Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

मोदी जी, मेहरबानी करके अब आप हट जाइये – अरुंधति रॉय

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 7, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी जी, मेहरबानी करके अब आप हट जाइये - अरुंधति रॉय

अरुंधति रॉय, भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार

हमें एक सरकार की जरूरत है. बहुत ही ज्यादा जरूरत है, क्योंकि हमारे पास कोई सरकार नहीं है. हमारा दम घुट रहा है (We are running out of air). हम मर रहे हैं. हमारे पास यह जानने की कोई व्यवस्था नहीं है कि हमें जो मदद मिल भी रही है, यहां तक कि जो हमारे हाथ में है, हम उसका क्या करें ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

क्या किया जा सकता है ? यहीं और अभी ?

हम 2024 तक का इंतजार नहीं कर सकते. हम जैसे लोगों ने कभी ऐसी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब हम खुद किसी चीज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करेंगे. व्यक्तिगत रूप से, मैं ऐसा करने के बजाय जेल जाना पसंद करती. लेकिन आज, जब हम अपने घरों में, सड़कों पर, अस्पतालों में, कारों की पार्किंग में, बड़े शहरों, छोटे कस्बों, गांवों, जंगलों और खेतों में मर रहे हैं, तब मैं, एक सामान्य नागरिक, ऐसा करने से उपजी शर्मिंदगी को दरकिनार करते हुए अपने लाखों सह नागरिकों के साथ मिलकर यह चाह रही हूं कि महोदय ! कृपया अब आप अपना पद छोड़ दीजिए. इस्तीफा दे दीजिए महोदय, मेहरबानी करके अब आप हट जाइये. कम से कम अभी के लिए. मैं आपसे विनती करती हूं, अब आप चले जाइए.

यह संकट आपका बनाया हुआ है. आप इसे नहीं हल कर सकते. आप केवल इसे बदतर बना सकते हैं. यह वायरस भय, घृणा और अज्ञानता के वातावरण में फलता-फूलता है. यह तब और समृद्धशाली हो जाता है, जब आप इसके बारे में बोलने वालों पर शिकंजा कस देते हैं. यह तब और मजबूत होता है, जब मीडिया को इस हद तक दबा दिया जाता है कि हकीकत की रिपोर्टिंग केवल अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हो पाती है. यह वायरस तब ताकतवर हो जाता है, जब आपके पास एक ऐसा प्रधानमंत्री हो, जिसने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस न की हो, जो सवालों का जवाब देने में अक्षम हो, यहां तक कि इस सुन्न कर देने वाले डरावने वक्त में भी.

अगर आप अपना पद नहीं छोड़ते हैं, तो बेवजह हजारों-हजार लोग मारे जाएंगे. तो, अब चले जाओ. झोला उठा कर. अपनी गरिमा को बरकरार रखते हुए. आगे आप ध्यान करते और एकांत में रहते हुए एक शानदार जीवन जी सकते हैं. आपने खुद बताया है कि आप क्या चाहते हैं ? अगर आप इस नरसंहार को ऐसे ही जारी रहने देते हैं तो यह संभव नहीं हो पाएगा.

आपकी पार्टी में कई ऐसे लोग हैं, जो फिलहाल के लिए आप की जगह ले सकते हैं. वे लोग जो इस संकट के क्षण में अपने राजनीतिक विरोधियों को साथ लाने की जरूरत को जानते हैं. आपकी पार्टी से, जो भी व्यक्ति हो – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंजूरी से – सरकार और आपदा प्रबंधन समिति का नेतृत्व कर सकता है.

राज्यों के मुख्यमंत्री कुछ प्रतिनिधियों को चुन सकते हैं, ताकि सभी दल अपना प्रतिनिधित्व महसूस कर पायें. राष्ट्रीय दल होने के नाते कांग्रेस भी इस कमेटी में हो सकती है. और इसके अलावा वैज्ञानिक, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, डॉक्टर, अनुभवी नौकरशाह भी शामिल किए जाएं. आप इसे नहीं समझ सकते हैं, लेकिन इसे ही लोकतंत्र के रूप में पहचाना जाता है. आप विपक्ष-मुक्त लोकतंत्र नहीं पा सकते हैं. उसे निरंकुशता के रूप में जाना जाता है. इस वायरस को निरंकुशता पसंद है.

अगर आप अभी ऐसा नहीं करते हैं, तो जैसे यह प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इसे एक अंतरराष्ट्रीय समस्या, पूरी दुनिया के लिए खतरे के तौर पर देखा जाने लगा है, जो कि यह निश्चित तौर है. आपकी अक्षमता ने अन्य देशों को हमारे मामलों में घुसने और हस्तक्षेप करने, और मामले को अपने हाथ में लेने के लिए वैध कारण मुहैया कराया है. यह हमारी कड़े संघर्षों से हासिल संप्रभुता को कमजोर कर देगा. हम फिर से उपनिवेश बन जाएंगे. ऐसा होने की गंभीर आशंका है. इसकी अनदेखी न करें.

इसलिए मेहरबानी करके चले जाइए. यही एक जिम्मेदारी भरा काम है, जो आप कर सकते हैं. आपने हमारा प्रधानमंत्री होने का नैतिक अधिकार खो दिया है.

(अरुंधति रॉय की यह अपील मूल रूप से अंग्रेजी में स्क्रॉल डॉट इन पर प्रकाशित हुई है. इसका हिंदी अनुवाद पत्रकार अवनीश राय ने किया है. संसदनामा से साभार प्रकाशित)

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

मौत का आलम तथा सत्ता और मध्यवर्ग की बेरुखी

Next Post

हमारे निगरां

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

हमारे निगरां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ड्रग्स का कारोबार : मोदी सरकार के निजीकरण का भयावह चेहरा

September 22, 2021

जनता के सामने सारे रास्ते बंद मत करो, ऐसे ही माहौल में विद्रोह की जमीन तैयार होती है !

March 6, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.