Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

पेगासस के लिए मोदी ने इज़रायल के हाथों भारत के सम्मान को गिरवी रख दिया

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 29, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पेगासस के लिए मोदी ने इज़रायल के हाथों भारत के सम्मान को गिरवी रख दिया

रवीश कुमार

न्यूयार्क टाइम्स के रॉनेन बर्गमन और मार्क मज़ेटी की रिपोर्ट दुनिया में हंगामा मचा रही है. एक साल तक अलग-अलग देशों में जाकर पेगासस जासूसी तंत्र के बारे में दोनों ने पता लगाया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको और पनामा के अलावा भारत ने भी पेगासस ख़रीदा है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे इज़रायल ने इस सॉफ़्टवेयर को बेच कर दुनिया में अपने कूटनीतिक प्रभाव का विस्तार किया है. संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ ख़रीदार देशों से मतदान करवाया है. जिन देशों ने इज़रायल से पेगासस ख़रीदा है, वो अब इसके हाथ ब्लैकमेल हो रहे हैं.

2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़रायल गए थे. न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है कि इस यात्रा के दौरान पेगासस ख़रीदने का सौदा हुआ, जिसका इस्तमाल विपक्ष के नेताओं, पत्रकारों के फ़ोन से डेटा उड़ाने और बातचीत रिकार्ड करने में हुआ.

रॉनेन बर्गमन और मार्क मज़ेटी ने लंबी रिपोर्ट में काफ़ी विस्तार से बताया है कि कैसे NSO के पेगासस और फैंटम सॉफ़्टवेयर असंख्य नागरिकों के फ़ोन को हैक किया जा सकता है. भारत सरकार ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय और NSO की कोई डील नहीं हुई है और न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है कि पेगासस रक्षा सौदे का हिस्सा था.

पेगासस का सौदा एक आज़ाद मुल्क को एक गिरोह के हाथ में सौंप देने का मामला है. इस सॉफ़्टवेयर को इसलिए ख़रीदा गया ताकि मुल्क के भीतर विपक्ष और पत्रकारिता की आवाज़ को ख़त्म किया जा सके लेकिन दूसरा पहली देखिए. इस काम के लिए किसी दूसरे देश से सौदा करते वक्त भारत की साख कितनी ख़राब हुई होगी.

अपनी सत्ता के लिए इस देश के लोकतांत्रिक स्वाभिमान को इज़रायल की जूती पर रखा गया है, इससे अपमानजनक कुछ हो ही नहीं सकता. पेगासस बेच कर इज़रायल ने भारत से संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन के ख़िलाफ़ मतदान करवाया. न्यूयार्क टाइम्स में छपी इस रिपोर्टर से भारत की साख पूरी दुनिया में ख़राब हो रही है. नरेंद्र मोदी का ज़िक्र अब तानाशाहों में होनी लगी है, यह कितना शर्मनाक है.

पेगासस का मामला सुप्रीम कोर्ट में है. कोर्ट की कमेटी उन तथ्यों तक पहुंच पाएगी, जहां तक न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट पहुंचती है, अब यह भी दांव पर है. भारत सरकार इस बात से इंकार करती रही है कि पेगासस ख़रीदा गया और इसका इस्तेमाल जासूसी के लिए हुआ.

नई रिपोर्ट के बाद सरकार की नौटंकी फिर शुरू हो जाएगी कि आतंकवाद से लड़ने के लिए ऐसी चीजें ख़रीदी जाएंगी लेकिन ये नहीं कहा जाएगा कि पेगासस ख़रीदा है या नहीं ? यह साफ्टवेयर ख़रीदा तो जाता है आतंकवाद के नाम पर लेकिन इसका इस्तेमाल होता है लोकतंत्र का गला घोंटने में.

सोचिए इस काम के लिए जब नरेंद्र मोदी ने नेतन्याहू से सौदा किया होगा तब उसकी नज़र में भारत को कितना गिराया होगा. यह अपराध है और अक्षम्य है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

तय करो – नौकरी चाहिए या नफरत ?

Next Post

संघियों का आत्मनिर्भर भारत यानी शिक्षामुक्त, रोजगारमुक्त, अस्पतालमुक्त भारत

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

संघियों का आत्मनिर्भर भारत यानी शिक्षामुक्त, रोजगारमुक्त, अस्पतालमुक्त भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रेमचंद के किसान और कुलक का चरित्र : एक अध्ययन

February 5, 2022

शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक बनाने का सच

December 23, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.