Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

सीएसआर का पैसा आदिवासी इलाके से बाहर ले जाने के खिलाफ आन्दोलन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 26, 2022
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सीएसआर का पैसा आदिवासी इलाके से बाहर ले जाने के खिलाफ आन्दोलन
सीएसआर का पैसा आदिवासी इलाके से बाहर ले जाने के खिलाफ आन्दोलन

न केवल भारत सरकार बल्कि देश के संविधान की हिफाजत करने का जिम्मा जिस सुप्रीम कोर्ट के कंधों पर संविधान निर्माताओं ने सौंपा था, वह सुप्रीम कोर्ट आज आदिवासियों के खिलाफ खड़ी हो गई है. इतना ही नहीं वह आदिवासियों की आवाज बनने वाले हर उस शख्स के खिलाफ खड़ी है, जो आदिवासियों की क्रूरतम हत्या और उसको उसके जमीन से खदेड़ने के सरकारी अभियान के खिलाफ है.

भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक हिमांशु कुमार ने आदिवासियों के खिलाफ चल रहे सरकारी अभियान के विरुद्ध आदिवासियों के हिफाजत में चट्टान की भांति खड़े हैं, ऐसी हालत में सरकारी ऐजेंट सुप्रीम कोर्ट में बिठाया गया दलाल जज ने हिमांशु कुमार जैसी चट्टान को हटाने के लिए उन पर पांच लाख का जुर्माना लगाने का आदेश दिया, जिसे हिमांशु कुमार ने जूता दिखा दिया.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

अब हिमांशु कुमार ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के खिलाफ चल रहे सरकारी साजिश के दूसरे पहलू को सख्ती से उजागर किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में खनन कार्य कर रही कंपनियों द्वारा आदिवासियों के रखरखाव हेतु कानूनन दी जा रही 1200 करोड़ रुपयों के सरकारी बंदरबांट को उजागर किया है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे एक लेख में जाहिर किया है.

हिमांशु कुमार लिखते हैं कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा ज़िले की हिरोली पंचायत के लोहागांव के दो आदिवासी भाई नदी में डूब कर मर गये. ये लोग जंगल में बांस की कोंपल जिसे बास्ता कहा जाता है, वह इकट्ठा करने गये थे ताकि उसे बाज़ार में बेच कर बच्चों के लिए चावल खरीद सकें. इसी बीच बारिश हुई, जिसमें ये दो भाई डूब कर मर गये.

यह बैलाडीला का पहाड़ है. यहां सरकारी एनएमडीसी सहित कई प्राइवेट कम्पनियां जैसे लक्ष्मी निप्पो आदि लोहा खोद कर विदेशी बाज़ारों में बेच कर मुनाफा कमाती हैं. लोहा निकाल कर यह कम्पनियां उसकी मिट्टी धोती है. कानून के मुताबिक कम्पनियां लोहा धोकर उसकी मिट्टी नदी में नहीं बहा सकती लेकिन कम्पनियां पैसा बचाने के लिए बदमाशी करती है.

यह कम्पनियां जनता की निगाहों में धुल झोंकने के लिए लोहा अपने बनाए हुए तालाब में धोती हैं लेकिन जल्द ही तालाब लोहे वाली मिट्टी से भर जाता है तो जैसे ही बारिश होती है कंपनी अपने तालाब का पानी नदी में छोड़ देती है ताकि सारी मिट्टी नदी में बह जाए और किसी को पता भी ना चले. इसकी वजह से आदिवासियों के खेत बर्बाद हो रहे हैं आदिवासियों के खरीदे हुए खेती वाले गाय बैल इस बहाई गई कीचड में फंस कर मर जाते हैं.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2022/10/311942013_166689262632989_1052513441801915992_n.mp4

 

उस दिन भी ऐसा ही हुआ. लोहागांव के यह दोनों आदिवासी भाई बास्ता जमा करके वापिस लौट रहे थे तभी कंपनी द्वारा छोड़े गये कीचड का ऐसा रेला आया कि दोनों भाई उसमें फंस गये और बह कर दूर चले गये. एक भाई की लाश मिल गई दुसरे की लाश भी नहीं मिली. इस घटना के बाद सोनी सोरी अपने आदिवासी साथियों के साथ इस गांव में गई और वहां का सर्वे किया.

