Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

अब हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई : भाषा के नीम हकीम और मेडिकल शिक्षा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 21, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अब हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई : भाषा के नीम हकीम और मेडिकल शिक्षा
अब हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई : भाषा के नीम हकीम और मेडिकल शिक्षा
प्रियदर्शन

यह बहुत अच्छी बात है कि मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो रही है. हमारी तरह के लोगों का यह मलाल पुराना है कि ज्ञान-विज्ञान की अलग-अलग शाखाओं में हिंदी का इस्तेमाल नहीं हो रहा. हिंदी बस मनोरंजन की भाषा रह गई है, उसे रोटी-रोज़गार और अध्ययन की भाषा बनना होगा. तो मध्य प्रदेश में यह काम शुरू हो गया है.

लेकिन हिंदी में पढ़ाई-लिखाई का सपना जितना सुंदर है, उसका यथार्थ उतना ही जटिल है. पहला सवाल तो यही है कि क्या लड़के हिंदी में पढ़ाई करने को तैयार हैं ? दिल्ली विश्वविद्यालय में जब दूसरे विषयों में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक 90 और 95 फ़ीसदी तक हुआ करते हैं, हिंदी में बस 60 और 70 फ़ीसदी पर दाख़िला मिल जाता है. उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में कई संस्थान हैं जहां एमबीए की पढ़ाई हिंदी में हुआ करती है लेकिन वहां कितने बच्चे पढ़ने जाते हैं ? यह एहसास सबको है कि प्रबंधन जैसे क्षेत्र में हिंदी पढ़ कर नौकरी नहीं मिलेगी.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

निश्चय ही मेडिकल की पढ़ाई ऐसी नहीं है. किसी भी डॉक्टर को अपने मरीज़ों की भाषा समझनी पड़ती है. वहां बस अंग्रेज़ी से काम नहीं चल सकता. हम सब अपने अनुभव से जानते हैं कि शायद इसी वजह से डॉक्टर अमूमन ज़्यादा साफ़-सुथरी या फ़र्राटेदार हिंदी बोलते मिलते हैं. सरकारी अस्पातलों के डॉक्टरों का तो यह अनुभव आम है.

लेकिन मेडिकल साइंस में करिअर बनाने निकले किसी लड़के को क्या यह पढ़ाई हिंदी में करना क़बूल होगा ? संभव है, वह अपने लिए अंग्रेज़ी में ही मेडिकल की पढ़ाई को मुफ़ीद माने. उसे लगे कि महानगरों के बड़े निजी अस्पतालों में या विदेशों में उसके हिंदी में एमबीबीएस को वह अहमियत नहीं मिलेगी, जो अभी मिला करती है. लेकिन इस तर्क से हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई को ख़ारिज नहीं किया जा सकता.

अगर धीरे-धीरे हमारा तंत्र यह साबित कर सके कि हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कहीं से कमतर नहीं है और हिंदी से पढ़ने वाले डॉक्टर उतने ही सक्षम हैं जितने अंग्रेज़ी में पढ़ने वाले तो देर-सबेर लड़के हिंदी में पढ़ना पसंद करेंगे. फिर इसके लिए कुछ और सरकारी नियम बनाने होंगे. यानी यह सुनिश्चित करना होगा कि इन डॉक्टरों को ढंग से नौकरी मिल सके, कम से कम सरकारी संस्थानों में इन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है.

लेकिन यह सब बाद की बात है. अगर मान लें कि लोग हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने को तैयार हो जाएं तो आप पढ़ाएंगे किस तरह ? मध्य प्रदेश में हिंदी के नाम पर जो किताबें तैयार की गई हैं, वे लगभग हास्यास्पद हैं. वे मूलतः अंग्रेज़ी की ही किताबें लग रही हैं जिनमें क्रियापदों को छोड़ कर बाक़ी सबकुछ देवनागरी में लिख दिया गया है. इस चित्र में देखिये –

लंग्स के बारे में हिन्दी में

यह बात इसलिए कुछ ज्यादा तकलीफ़देह है कि इससे यह भ्रम बनता है जैसे साफ़-सुथरी हिंदी में पढ़ाई-लिखाई की ही नहीं जा सकती, उसके लिए हिंदी को हर हाल में अंग्रेजी के बाजू थामने होंगे. लेकिन क्या वाकई विज्ञान में हिंदी का हाथ इतना तंग है ?

हम बहुत सारे लोगों ने अपने बचपन में पूरी स्कूली पढ़ाई हिंदी में ही की है. हमें कभी गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र या जीव विज्ञान पढ़ने में दिक़्क़त नहीं हुई. गणित और विज्ञान की जो आधारभूत शब्दावली होती है, वह दसवीं की किताबों तक लगभग तैयार हो चुकी होती है. संभव है, कहीं-कहीं ग्यारहवीं-बारहवीं की विज्ञान किताबें भी हिंदी में हों.

