Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बिल गेट्स के इशारे पर देश में नाइट कर्फ्यू ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 29, 2021
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिल गेट्स के इशारे पर देश में नाइट कर्फ्यू ?

girish malviyaगिरीश मालवीय

कोरोना के खेल के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं बिल गेट्स. ध्यान दीजिए कि जैसे ही ओमिक्रोन को लेकर बिल गेट्स का बयान आया, उसके अगले दिन से ही देश में नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू होना शुरू हो गया. भारत सरकार द्वारा कल जिन दो नई कोविड वैक्सीन (कोर्बेवैक्स और कोवोवैक्स) को आपातकालीन मंजूरी के तहत इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है, इन दोनों वैक्सीन की फंडिंग बिलगेट्स ने ही की है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

कल सुबह स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि ‘CORBEVAX वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दे रहे हैं. यह भारत की पहला स्वदेशी ‘RBD प्रोटीन सब-यूनिट’ वैक्सीन है. यह भारत में विकसित तीसरा टीका है ! इसे हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई ने बनाया है.’

खबरों में बताया जा रहा है कि बायोलॉजिकल-ई ने यह टीका अमेरिका के टेक्सास स्थित बेलॉर कॉलेज ऑफ मेडिसीन के साथ साझेदारी कर विकसित किया है लेकिन यह नहीं बताया जा रहा है कि इसके पीछे सबसे बड़ी फंडिंग बिल गेट्स की संस्था BMGF (बिल एंड मिलेन्दा गेट्स फाउंडेशन) की है.

भारत में दी जा रही हर वैक्सीन के पीछे बिल गेट्स की फंडिंग है. जी हां ! कोवेक्सीन के निर्माता भारत बायोटेक को नवंबर 2019 में ही BMGF से $19 मिलियन प्राप्त हो चुके थे. अदार पूनावाला का सीरम इंस्टीट्यूट यानी SII नवंबर 2012 से BMGF से फंड प्राप्त कर रहा है, इसे अक्टूबर 2020 में $4 मिलियन की अतिरिक्त अनुदान राशि प्राप्त हुई. सीरम द्वारा बनाई गई कोवोवैक्स को कल इमरजेंसी अप्रूवल मिला है.

अब आते हैं बायोलॉजिकल-ई पर. बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड 2013 से बिल गेट्स फाउंडेशन से अनुदान प्राप्त कर रहा है. इसने अप्रैल 2021 में बीएमजीएफ से 37 मिलियन डॉलर का फंड प्राप्त किया है. सीरम और भारत बायोटेक के बारे में सब जानते हैं, अब जरा बायोलॉजिकल-ई को जान लीजिए.

तेलंगाना में स्थित इसकी फैक्टरी का दौरा बिल गेट्स 2013 में ही कर चुके हैं. जब बायोलॉजिकल-ई ने कोरोना वैक्सीन बनाने की शुरूआत ही की थी, तभी भारत की मोदी सरकार ने 30 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज़ के लिए ऑर्डर भी कर दिया था, वह भी तब जब इसके सिर्फ ट्रायल ही चल रहे थे. न इसके एफिकेसी डेटा का पता था, न अन्य किसी डेटा का.

और तो और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बायोलॉजिकल-ई को कोरोना वैक्सीन के 1500 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान भी कर दिया. भारत में बिल गेट्स की प्रतिनिधि वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग बायोलॉजिकल-ई की लॉबिंग कर रही थी, उन्हीं की अनुशंसा पर उसे यह रकम दी गयी.

बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन के ट्रायल के डेटा किसी भी प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल में प्रकाशित नहीं हुए हैं. यह एक नई तकनीक की वैक्सीन है, जिसका पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में एक बार फिर भारत की जनता गिनी पिग बनने जा रही है.

बच्चों को वैक्सीन देने वाले फैसले गैर-वैज्ञानिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमारा कोरोना टीकाकरण प्रोग्राम पूरी तरह से साइंटिफिक रहा है लेकिन कल उनके इस दावे पर AIIMS के सीनियर डॉक्टर संजय के. राय ने बहुत बड़ा सवाल उठा दिया. उन्होंने मोदी के बच्चों को वैक्सीन देने वाले फैसले को अनसाइंटिफिक यानी गैर-वैज्ञानिक बताया.

