ROHIT SHARMA
  • औरत

    महिलाएं चूल्हे पर चावल रख रही हैं जिनके चेहरों की सारी सुन्दरता और आकर्षण गर्म चूल्हे से उ…
  • लाशों के भी नाखून बढ़ते हैं…

    1. संभव है संभव है कि तुम्हारे द्वारा की गई हत्या के जुर्म में मुझे फांसी पर लटका दिया जाए…
  • ख़ूबसूरत कौन- लड़की या लड़का ?

    अगर महिलायें गंजी हो जायें, तो बदसूरत लगती हैं… अगर महिलाओं की मुंछें आ जायें, तो बद…
Load More In कविताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एक कामलोलुप जनकवि आलोकधन्वा की नज़र में मैं रण्डी थी : असीमा भट्ट

आलोकधन्वा हिन्दी के जनवादी कविताओं की दुनिया में बड़ा नाम है. उनकी कविताओं में प्रेम की एक…