इस गांव की कहानी उन लोगों की आंखें खोलने के लिए एक उदहारण है जो कहते हैं कि औद्योगीकरण से आदिवासियों का विकास होगा और ये सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासियों का और देश का विकास रोकना चाहते हैं. इस गांव में स्कूल नहीं है, आंगनबाडी नहीं है, स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, राशन दूकान नहीं है, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, महिलाएं नदी पार करके एक गड्ढे में से पानी लेकर आती है.

यहां की एक आदिवासी महिला ने बताया मेरे आठ बच्चे हुए सब मर गए. सन 2011 की जनगणना में इस गांव की आबादी में 88 आदिवासी थे. इस महीने इस टीम ने पूरे गांव में घर घर जाकर लोगों को गिना तो अब आबादी सिर्फ 63 आदिवासी बचे हैं. यानी यहां की आबादी माईनस में जा रही है. वजह स्वास्थ्य सुविधा ना होना तथा भूख.

इस गांव में आय का कोई साधन नहीं है. खेती आदिवासी इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि कंपनी लाल पानी जिसमें लोहे का कीचड मिला होता है, खेतों में छोड़ देती है जिससे खेत बर्बाद हो चुके हैं. कम्पनियां ज़िला प्रशासन को सीएसआर फंड के नाम पर 1200 करोड़ रुपया हर साल देती हैं. कानूनन इस पैसे को इन आदिवासियों के लिए खर्च किया जाना चाहिए लेकिन यह पैसा नया रायपुर बनाने में खर्च होता है. मंत्रियों और अधिकारियों के अनुसार खर्च होता है. भाजपा के समय में तो यह पैसा यूपी तक में जाकर सडक बनाने में खर्च हुआ है.

आदिवासियों को अस्पताल में दवाएं नहीं मिलती. टेस्ट्स भी अपने पैसे से कराने पड़ते हैं. बच्चों को बारहवीं के बाद पढ़ाना हो तो खेत बेचना पड़ता है. नियम से यह बारह सौ करोड़ रूपये से हर आदिवासी को मुफ्त इलाज मिलना था, बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था होनी थी, रोज़गार, खेती सुधार, पशु पालन, कुटीर उद्योग, रोज़गार की व्यवस्था की जानी थी.

इस पैसों से हर गांव में पीने का नल से पानी पहुंच सकता था. हर दस गांव के बीच में एक खेल परिसर बन सकता था, जहां आदिवासी बच्चों की प्रतिभा निकलती और अमेरिकी कालों की तरह यह आदिवासी भी ओलम्पिक में गोल्ड मैडल लाते.

दंतेवाडा में 246 पंचायतें हैं. सुकमा और बीजापुर ज़िला भी मिला लो तो सात सौ करीब पंचायतें बैठेंगी. हर पंचायत को हर साल एक करोड़ रुपया भी दिया जाय तो भी पांच सौ करोड़ रुपया बच जाएगा. इस पैसे से आदिवासियों के गांवों में रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली सबकी व्यवस्था की जा सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अभी मैं दंतेवाड़ा गया तो मुझसे बहुत सारे गांवों से सरपंच और गांवों के मुखिया मिलने आये. उन्होंने इस बारे में मुझसे सलाह मांगी है. मैंने उन्हें पांचवी अनुसूची में ग्राम सभा को दिए गये अधिकारों के बारे में बताया और तय हुआ कि हर पंचायत में इस बारे में प्रशिक्षण किया जाय.

तीनों जिलों की हर पंचायत से आदिवासियों की ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित होगा कि ‘यह पैसा आदिवासी इलाके से बाहर खर्च किया जाना गैर कानूनी घोषित किया जाता है.’ सीएसआर का पैसा आदिवासी इलाके से बाहर ले जाने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज़ की जाय, मुकदमा शुरू किया जाय. और यदि सरकार तब भी नहीं मानती है तो खनन का काम रोकने के लिए व्यापक सत्याग्रह किया जाये.

जो भी हो आदिवासियों को इस तरह मरते हुए नहीं देखा जा सकता. यह इंसानियत की मौत है. लोकतंत्र की मौत है. संविधान की मौत है. यह हम नहीं होने देंगे. हम इंसानियत लोकतंत्र संविधान को बचायेंगे. आदिवासी इस सब को मिलकर बचायेंगे.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

ऋषि सुनक की सनक में उन्मत ‘भारतीय मुनी’

Next Post

सबसे ज्यादा गैरजरुरी और जनविरोधी कामों में लगी हुई है सरकार

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

सबसे ज्यादा गैरजरुरी और जनविरोधी कामों में लगी हुई है सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रह्म भोज

October 24, 2021

अन्वेषण

April 12, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.