सबसे बड़ी बात जो हमारा मीडिया ठीक से बता नहीं रहा है, वो यह है कि दिल्ली के एम्स में जिन बच्चों की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया, उस क्लीनिकल ट्रायल की जिम्मेदारी डॉ. संजय राय की ही थी. बच्चों के लिए कोवेक्सीन के परीक्षण पटना के एम्स, भुवनेश्वर और दिल्ली में किया गया, जिसमें कुल 525 बच्चों पर यह ट्रायल किये गए.

डॉ संजय राय बच्चों पर ‘कोवैक्सीन’ टीके के ट्रायल के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर रहे हैं और आज वही शख्स बच्चों के लिए वैक्सीन की अनुमति देने के निर्णय को अवैज्ञानिक निर्णय बता रहा है, तो एक बार जानने की जरूरत है कि वह कहना क्या चाहते हैं ?

संजय के. राय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा और सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा प्रशंसक हूं. लेकिन मैं बच्चों के टीकाकरण के उनके अवैज्ञानिक निर्णय से पूरी तरह निराश हूं.’ डॉ. संजय राय का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आई जो ये साबित कर सके कि वैक्सीन बच्चों के लिए काफी प्रभावी होगी.

दरअसल डॉ. संजय राय कह रहे हैं कि बच्चों को वैक्सीन देने में खतरा ज्यादा है और फायदा कम है. बच्चों के मामले में इंफेक्शन की गंभीरता बहुत कम है और जो डेटा हमारे पास है, उसके मुताबिक 10 लाख आबादी में सिर्फ 2 मौतें दर्ज की गई हैं जबकि वयस्कों के मामले में अतिसंवेदनशील आबादी में कोविड​​​​-19 के कारण मृत्यु दर लगभग 1.5 प्रतिशत है, जिसका अर्थ है कि प्रति दस लाख जनसंख्या पर 15,000 मौतें.

इसके अलावा वैक्सीन देने में खतरा ज्यादा है. टीकाकरण के बाद एडवर्ड इफेक्ट प्रति दस लाख आबादी पर 10 से 15 नोट किये गए हैं. एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन से खून के थक्के जमने का खतरा 50,000 में एक को रहता है. क्या इसका एक अर्थ यह नही है कि बच्चों को वैक्सीन देना खतरनाक हो सकता है ?

अमरीका से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 5 से 14 साल के बच्चों में कोविड का खतरा अन्य बीमारियों जैसे फ्लू, निमोनिया, डूबना, दिल की बीमारी, हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना और कैंसर से भी कम है. इनमें से अंतिम तीन में जान जाने का खतरा कोविड के मुकाबले 10 गुना ज्यादा है.

डॉ. संजय राय कह रहे हैं कि ‘भारत में हुए सिरॉलॉजिकल सर्वे के अनुसार 70 प्रतिशत बच्चे बाहरी सम्पर्क में पहले ही आ चुके हैं. यानी ज्यादातर बच्चों को वायरस संक्रमण हुआ, लेकिन अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण वे सुरक्षित रहे. जब 70 प्रतिशत बच्चों को कोरोना हो ही चुका है और वे हमें पता चले बिना ही ठीक भी हो गए, तो क्या बाकी के 30 प्रतिशत को वैक्सीन देना जरूरी है ? हमें अपने बच्चों को टीका लगाने से पहले उन देशों के आंकड़ों का विश्लेषण करना चाहिए, जहां पहले ही टीकाकरण किया जा चुका है.’

डॉ संजय राय ने बच्चों के वेक्सीनेशन प्रोग्राम पर बहुत बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं, इनका जवाब ढूंढना जरूरी है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

विदाई बेला

Next Post

दुसरे इंसानों को खराब नीचा और गलत बता कर आप अच्छे ऊंचे और सही नहीं माने जायेंगे

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

दुसरे इंसानों को खराब नीचा और गलत बता कर आप अच्छे ऊंचे और सही नहीं माने जायेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिन्दी मीडियम के युवाओं के नाम रविश का पत्र

April 15, 2022

क्या आपको अभी भी सारकेगुड़ा का नाम याद है ?

October 4, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.