हमने कला संकाय में पढ़ाई की और बीए तक इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र भी हिंदी में ही पढ़ा. वैसे इनसे अलग हिंदी में विज्ञान की कई लोकप्रिय पत्रिकाएं भी निकलती रही हैं. यानी हिंदी उतनी विपन्न भाषा नहीं है जितनी इन दिनों बताई जा रही है या जितनी मध्य प्रदेश में मेडिकल की किताबें तैयार करने वाले अनुवादकों द्वारा साबित की जा रही हैं. उसमें ढंग की पाठ्य-पुस्तकें तैयार की जा सकती हैं. उसमें एक सुगठित पारिभाषिक शब्दावली है जो लगातार इस्तेमाल से सहज भी होती जाएगी.

आख़िर चौथी कक्षा से गणित का लघुत्तम समापवर्तक, महत्तम समापवर्तक, पांचवीं से वर्गमूल और आठवीं से जीव विज्ञान की अनुवांशिकी या रसायन शास्त्र में मेंडलीफ की आवर्त सारणी हमें डरा नहीं सकी. हमारे लिए ये बहुत सहज संज्ञाएं थी. ऐसा नहीं है कि इन विज्ञान पुस्तकों को अंग्रेज़ी से परहेज था. गैसों और बहुत सारे तत्वों के नाम हमने अंग्रेज़ी में ही सीखे लेकिन वह अनुपात इतना संतुलित था कि न हिंदी बिगड़ती दिखी, न अंग्रेज़ी हावी होती नज़र आई.

लेकिन फिर मध्य प्रदेश से निकली पाठ्य पुस्तकें ऐसी क्यों निकली हैं जिनमें हर शब्द को अंग्रेज़ी में लिखा गया है ? क्या लोग ‘फेफड़े’ नहीं समझते और ‘लंग्स’ को ज़्यादा समझते हैं ? क्या लोग रक्त, ख़ून या लहू नहीं समझते, सिर्फ़ ब्लड समझते हैं ? कृपया ऐसी ख़राब हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू न करें क्योंकि इससे फिर लोग अंग्रेज़ी में ही मेडिकल की पढ़ाई करना ज़्यादा पसंद करेंगे.

अक्सर हिंदी में कामकाज के साथ एक लोकप्रिय तर्क यह जोड़ा जाता है कि हिंदी को सरल बनाना होगा. इस तर्क के मुताबिक अभी जो हिंदी है, वह इतनी जटिल है कि किसी को समझ में नहीं आती. पहली दृष्टि में यह तर्क ठीक लगता है, लेकिन ध्यान से देखें तो दरअसल पढ़ाई-लिखाई या किसी भी शास्त्र की भाषा अनिवार्यतः बोलचाल की नहीं हो सकती.

फिर इस आसान हिंदी की मांग वे करते देखे जाते हैं जिनका पूरा जीवन अंग्रेजी की भारी-भरकम डिक्शनरियों में आंख गड़ाते और क्लिष्ट शब्दों की स्पेलिंग रटते बीता है. आसान हिंदी की मांग दरअसल एक झूठी मांग है जिसका मक़सद पूरी हिंदी को ही ख़ारिज करना है. आप मुश्किल हिंदी में ही पढ़ाइए- चार दिन बाद लोगों को वह आसान लगने लगेगी- जैसे अंग्रेज़ी लगने लगती है.

लेकिन हिंदी से प्रेम जताना एक बात है, प्रेम करना दूसरी बात और हिंदी को वाकई अपनाना या उसे लागू करना एक अन्य बात. सरकारें घोषणा कर देती हैं, तैयारी नहीं करतीं या तैयारी का ज़िम्मा ऐसे लोगों पर छोड़ देती है जो मेडिकल की पढ़ाई को भले समझते हों, भाषा को नहीं समझते, लोगों को नहीं समझते.

हमारे यहां मेडिकल साइंस की भी एक पूरी और समृद्ध शब्दावली है- अगर हम उसका इस्तेमाल नहीं करते तो एक अच्छी पहल को यह साबित करने के अवसर में बदल डालेंगे कि हिंदी में पढ़ाई मुमकिन ही नहीं है. दरअसल नीम हकीम किसी भी क्षेत्र के हों, वे लोगों की भी जान ले सकते हैं और भाषा की भी. मध्य प्रदेश में फिलहाल यही होता दिख रहा है.

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

देश आर्थिक रूप से कमजोर होता गया जबकि भाजपा आर्थिक रूप से मजबूत होती गई

Next Post

राजा का आदेश और देशद्रोही बूढ़ा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

राजा का आदेश और देशद्रोही बूढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इतिहास : पुण्य प्रसुन बाजपेयी और अनजाना फोन कॉल

October 19, 2018

एक रिसर्च स्कॉलर का राष्ट्रभक्ति पर एक संस्मरण

August 21, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.